विज्ञापन

कोलंबो टेस्ट की प्लेइंग 11 से कुलदीप यादव की होगी छुट्टी! 33 साल के इस खिलाड़ी का होगा डेब्यू

India vs Sri Lanka Test: भारत-श्रीलंका के बीच कोलंबो में होने वाले दूसरे टेस्ट मुकाबले में बदल सकती है भारतीय प्लेइंग 11 की तस्वीर

कोलंबो टेस्ट की प्लेइंग 11 से कुलदीप यादव की होगी छुट्टी! 33 साल के इस खिलाड़ी का होगा डेब्यू
Team India 2nd Test Playing 11 vs Sri Lanka:

Team India 2nd Test Playing 11 vs Sri Lanka: भारत-श्रीलंका के बीच खेले गए पहले टेस्ट मुकाबले में 165 रन की बड़ी जीत के साथ टीम इंडिया ने दो मैचों की सीरीज में 1 - 0 की बढ़त बना ली है. देवदत्त पडिकल की बल्लेबाजी और मानव सुथार की गेंदबाजी ने टीम इंडिया को 600वें टेस्ट मैच में जीत का ताज  पहनाया, लेकिन अब यहां से सबकी नजर कोलंबो में होने वाले दूसरे टेस्ट मुकाबले पर होगी. इस बीच दूसरे टेस्ट के लिए भारतीय प्लेइंग 11 में बड़े बदलाव के संकेत हैं. रिपोर्ट के अनुसार ऑलराउंडर सारांश जैन का टीम इंडिया में डेब्यू हो सकता है और स्टार स्पिनर कुलदीप यादव की छुट्टी पक्की मानी जा रही है.

गाले की टर्निंग पिच के ऊपर कुलदीप यादव का प्रदर्शन बेहद ही फीका रहा, इस दौरान उनके खाते में एकमात्र विकेट आये वो भी पहली पारी के दौरान, उनके पूरे प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने 25 ओवर की गेंदबाजी में 103 रन दिए और 1 विकेट हासिल किया.

घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन

31 मार्च 1993 को जन्में सारांश जैन पिछले कई वर्षों से मध्य प्रदेश की रणजी टीम का अहम हिस्सा रहे हैं. उन्होंने गेंद और बल्ले दोनों से टीम की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया. ऑफ स्पिन गेंदबाजी उनकी सबसे बड़ी ताकत मानी जाती है, जबकि जरूरत पड़ने पर निचले क्रम में उपयोगी रन बनाकर भी उन्होंने कई मैचों का रुख बदला है. 

सारांश जैन क्रिकेट करियर

सांराश ने घरेलू क्रिकेट में 54 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं. उन्होंने 85 पारियों में 2 शतक और 14 अर्धशतक लगाते हुए 2,223 रन बनाए. वहीं सारांश 188 विकेट भी ले चुके हैं. वहीं, 47 लिस्ट ए मैचों की 35 पारियों में 553 रन और 38 विकेट लिए है. 20 टी20 मैचों में उन्होंने 18 विकेट लिए.

रणजी चैंपियन बनाने में निभाई बड़ी भूमिका

मध्य प्रदेश के रणजी ट्रॉफी विजेता बनने के सफर में भी सारांश की भूमिका काफी अहम रही है. टीम को जब भी विकेट की जरूरत पड़ी, उन्होंने जिम्मेदारी निभाई. वहीं बल्ले से भी कई महत्वपूर्ण साझेदारियां कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया. मुंबई को हराकर 2021-2022 का रणजी ट्रॉफी खिताब जीतने वाली टीम के सदस्य रहे सारांश ने 2025-26 रणजी ट्रॉफी में मध्यप्रदेश के लिए 7 मैचों में 30 विकेट लिए. 

भारत-ए के लिए भी दिखाया दम

हाल ही में भारत-ए टीम के साथ श्रीलंका दौरे पर सारांश ने शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने अपनी कसी हुई गेंदबाजी से महत्वपूर्ण विकेट लिए और बल्लेबाजी में भी उपयोगी योगदान दिया. इस दौरे ने उनके आत्मविश्वास को बढ़ाया और चयनकर्ताओं को यह भरोसा दिलाया कि वह बड़े स्तर पर भी खुद को साबित करने की क्षमता रखते हैं.

टीम इंडिया की परेशानी दूर कर सकते हैं सारांश?

भारतीय टीम लंबे समय से ऐसे ऑलराउंडर की तलाश में रही है जो बल्ले और गेंद दोनों से योगदान दे सके. सारांश जैन के पास यह क्षमता है. उनकी ऑफ स्पिन गेंदबाजी विदेशी परिस्थितियों में उपयोगी साबित हो सकती है, जबकि बल्लेबाजी में भी वह टीम को अतिरिक्त मजबूती दे सकते हैं. यही वजह है कि उनके चयन को भारतीय टेस्ट टीम के संतुलन के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Sri Lanka, Saransh Subodh Jain, Kuldeep Yadav, India Vs Sri Lanka 2026/27, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com