पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) ने शुक्रवार को कहा कि अगर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) अपने नाम को हमेशा के लिए रिकॉर्ड बुक में दर्ज करना चाहते हैं तो उन्हें देश के लिए 100 टेस्ट मैच खेलने का प्रयास करना चाहिए टेस्ट क्रिकेट में दो तिहरे शतक लगाने वाले देश के एकमात्र क्रिकेटर सहवाग उन 11 भारतीयों में शामिल हैं, जिन्होंने 100 से अधिक टेस्ट खेले हैं और 8500 से अधिक रन बनाए हैं.
यह पढ़ें- RR vs RCB : दूसरे क्वालिफायर से पहले RCB को झटका, दिनेश कार्तिक को लगी फटकार
पंत भारत के इकलौते विकेटकीपर है जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट शतक लगाये हैं. उन्होंने अब तक 30 टेस्ट खेले हैं और 40.85 की औसत से 1920 रन बनाए हैं. सहवाग ने ‘स्पोर्ट्स18' से कहा, ‘‘ अगर वह (पंत) 100 से अधिक टेस्ट खेलते हैं, तो उनका नाम इतिहास की किताबों में हमेशा के लिए दर्ज हो जाएगा. यह उपलब्धि सिर्फ 11 भारतीय क्रिकेटरों ने हासिल की है और उन 11 नामों को हर कोई याद कर सकता है.''
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यह भी पढ़ें- "मेरी तरफ देखना बंद करो और गेंदबाजी करो", CSK टीम मेंबर ने MS Dhoni के साथ अपनी पहली मुलाकात को याद किया
‘नजफगढ़ के नवाब' ने कहा कि टी20 और एकदिवसीय में जीते गए मैचों का तुरंत प्रभाव होता है लेकिन लंबे समय में लोगों को केवल वही याद आता है जो आपने सफेद जर्सी (टेस्ट) में किया था. उन्होंने कहा, ‘‘ विराट कोहली टेस्ट खेलने पर इतना जोर क्यों देते हैं ? वह जानता है कि अगर वह 100-150 या 200 टेस्ट भी खेलता है, तो वह रिकॉर्ड बुक में अमर हो जाएगा.''
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं