विज्ञापन

'भारत के पास काफी धाकड़ बल्लेबाज हैं', टी20 वर्ल्ड कप से बोरिया बिस्तर बंधने के बाद जाने एडवर्ड्स ने क्या कहा

Scott Edwards Netherlands Captain Statement After Defeat Against India: भारत के खिलाफ बार के बाद नीदरलैंड्स के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने कहा भारत के पास काफी धाकड़ बल्लेबाज हैं. उन्हें 15 ओवरों तक ही रोके रखना काफी बड़ी बात थी.

'भारत के पास काफी धाकड़ बल्लेबाज हैं', टी20 वर्ल्ड कप से बोरिया बिस्तर बंधने के बाद जाने एडवर्ड्स ने क्या कहा
Scott Edwards
  • नीदरलैंड्स की टीम को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ 17 रनों से हार का सामना करना पड़ा
  • कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने आर्यन दत्त की अच्छी शुरुआत को टीम के प्रदर्शन का महत्वपूर्ण कारण बताया
  • उन्होंने कहा कि भारत जैसे मजबूत टीम के खिलाफ 15 ओवर तक बल्लेबाजों को रोकना बड़ी उपलब्धि थी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Scott Edwards Netherlands Captain Statement After Defeat Against India: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 से नीदरलैंड्स की टीम का बोरिया बिस्तर बंध चुका है. टूर्नामेंट का आखिरी मुकाबला नीदरलैंड्स की टीम ने बुधवार (18 फरवरी) को भारत के खिलाफ खेला. जहां टीम को नजदीकी मुकाबले में 17 रनों से शिकस्त का सामना करना पड़ा. भारत खिलाफ मिली शिकस्त के बाद नीदरलैंड्स के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने अपनी दिल की बात जाहिर करते हुए कहा, 'हमारी शुरुआत अच्छी रही. जिसका श्रेय आर्यन (आर्यन दत्त) को जाता है. हमारे लिए वो पिछले काफी लंबे समय से अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. भारत के पास काफी धाकड़ बल्लेबाज हैं. उन्हें 15 ओवरों तक ही रोके रखना काफी बड़ी बात थी. इस टूर्नामेंट से जो सीखने वाली बात रही. वह यह रही कि हम एक टीम के तौर पर अहम मौके भुनाने से चूक गए. टूर्नामेंट में हम और बेहतर कर सकते थे.'

स्कॉट एडवर्ड्स ने कहा , 'भारत आकर आप हमेशा बहुत कुछ सीखते हैं, क्योंकि परिस्थितियां अलग होती हैं, मैदान छोटे होते हैं, विकेट काफी सपाट होते हैं, दर्शक और माहौल भी अलग होता है. टीम के तौर पर हम कई चरणों में अच्छे रहे, लेकिन अहम पलों में चूक गए. एक टीम के रूप में हम बड़े पलों में अच्छा खेलने पर गर्व करते हैं. हमने काफी अच्छा क्रिकेट खेला, लेकिन कुछ क्षण ऐसे थे जहां हम चूक गए. जब आप सिर्फ चार मैच खेलते हैं, तो उन पलों को भुनाना बेहद जरूरी होता है.'

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में नीदरलैंड्स का प्रदर्शन 

नीदरलैंड ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कुल चार मैच खेले, जिसमें एक जीत के साथ यह टीम ग्रुप-ए की प्वाइंट्स टेबल में चौथे पायदान पर रही. ग्रुप-ए से सबसे आखिरी पायदान पर नामीबिया की टीम रही. जिसे एक भी मुकाबले में जीत नहीं मिली. सुपर आठ के लिए भारत के अलावा इस ग्रुप से पाकिस्तान ने क्वालीफाई किया है. 

यह भी पढ़ें- Shivam Dube: बल्लेबाजी में हो रही थी तकलीफ, फिर किस चीज का आनंद ले रहे थे शिवम दुबे? सुने उन्हीं की मुंह जुबानी
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com