- हाल ही में संजू को नहीं मिल सकी भारतीय टीम में जगह
- संजू का चयन न होने पर उनके फैंस थे नाराज
- संजू के पास खुद को साबित करने का मौका
जारी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) में आज करो या मरो के मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर आमने-सामने होने जा रहे हैं. और आज भी जो भी हारेगा, वह टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा. मुकाबले में कई प्रदर्शन से भरपूर सितारे मैदान पर उतरेंगे, तो कइयों के पास अपना दावा मजबूत करने या सेलेक्टरों को गलत साबित करने का भी मौका होगा. इन्हीं में से एक राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन (Sanju Samson) भी हैं, लेकिन उनके सबसे बड़े दुश्मन उनके पीछे हाथ धोकर पड़े हुए है. और सैमसन के लिए आज भी इनके जबड़े से निकलना बिल्कुल भी आसान नहीं होने जा रहा.
यह भी पढ़ें: सहवाग बोले- RCB स्टार खिलाड़ी को मिले कम पैसे, उसे तो 14-15 करोड़ मिलने चाहिए थे..
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इन दुश्नमों में सबसे ऊपर हैं श्रीलंकाई स्पिनर वैनिंदु हसारंगा, जिन्होंने एक सीजन में सैमसन को सबसे ज्यादा रुलाया है. आप यह देखिए सैमसन को छह में से पांच पारियों में हसारंगा ने आउट किया है, तो राजस्थानी कप्तान इस स्पिनर के किलाफ 23 गेंदों पर 18 ही रन बना सके हैं. यह साफ बताने को काफी है कि विकेटकीपर होने के बावजूद सैमसन को हसारंगा का हाथ देखकर गुगली नहीं पढ़ पा रहे हैं.
वहीं, सैमसन के एक और दुश्मन बेंगलोर की उम्मीदों पर अभी तक खरे न उतर सके मोहम्मद सिराज हैं. सिराज के खिलाफ सैमसन 20 गेंदों में 21 ही रन बना सके हैं, जबिक सिराज ने इस विकेटकीपर-बल्लेबाज को दो बार आउट किया है. साफ है कि आरसीबी कप्तान फैफ डु प्लेसी सैमसन को दोनों छोरों से घेरने की रणनीति बनाने जा रहे हैं. और अगर संजू को आज बड़ी पारी खेलनी है, तो अपने सबसे बड़े दुश्मन मतलब हसारंगा का तोड़ निकालना होगा.
यह भी पढ़ें: पूर्व भारतीय कप्तान अजहरुद्दीन ने इस खिलाड़ी पर लगाया दांव, बोले- उम्मीद है बल्ले से रन निकलेंगे
उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे सैमसन
राजस्थान के कप्तान को लेकर हमेशा ही प्रदर्शन में नियमितता को लेकर शिकायत रही है. और यह इस संस्करण में भी साबित हुआ है. सैमसन ने अभी तक खेले 15 मैचों की इतनी ही पारियों में सिर्फ 30.07 के औस से 412 रन बनाए हैं. सिर्फ दो ही अर्द्धशतक उनके बल्ले से निकले हैं. और ये रन और यह औसत सैमसन की न कीमत से मेल खाता है और न ही उनकी बल्लेबाजी के स्तर है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं