इस बार राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीम में दो बड़े स्पिनर हैं. युजवेंद्र चहल और आर अश्विन दोनों ही भारत के लिए खेलने वाले स्पिनर रहे हैं. चहल तो इस बार लगभग पूरे सीजन पर्पल कैप अपने पास रखे हुए सबसे ज्यादा विकेट से साथ वे इस क्वालिफायर-2 में खेलने के लिए उतरेंगे जबकि अश्विन की बात करें तो वे भी इस सीजन में काफी अच्छी इकॉनमी के साथ खेल रहे हैं और बल्ले से भी कमाल कर रहे हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इएसपीएन क्रिकइंफो से बात करते हुए संजय मांजरेकर ने कहा कि जिन पिचों पर गेंद टर्न होता है वहां तो अश्विन बहुत ही खतरनाक साबित होते हैं लेकिन जहां गेंद टर्न नहीं होता वहां पर वे बहुत अधिक वेरिएशन करने लगते हैं और अंत में कुछ भी हासिल नहीं होता. फ्लैट पिचों पर अश्विन को गेंदबाजी करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है.
वानिंदु हसरंगा और चहल, दो लेग स्पिनर, मुझे लगता है कि पिच उनके प्रदर्शन को ज्यादा प्रभावित नहीं करती है. लेकिन अगर पिच पर टर्न होता है तो राजस्थान का अश्विन और चहल का दोतरफा स्पिन आक्रमण और भी खतरनाक हो जाता है, क्योंकि तब अश्विन खतरनाक गेंदबाज बन जाता है. मांजरेकर ने भी डेथ बॉलिंग को संजू सैमसन की अगुवाई वाली टीम की कमजोरी बताया. उन्होंने कहा, 'हर टीम की एक कमजोरी होती है और राजस्थान की डेथ बॉलिंग ट्रेंट बोल्ट एक विश्व स्तरीय गेंदबाज है, लेकिन उन्हें नई गेंद से उसका इस्तेमाल करना होगा क्योंकि डेथ ओवरों में उसका रिकॉर्ड उतना अच्छा नहीं है.'
यह भी पढ़ें- वीरेंद्र सहवाग ने ऋषभ पंत को दिया टेस्ट करियर का टारगेट, बोले-अगर वो 100 टेस्ट खेल जाए तो..
उन्होंने प्रसिद्ध कृष्ण का समर्थन किया है और उन्होंने इस सीजन में अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन पिछला मैच उनके लिए खराब रहा. मांजरेकर ने कहा, ओबेद मैककॉय एक सरप्राइज पैकेज साबित हुआ है और वे उस पर भरोसा करेंगे. राजस्थान रॉयल्स और आरसीबी शुक्रवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आमने-सामने होंगे, जिसमें विजेता रविवार को फाइनल में गुजरात टाइटंस से भिड़ना होगा.
.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं