रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB) के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक को कोलकाता में लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ अपनी टीम के एलिमिनेटर मुकाबले के दौरान आईपीएल की आचार संहिता के उल्लंघन के लिए फटकार लगाई गई. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) की प्रेस विज्ञप्ति में हालांकि यह जिक्र नहीं है कि असल में उन्होंने क्या अपराध किया.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
विज्ञप्ति में कहा गया, कार्तिक ने आईपीएल (IPL) आचार संहिता के नियम 2.3 के अंतर्गत लेवल एक का अपराध और सजा स्वीकार कर ली है. आचार संहिता के तहत लेवल एक के अपराध में मैच रैफरी का फैसला अंतिम और बाध्य होता है.
यह भी पढ़ें- श्रीलंका ने दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश को 10 विकेट से हराया, गेंदबाज असीथा फर्नांडो ने रचा इतिहास
दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) इस सीजन में आरसीबी (RCB) के लिए बहुत ही अहम खिलाड़ी रहे हैं. नीचे क्रम में बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने कई उपयोगी पारियां खेली हैं और अपनी टीम को यहां तक पहुंचाया है. शुक्रवार को बैंगलोर को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ दूसरा क्वालिफायर मुकाबला जीतना है. इस मुकाबले में राजस्थान की टीम पिछला मुकाबला हार कर आ रही है जबकि आरसीबी पिछला मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ जीतकर आ रही है. जो भी टीम इन दोनों में से इस मुकाबले में जीतेगी वो टीम फाइनल में पहले से पहुंच चुकी गुजरात के खिलाफ खेलेगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं