विज्ञापन

RR vs RCB: वैभव सूर्यवंशी vs विराट कोहली: IPL 2026 में किसमें कितना है दम !

Vaibhav Suryavanshi vs Virat Kohli in IPL 2026: सूर्यवंशी ने पिछले मैच में जसप्रीत बुमराह को पहली ही गेंद पर छक्का लगाकर अपने बेखौफ खेल का फिर परिचय दिया था.

RR vs RCB: वैभव सूर्यवंशी vs विराट कोहली:  IPL 2026 में किसमें कितना है दम !
RR vs RCB, IPL 2026: वैभव और कोहली पर रहेगी नजर

Vaibhav Suryavanshi vs Virat Kohli : वैभव सूर्यवंशी और विराट कोहली.. दोनों की उम्र के बीच 22 साल का फासला है. आईपीएल के इतिहास में दो मुख्य खिलाड़ियों के बीच यह सबसे बड़े जेनरेशनल गैप में से एक है. इस आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स ने 3 मैचों में तीन जीत के साथ आईपीएल 2026 के पॉइंट्स टेबल में पहले नंबर पर है, दूसरी ओर RCB ने अबतक अपने दोनों में से दोनों मैच जीते हैं .आरसीबी इस समय +2.501 के नेट रन रेट के साथ तीसरे स्थान पर है. आज दोनों टीमों के बीच मुकाबला होगा. दोनों टीमों के बीच यह मैच ऐसे मैदान पर खेला जाएगा जहां बाउंड्री छोटी हैं और जहां स्पिनर्स के एक भी गेंद फेंकने से पहले ही पावरप्ले में मैच का नतीजा तय हो सकता है, यह आईपीएल 2026 का अब तक का सबसे ज्यादा इंतजार किया जाने वाला मुकाबला है. .

Latest and Breaking News on NDTV

IPL 2026 में विराट कोहली बनाम वैभव सूर्यवंशी:  किसमें कितना है दम !

वैभव सूर्यवंशी और विराट कोहली के बीच तुलना करना बईमानी है लेकिन आजके दौर में फैन्स तेज तर्रार क्रिकेट देखना चाहते हैं. आज जब दोनों खिलाड़ी मैदान पर होंगे तो क्रिकेट का रोमांच अपने चरन पर होगा. आज ये 2 खिलाड़ी जो RR बनाम RCB मैच का नतीजा तय करेंगे, और उनके बीच का फर्क ही इस मैच की असली कहानी होने वाली है. 

Latest and Breaking News on NDTV

वैभव सूर्यवंशी  का रिकॉर्ड आईपीएल 2026 में
वैभव सूर्यवंशी इस सीजन में 248.98 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है, उन्होंने तीन पारियों में 122 रन बनाए हैं. GT के ख़िलाफ उन्होंने सिर्फ 31 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. गुवाहाटी में बुमराह की पहली ही गेंद पर लगाया गया उनका छक्का देखकर मैदान में मौजूद दर्शक और सोशल मीडिया पर लोग, हर कोई हैरान था. 

वैभव बिना किसी झिझक या इस बात की परवाह किए बल्लेबाजी करते हैं कि सामने वाले गेंदबाज कितनी बड़ी साख वाला है. इसका उदाहरण वैभव ने मुंबई के खिलाफ मैच में दे दिया है.  बुमराह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज हैं, लेकिन वैभव सूर्यवंशी ने बिना एक पल भी सोचे कि ऐसा करना सही होगा या नहीं, उनकी पहली ही गेंद पर छक्का जड़ दिखा दिया कि मैदान पर वह किसी से कम नहीं है. 

Latest and Breaking News on NDTV

वैभव के सामने भुवी जैसे गेंदबाज की चुनौतीी
अब वैभव के सामने भुवी जैसे गेंदबाज होंगे, जो अपनी विविधता के लिए जाने जाते हैं. .भुवनेश्वर कुमार अपनी स्विंग गेंद के लिए भी जाने जाते हैं. ऐसे में आज भुवी और वैभव के बीच जो टक्कर होगी वह देखने लायक होगी.  बारसापारा के मैदान की बाउंड्री काफी छोटी हैं, जिससे 15 साल के वैभव विरोधी टीम के गेंदबाजों के सामने सबसे बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: ANI

विराट कोहली का रिकॉर्ड आईपीएल 2026 में
विराट कोहली इस सीजन में 168 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की और उन्होंने दो पारियों में 97 रन बनाए हैं. SRH के खिलाफ़ पहले मैच में खेली गई उनकी 69 रनों की पारी एक ऐसी पारी थी, जिसने बताया कि उन्हें क्यों महान बल्लेबाज माना जाता है.  RR के खिलाफ कोहली का रिकॉर्ड भी शानदार रहा है. राजस्थान के खिलाफ कोहली के  नाम 34.5 की औसत से कुल 896 रन दर्ज हैं. कोहली ने  टी- 20 क्रिकेट के हर पहलू को देखा और अनुभव किया है.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: PTI

वह पल होगा ऐतिहासिक
वहीं आज कोहली एक ऐसे 15 साल के युवा खिलाड़ी के साथ मैदान साझा करेंगे, जिसने टी-20  क्रिकेट में तहलका मचा दिया है. फैन्स के लिए यह मौका कभी न भुलने वाला होगा, जब वैभव और कोहली को एक साथ मैदान पर खेलते हुए नजर आएंगे. एक तरफ़ हैं पारी को संवारने वाले फिनिशर, तो दूसरी तरफ़ हैं विरोधी गेंदबाज़ों की धज्जियां पहली ही गेंद से उड़ाने वाले विस्फोटक बल्लेबाज. आज के मैच में यह देखना दिलचस्प होगा कि कोहली या वैभव, कौन अपनी टीम के लिए एक्स फैक्टर साबित होता है. 
 

ये भी पढ़ें- IPL 2026: कौन हैं मुकुल चौधरी? KKR के खिलाफ तूफानी पारी खेलकर पलट दी बाजी, क्रिकेट जगत हुआ हैरान

ये भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी vs सचिन तेंदुलकर: 15 साल के वैभव और तब के 16 साल के सचिन ..किसमें कितना है दम ! जानें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com