विज्ञापन

Sanju Samson: 'मेरे बेटे को लोगों ने डिस्टर्ब किया...' भारत के चैंपियन बनने पर संजू सैमसन के पिता ने दिया बड़ा बयान

Sanju Samson's father Samson Viswanath Reaction: टीम इंडिया के तीसरी बार वर्ल्ड चैंपियन बनने पर संजू के पिता सैमसन विश्वनाथ ने बेटे के प्रदर्शन पर खुशी जताते हुए बताया कि करियर के शुरुआती दौर में संजू को डिस्टर्ब किया गया था.

Sanju Samson: 'मेरे बेटे को लोगों ने डिस्टर्ब किया...' भारत के चैंपियन बनने पर संजू सैमसन के पिता ने दिया बड़ा बयान
Sanju Samson's father Samson Viswanath Reaction

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार को संजू सैमसन ने धमाकेदार पारी और टीम इंडिया को तीसरी बार वर्ल्ड चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई. संजू ने तीन अहम मुकाबलों में भारत को धमाकेदार शुरुआत दिलाई. संजू को उनके प्रदर्शन के लिए 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' चुना गया. वहीं टीम इंडिया के तीसरी बार वर्ल्ड चैंपियन बनने पर संजू के पिता सैमसन विश्वनाथ ने बेटे के प्रदर्शन पर खुशी जताते हुए बताया कि करियर के शुरुआती दौर में संजू को डिस्टर्ब किया गया था. 

संजू सैमसन के पिता ने कहा,"मैं अपने बेटे के प्रदर्शन से बेहद खुश हूं. मेरे बेटे को लोगों ने डिस्टर्ब किया. उन्हें काफी परेशान किया. उम्मीद है कि कुछ दिनों के लिए अब ऐसा नहीं होगा." संजू सैमसन के पिता दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल के पद पर तैनात थे, जो खुद एक फुटबॉल खिलाड़ी रहे. 

संजू ने दिल्ली में पढ़ाई की और यहीं क्रिकेट की कोचिंग भी ली, लेकिन जब शानदार प्रदर्शन के बावजूद बेटे का अंडर-13 टीम में चयन नहीं हो सका, तो पिता ने वीआरएस ले लिया. वह केरल चले गए, जहां संजू ने ट्रेनिंग ली और जूनियर स्तर पर अपनी चमक बिखेरी.

सैमसन विश्वनाथ ने बताया,"18 साल की उम्र में मुझे दिल्ली पुलिस में नौकरी मिल गई थी. मैं 19 की उम्र से दिल्ली पुलिस की फुटबॉल टीम का हिस्सा रहा और 42 की उम्र तक वहीं रहा. मेरे बच्चे बचपन में दिल्ली में ही पले. संजू सैमसन ने एक ही टूर में 500 रन बनाए, लेकिन टीम में जगह नहीं मिल सकी."

संजू के पिता ने आगे कहा,"ये कहा गया कि संजू 10 साल के हैं. ये टूर्नामेंट 13 साल के बच्चों के लिए है. अगर ऐसा ही था, तो मेसी 17 साल की उम्र में, सचिन तेंदुलकर 15 साल की उम्र में टीम में थे. आप कम उम्र की वजह से संजू को टीम में शामिल नहीं कर रहे थे. अगर ऐसा ही शानदार प्रदर्शन अगले साल नहीं होता, तो क्या उन्हें टीम में मौका दिया जाएगा?"

उन्होंने कहा,"जब बच्चे ने अच्छा प्रदर्शन किया, तो उसे उसका इनाम मिलना चाहिए. जब अंडर-13 में संजू को दिल्ली स्टेट टीम में नहीं चुना गया, तो मैंने वापस केरल लौटने का फैसला लिया. हालांकि, मेरी पत्नी ने इसे लेकर सवाल किए, लेकिन मैंने कहा कि संजू 10 साल की उम्र में जिस तरह प्रदर्शन कर रहे हैं, वैसा 17 साल की उम्र में नहीं खेल सकेंगे. वो आम बच्चों जैसे ही हो जाएंगे."

सैमसन विश्वनाथ ने कहा,"मुझे यकीन था कि अगर केरल जाकर हमारे बेटे ने शानदार प्रदर्शन किया, तो पूरा केरल उसका दीवाना हो जाएगा. मैंने नौकरी छोड़ दी. मैंने कुछ लोगों को संजू से माफी मांगते हुए देखा है. मैं सभी खराब चीजों को भूल गया हूं. मेरे लिए अब सब कुछ अच्छा है."

यह भी पढ़ें: 'खुद पर शक करने लगा था...' अभिषेक ने चैंपियन बनने पर गौतम गंभीर-सूर्यकुमार यादव का इस तरह शुक्रिया अदा किया

यह भी पढ़ें: IND vs NZ Final: 'मुझे 10 ट्रॉफी जीतनी है...' हार्दिक पांड्या ने चैंपियन बनने के बाद किया बड़ा ऐलान

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com