- 9 जून का भारत साउथ अफ्रीका के बीच पहला टी20
- अरुण जेटली स्टेडिय में खेला जाएगा मैच
- टीम इंडिया की तारीफ में बोले राहुल द्रविड़
भारतीय क्रिकेट टीम (Team India) के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) ने मंगलवार को कहा कि आईपीएल में कप्तान के तौर पर भारतीय खिलाड़ियों की कामयाबी से राष्ट्रीय टीम का फायदा होगा क्योंकि नेतृत्व क्षमता से क्रिकेटरों का विकास तेजी से होता है . हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) की कप्तानी में गुजरात टाइटंस ने अपने पहले ही सत्र में आईपीएल खिताब जीता. वहीं केएल राहुल, श्रेयस अय्यर और संजू सैमसन भी बतौर कप्तान अच्छा प्रदर्शन करने में कामयाब रहे . राहुल की कप्तानी में आईपीएल में पदार्पण कर रही लखनऊ सुपर जाइंट्स (LSG) प्लेआफ तक पहुंची जबकि सैमसन की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स (RR) उपविजेता रही .
यह पढ़ें- Women's ODI Rankings: मिताली सातवें और मंधाना नौवें स्थान पर बरकरार, पढ़ें अन्य खिलाड़ियों की स्थिति
द्रविड़ (Rahul Dravid) ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा ,यह अच्छी बात है कि कई भारतीय कप्तानों ने अच्छा प्रदर्शन किया है . हार्दिक उनमें से एक था. शानदार . केएल और संजू ने भी अच्छा प्रदर्शन किया और श्रेयस ने भी .'' उन्होंने कहा ,‘‘युवा बल्लेबाजों को टीम की कप्तानी करते देख अच्छा लगा. इससे बतौर क्रिकेटर उन्हें परिपक्व होने में मदद मिलेगी. हमारे लिये यह अच्छा है कि भारत के युवा खिलाड़ी आईपीएल में अच्छी कप्तानी कर रहे हैं.'' भारतीय टीम बृहस्पतिवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की टी20 श्रृंखला का पहला मैच खेलेगी .
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यह भी पढ़ें- धोनी ने खेला बड़ा दांव, ड्रोन बनाने वाली कंपनी में लगाया अपना पैसा
टीम में कई नये चेहरे हैं और पंड्या तथा दिनेश कार्तिक की वापसी हुई है . पिछले साल टी20 विश्व कप में ग्रुप चरण से भारत के बाहर होने के बाद टीम से बाहर किये गए पंड्या ने आईपीएल से वापसी की . उन्होंने बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन किया . द्रविड़ ने कहा ,‘‘ उसकी वापसी अच्छी है . हार्दिक फॉर्म में होने पर बल्ले और गेंद दोनों से शानदार खिलाड़ी है . वह सीमित ओवरों के क्रिकेट में काफी सफल रहा है और आईपीएल में भी जबर्दस्त फॉर्म में था .''
उन्होंने हार्दिक की कप्तानी की भी तारीफ करते हुए कहा कि वे भारत के लिये उसकी पूरी क्षमता का इस्तेमाल करने पर काम कर रहे हैं . उन्होंने कहा ,‘‘ उसकी कप्तानी काफी प्रभावी थी और उसने अच्छा प्रदर्शन भी किया . नेतृत्व टीम का हिस्सा होने के लिये कप्तान होना जरूरी नहीं है . उन्होंने कहा ,‘‘ इस समय हमारे लिये सकारात्मक बात यह है कि वह फिर से गेंदबाजी कर रहा है . हम एक क्रिकेटर के तौर पर उसका सर्वश्रेष्ठ योगदान चाहते हैं .''
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं