Vaibhav Sooryavanshi's revelation: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) में शनिवार को सुनामी शतकीय पारी से इतिहास रचने वाले लेफ्टी वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) के तूफान से पूरा क्रिकेट जगत अभिभूत है, लेकिन इस 'सुपर किड' को अभी भी एक बात का मलाल है. और इसका जिक्र वैभव ने मैच खत्म होने के बाद किया. वैसे राजस्थान रॉयल्स के लिए निराशाजनक बात यह रही कि वैभव के शतक के बावजूद हैदराबाद ने उसे 5 विकेट पीट दिया. मैच के बाद वैभव ने अपनी पारी पर रोशनी डालते हुए कहा कि उन्हें शाकिब हुसैन के फेंके पारी के 14वें ओवर में रिवर्स स्वीप नहीं खेलना चाहिए था. हैदराबाद के खिलाफ वैभव ने 37 गेंदों पर 5 चौकों और 12 छक्कों से 103 रन की पारी खेली, लेकिन इसके बावजूद राजस्थान यह मैच नहीं जीत सका था. मैच के बाद राजस्थान ने आधिकारिक X हैंडल पर वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वैभव ने डिटेल से मैच को लेकर और अपने मलाल को लेकर बात की.
A first-ball duck a few days ago to the fastest century by an Indian last night.
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) April 26, 2026
Vaibhav Sooryavanshi just refuses to give up 👏💗 pic.twitter.com/IqDaWvkAu9
'...तो मैच की तस्वीर अलग होती'
राजस्थान रॉयल्स द्वारा अपलोड किए वीडियो में वैभव ने कहा, 'मैंने आज (शनिवार) को अच्छा किया, लेकन मुझे वह शॉट नहीं खेलना चाहिए था. जिस तरह से मैं आउट हुआ, वह मेरा नैसर्गिक स्ट्रोक नहीं था. लेकिन मैंने कुछ अलग करने की कोशिश की और इस वजह से हम संभवत: 20 रन कम रह गए. अगर मैं विकेट पर जमा रहता, तो तो मैच की तस्वीर अलग हो सकती थी.'
वीडियो में वैभव प्रभुल हिंगे के खिलाफ अपने प्लान के बारे में भी बातचीत करते दिखाई पड़े. पहले मैच में प्रफुल ने दूसरी ही गेंद पर वैभव को शून्य पर आउट कर दिया था, लेकिन दूसरे मैच में वैभव ने इस लंबी कद-काठी के बॉलर के पहले ही ओवर में लगातार चार छक्के जड़कर सभी को हैरान कर दिया.
'हिंगे की बात ने मुझे पर असर डाला'
हैदराबाद के खिलाफ शनिवार के मैच में प्रफुल हिंगे के खिलाफ प्लान का खुलासा करते हुए वैभव ने कहा, 'मैं प्रफुल के खिलाफ एक स्पष्ट प्लान के साथ मैदान पर उतरा था. पिछले मैच में आउट होने के बाद मैं गया और मैंने अपना फोन चेक किया. मैंने फोन पर बहुत ज्यादा चीजें देखीं. मैं आम तौर पर ऐसी बातों पर ध्यान नहीं देता, लेकिन जब कोई मुझे निजी रूप से कुछ कहता है, तो यह मुझ पर असर डालती है. यह मुझे थोड़ा प्रभावित करती है. अब इस पर ज्यादा कुछ कहने के बजाय हमें अपने बल्ले से जवाब देना चाहिए.'
यह भी पढ़ें: 'यश भैया ने कहा था', कौन हैं 'यश भैया', जिनके कहने पर वैभव ने जयपुर में जड़ दिया शतक? सुने उन्हीं की जुबानी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं