विज्ञापन

Sanju Samson: कोई गर्लफ्रेंड तो कोई अपनी वाइफ के साथ...लेकिन संजू सैमसन ने सबसे पहले थ्रोडाउन स्पेशलिस्ट रघु के साथ जश्न मनाकर जीता दिल

Sanju Samson, IND vs NZ: भारत की जीत के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने सबसे पहले अपने परिवार के साथ खुशियां बांटी लेकिन संजू सैमसन ने मैच के बाद जश्न मनाने के क्रम में कुछ ऐसा किया जिसने फैन्स का दिल जीत लिया है. 

Sanju Samson: कोई गर्लफ्रेंड तो कोई अपनी वाइफ के साथ...लेकिन संजू सैमसन ने सबसे पहले थ्रोडाउन स्पेशलिस्ट रघु के साथ जश्न मनाकर जीता दिल
Sanju Samson's Viral Gesture

Sanju Samson Viral gesture toward raghu throwdown: भारतीय टीम ने फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर तीसरी बार विश्व विजेता बनने का कमाल किया, भारत की ओर से संजू सैमसन ने 89 रन की पारी खेली जिसके दम पर भारत ने 255 का स्कोर किया, इसके बाद गेंदबाजी में बुमराह ने 4 विकेट लेकर न्यूजीलैंड की पारी को 159 पर रोकने में अहम भूमिका निभाई. बता दें कि भारत की जीत के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने सबसे पहले अपने परिवार के साथ खुशियां बांटी लेकिन संजू सैमसन ने मैच के बाद जश्न मनाने के क्रम में कुछ ऐसा किया जिसने फैन्स का दिल जीत लिया है. 

थ्रोडाउन स्पेशलिस्ट रघु के साथ मनाया जश्न

दरअसल, जब भारतीय खिलाड़ी जीत के बाद अपनी वाइफ या अपने परिवार के साथ जश्न मना रहे थे तो संजू सैमसन ने सबसे पहले थ्रोडाउन स्पेशलिस्ट रघु के साथ विश्व कप जीतने का जश्न मनाया, संजू.रघु  के साथ सेल्फी लेते हुए नजर आए. सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल है. वीडियो में देखा जा सकता है कि संजू सैमसन रघु को सेल्फी देते हुए और ग्राउंड्समैन को गले लगाते हुए, जबकि उनकी पत्नी उनकी POT ट्रॉफी पकड़े हुए खड़ी हुईं थी. संजू के इस जेस्चर की फैन्स भरपूर तारीफ कर रहे हैं. 

मैच की बात करें तो फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से रौंदा. भारत ने टी20 विश्व कप की ट्रॉफी को तीसरी बार जीता है. भारत घरेलू सरजमीं पर टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाला पहला देश बन गया है.. टीम इंडिया से मिले 256 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की पूरी टीम 19 ओवर में 159 रन बनाकर ऑलआउट हुई. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com