विज्ञापन
This Article is From Feb 03, 2020

Sanjay Manjrekar ने कप्‍तानी में व‍िराट कोहली की महान इमरान खान से की तुलना, क‍िया यह ट्वीट..

संजय मांजरेकर ( Sanjay Manjrekar) ने सीरीज समाप्त होने के बाद ट्विटर पर कहा, 'न्यूजीलैंड में विराट के नेतृत्व में भारतीय टीम ने मुझे इमरान की कप्तानी वाली पाकिस्तान टीम की याद दिला दी. दोनों टीम में मजबूत रूप से आत्म-विश्वास भरते हैं. इमरान खान के नेतृत्व में पाकिस्तान की टीम भले ही हार की कगार पर हो, लेकिन वह मैच जीतने के नए रास्ते तलाशती थी."

Sanjay Manjrekar ने कप्‍तानी में व‍िराट कोहली की महान इमरान खान से की तुलना, क‍िया यह ट्वीट..
Sanjay Manjrekar कहा, मुश्‍क‍िल स्‍थ‍ित‍ि में भी व‍िराट की भारतीय टीम जीत की राह तलाश लेती है
  • व‍िराट की कप्‍तानी में लगातार जीत हास‍िल कर रही टीम इंड‍िया
  • संजय बोले, कप्‍तानी के मामले में व‍िराट और इमरान में कई समानताएं
  • कहा, व‍िराट और इमरान दोनों टीम में आत्‍म‍व‍िश्‍वास भरते हैं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई द‍िल्‍ली:

Sanjay Manjrekar: भारतीय टीम के पूर्व क्र‍िकेटर संजय मांजरेकर ( Sanjay Manjrekar) कप्‍तानी के मामले में व‍िराट कोहली (Virat Kohli) की तुलना पाक‍िस्‍तान के पूर्व कप्‍तान इमरान खान (Imran khan)से की है. मांजरेकर के अनुसार, टीम इंड‍िया के कप्‍तान विराट कोहली और अपनी कप्‍तानी में पाक‍िस्‍तान को वर्ष 1992 में वर्ल्‍डकप चैंप‍ियन बनाने वाले इमरान खान में कई समानताएं हैं. मांजरेकर ने साथ ही कहा कि इमरान के नेतृत्व में पाकिस्तान की टीम भले ही हार की कगार पर होती थी, लेकिन वह मैच जीतने के नए रास्ते तलाशती थी. इमरान इस समय पाक‍िस्‍तान के प्रधानमंत्री हैं. गौरतलब है क‍ि व‍िराट कोहली की कप्‍तानी में भारतीय क्र‍िकेट टीम ने पांच टी20 मैचों की सीरीज में न्‍यूजीलैंड को उसके घरेलू मैदान में 5-0 की करारी श‍िकस्‍त दी है. टी20 इंटरनेशनल मैचों के इत‍िहास में यह पहली बार है जब क‍िसी टीम ने पांच मैचों की सीरीज में क्‍लीन स्‍वीप क‍िया है. भारतीय क्रिकेट टीम ने रविवार को बे ओवल मैदान पर खेले गए पांचवें और अंतिम टी-20 मुकाबले में मेजबान न्यूजीलैंड को 7 रनों से हराया.

वनडे सीरीज के पहले टीम इंड‍िया को झटका, रोह‍ित शर्मा चोट के कारण बाहर: र‍िपोर्ट

मांजरेकर ( Sanjay Manjrekar) ने सीरीज समाप्त होने के बाद ट्विटर पर कहा, 'न्यूजीलैंड में विराट के नेतृत्व में भारतीय टीम ने मुझे इमरान की कप्तानी वाली पाकिस्तान टीम की याद दिला दी. दोनों टीम में मजबूत रूप से आत्म-विश्वास भरते हैं. इमरान खान के नेतृत्व में पाकिस्तान की टीम भले ही हार की कगार पर हो, लेकिन वह मैच जीतने के नए रास्ते तलाशती थी."

मौजूदा समय में कमेंट्री कर रहे मांजरेकर ने विकेटकीपर बल्लेबाज लोकेश राहुल को टी-20 सीरीज में भारतीय टीम की खोज बताया. राहुल ने न्यूजीलैंड के साथ समाप्त हुई पांच मैचों की टी-20 सीरीज में 56, नाबाद 57, 27, 39 और 45 रनों की पारी खेली. इसके लिए उन्हें मैन ऑफ द सीरीज के पुरस्‍कार से नवाजा गया.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com