विज्ञापन

Who is Shadley Van Schalkwyk: भारतीय धुरंधरों को किया धराशायी, एक ओवर में तीन विकेट, कौन हैं ये शाल्कविक?

Who is Shadley Van Schalkwyk? शैडली वान शाल्कविक का जन्म पांच अगस्त साल 1988 में दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन शहर में हुआ था. मौजूदा समय में वह 37 साल और 186 दिन के हैं. 37 वर्षीय शैडली अमेरिकी टीम में बतौर ऑलराउंडर शिरकत करते हैं.

Who is Shadley Van Schalkwyk: भारतीय धुरंधरों को किया धराशायी, एक ओवर में तीन विकेट, कौन हैं ये शाल्कविक?
Who is Shadley Van Schalkwyk?

Who is Shadley Van Schalkwyk? हमारे क्रिकेट प्रेमियों को उम्मीद थी कि अपने से कमजोर संयुक्त राज्य अमेरिका के खिलाफ आज भारतीय धुरंधर जमकर छक्के चौकों की बरसात करेंगे. मगर जब मैच शुरू हुआ तो हर किसी की आंखें फटी की फटी रह गईं. विपक्षी टीम ने देखते ही देखते पहले पॉवरप्ले में ही चार खिलाड़ियों को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया. ब्लू टीम की इस दुर्दशा में महत्वपूर्ण योगदान शैडली वान शाल्कविक (Shadley Van Schalkwyk) का रहा. यूएसए की तरफ से शुरुआती छह ओवरों में उन्होंने कुल तीन ओवरों की गेंदबाजी की. इस बीच 4.33 की इकॉनमी से 13 रन खर्च करते हुए तीन विकेट चटकाने में कामयाब रहे. मैच के दौरान उनके शिकार ईशान किशन (20), तिलक वर्मा (25) और शिवम दुबे (01) बने. 

कौन हैं शैडली वान शाल्कविक? 

इस घातक गेंदबाजी के बाद हर कोई उनके बारे में जानना चाहता है. अगर आप भी इस सनसनी गेंदबाज के बारे में छानबीन कर रहे हैं तो उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें हम लेकर आए हैं. शैडली का जन्म पांच अगस्त साल 1988 में दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन शहर में हुआ था. मौजूदा समय में वह 37 साल और 186 दिन के हैं. 37 वर्षीय शैडली अमेरिकी टीम में बतौर ऑलराउंडर शिरकत करते हैं. वह बाएं हाथ से बल्लेबाजी, जबकि दाएं हाथ से मध्यम गति की तेज गेंदबाजी करते हैं. वह मेजर लीग क्रिकेट में लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स के लिए शिरकत करते हैं.

घरेलू क्रिकेट में दक्षिण अफ्रीका के लिए शिरकत कर चुके हैं शैडली 

आपको जानकर हैरानी होगी कि शैडली ने अपने घरेलू क्रिकेट करियर का आगाज दक्षिण अफ्रीका के लिए खेलते हुए किया था. यहां उन्होंने मध्यम गति के गेंदबाज के रूप में अपनी पहचान बनाने की कोशिश की थी. मगर उन्हें कुछ खास कामयाबी हाथ नहीं लगी. फरवरी 2008 में वेस्टर्न प्रोविंस के लिए उन्होंने लिस्ट ए डेब्यू किया था. नौ महीने बाद अपने पहले प्रथम श्रेणी मैच में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा. जिसके बाद वह जल्द ही टीम से डॉप हो गए. 

भारत के खिलाफ शाल्कविक का प्रदर्शन 

शाल्कविक ने भारत के खिलाफ कुल चार ओवरों की गेंदबाजी की. इस बीच 6.25 की इकॉनमी से 25 रन खर्च करते हुए चार विकेट चटकाने में कामयाब रहे. इनके शिकार ईशान किशन (20), तिलक वर्मा (25), शिवम दुबे (00) और अर्शदीप सिंह (04) बने. 

यह भी पढ़ें- W,W,W,W, रोमारियो शेफर्ड का कमाल, हैट्रिक, चौका, पंजा लेकर पूरी दुनिया को चौंकाया, VIDEO

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com