Pakistan vs Bangladesh, 2nd ODI: बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला ढाका में खेला जा रहा है. जहां बांग्लादेश कप्तान मेहदी हसन मिराज ने जिस तरह से आगा सलमान को रन आउट किया. उसपर बवाल मच गया है. पारी का 39वां ओवर मैदान में लेकर आए मेहदी हसन ने चौथी गेंद मोहम्मद रिजवान के ऑफ स्टंप को निशाना बनाकर डाला था. जिसे उन्होंने सामने की दिशा में रक्षात्मक तरीके से रोक दिया. जिसके बाद नॉन-स्ट्राइकर एंड पर खड़े आगा सलमान ने पीछे की तरफ मुड़ते हुए क्रीज के अंदर वापस आने की कोशिश की. मगर जबतक वह क्रीज के अंदर लौट पाते. तबतक गेंद उनसे टकराकर रुक गई थी. यहीं पर दोनों खिलाड़ी आपस में टकरा भी गए. जिसके बाद सलमान ने गेंद को उठाकर मेहदी को देने का प्रयास किया. मगर जबतक वह गेंद को उठा पाते. उससे पहले ही मेहदी ने तेजी से लपकते हुए गेंद को उठाकर स्टंप पर मार दिया. जिसके बाद वह भौचक्के रह गए. क्योंकि थ्रो के दौरान वह क्रीज से बाहर थे. नजीतन उन्हें रन आउट होकर पवेलियन की तरफ बढ़ना पड़ा.
अंपायर भी मेहदी के थ्रो आउट से सहमत नजर आए
इस वाकये के बाद मैदानी अंपायर तनवीर अहमद ने तीसरे अंपायर से मदद मांगी. जहां विजुअल्स देखने के बाद थर्ड अंपायर भी आउट के फैसले से सहमत नजर आए. थर्ड अंपायर का मानना था कि गेंद डेड नहीं थी. नियमों के मुताबिक मेहदी हसन ने जिस खूबसूरती के साथ सलमान को आउट किया. वह वैध था.
Crucial moment! Mehidy Hasan Miraz removes Salman Agha with a brilliant run-out. ⚡🏏#BCB #Cricket #Bangladesh #Pakistan #ODI pic.twitter.com/N0inKkZVwz
— Bangladesh Cricket (@BCBtigers) March 13, 2026
गुस्से में आग बबूला हुए आगा सलमान
हालांकि, अंपायर के इस फैसले से आगा सलमान खुश नजर नहीं आए. मैदान से बाहर जाते वक्त उन्हें काफी गुस्से में देखा गया. यहीं नहीं सीमा रेखा के बाहर पहुंचते ही उन्होंने गुस्से में अपना हेलमेट और ग्लव्स भी फेंक दिया.
अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे आगा
रन आउट होने से पहले पांचवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए आगा सलमान ने कुल 62 गेंदों का सामना किया. इस बीच वह 103.22 की स्ट्राइक रेट से 64 रन बनाने में कामयाब रहे. इस बीच उनके बल्ले से सात चौके और दो छक्के देखने को मिले. जब वह आउट हुए. उस दौरान टीम का स्कोर 38.4 ओवरों में 4-231 रन था.
यह भी पढ़ें- VIDEO: यार की शादी में युजवेंद्र चहल का बवाली डांस, रेड कुर्ता और में कुलदीप के साथ बना दिया माहौल