विज्ञापन
This Article is From Nov 22, 2017

इस टूर्नामेंट में फिर आमने-सामने होंगे वीरेंद्र सहवाग और शोएब अख्तर

सहवाग और शोएब की भिड़ंत स्विट्जरलैंड के सेंट मौरिट्ज में बर्फ की झील पर एल्प्स पर्वत के सामने होगी. 

इस टूर्नामेंट में फिर आमने-सामने होंगे वीरेंद्र सहवाग और शोएब अख्तर
आइस क्रिकेट में फिर आमने-सामने होंगे सहवाग और शोएब अख्तर.
  • आइस क्रिकेट में आमने-सामने होंगे दोनों दिग्गज
  • सेंट मौरिट्ज में 1988 में शौकिया तौर पर क्रिकेट मैच हुआ था
  • वीरू, अख्तर के अलावा कई दिग्गज क्रिकेटर होंगे शामिल
नई दिल्ली: टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग और पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शोएब अख्तर के बीच प्रतिद्वंद्विता एक बार फिर देखने को मिलेगी. हालांकि इस बार ऐसा क्रिकेट मैदान पर नहीं बल्कि आइस क्रिकेट में दिखाई देगा. सहवाग और शोएब की भिड़ंत स्विट्जरलैंड के सेंट मौरिट्ज में बर्फ की झील पर एल्प्स पर्वत के सामने होगी. 

यह भी पढ़ें : मौका-मौका की याद दिलाते वीरू ने कहा- 'शोएब तुम्हारे हाथ से फिर निकला मौका'

सेंट मौरिट्ज में 1988 में शौकिया तौर पर क्रिकेट मैच हुआ था, लेकिन यह पहली बार होगा जब इस खेल के महान खिलाड़ियों के बीच यहां मुकाबला होगा. अगले साल 8 और 9 फरवरी को यहां दो टी-20 मैच खेले जाएंगे. इसमें सहवाग और शोएब के अलावा मोहम्मद कैफ, महेला जयवर्धने, लसिथ मलिंगा, माइकल हसी, ग्रीम स्मिथ, जैक कैलिस, डेनियल विटोरी, नाथन मैकुलम, ग्रांट इलियट, मोंटी पनेसर और औवैस शाह खेलेंगे.

VIDEO : मैदान पर की बदसलूकी तो पड़ेगा महंगा


सेंट मौरिट्ज आइस क्रिकेट के लॉन्च कार्यक्रम में मौजूद सहवाग ने कहा कि बर्फ पर क्रिकेट खेलने के प्रस्ताव पर उन्होंने दो मिनट में हामी भर दी, जबकि कैफ ने यह फैसला पांच मिनट में किया. सहवाग ने कहा,  मैंने कभी सोचा नहीं था कि बर्फ पर क्रिकेट खेलना संभव है, लेकिन ये अब हो रहा है. मैं इसका अनुभव करना चाहता हूं. यह गंभीर क्रिकेट नहीं होगा, लेकिन फिर भी यहां खेलना चुनौतिपूर्ण होगा.' कैफ ने कहा, यूरोप में क्रिकेट लोकप्रिय नहीं है, लेकिन इस शुरुआत से हम वहां प्रभाव छोड़ पाएंगे. बर्फ पर खेलना सुनने में काफी रोचक लगता है. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Virender Sehwag
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com