IPL 2022: भारत के पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग (Virenda Sehwag) ने आरसीबी क्रिकेटर हर्षल पटेल (Harshal Patel) को लेकर एक खास बयान दिया है जिसकी खूब चर्चा हो रही है. दरअसल सहवाग ने क्रिकबज पर बातचीत करते हुए कहा कि, पटेल को आरसीबी ने भले 10.75cr में खरीदा लेकिन यह गेंदबाज 14-15 करोड़ का गेंदबाज है. सहवाग ने कहा कि वह अनमोल है. उसे 14 से 15करोड़ रूपये मिलने चाहिए थे.
पाकिस्तान टीम में भी है एक 'राहुल द्रविड़', PAK कप्तान बाबर आजम का खुलासा
पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि हर्षल ने जिस तरह से मैच बचाए हैं. आरसीबी की जीत दिलाई है, तो इनके लिए 10 करोड़ भी कम हैं. इनको भी 14-15 करोड़ के कैटेगरी में होनी चाहिए. सहवाग ने कहा कि, यह गेंदबाज स्लॉग ओवर में गेंदबाजी करता है और विकेट भी निकालता है. काफी कमाल की गेंदबाजी करता है. हर्षल अपनी टीम के लिए मैच बचाते हैं. सहवाग ने ये भी कहा कि हर्षल को बोनस मिलनी चाहिए.'
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बता दें कि इस सीजन आईपीएल में हर्षल ने कमाल की गेंदबाजी की है और 14 मैच में केवल 381 रन देकर 19 विकेट लेने में सफल रहे हैं. पटेल ने 7.57 की इकोनॉमी के साथ गेंदबाजी कर धमाल मचा दिया है.
आखिरी ओवरों में गेंदबाजी से हिचकिचाता नहीं : हर्षल
हर्षल पटेल आखिरी ओवरों में गेंदबाजी से घबराते नहीं है बल्कि उनका कहना है कि मैच दर मैच वह इन अत्यधिक दबाव वाले पलों का सामना करना चाहते हैं. पिछले दो तीन साल से मुझे इसका इंतजार था. मैं हरियाणा के लिये आखिरी ओवरों में गेंदबाजी करता रहा हूं और इसे बड़े स्तर पर करना चाहता था. मैं खुद को उन हालात में बार बार देखना चाहता हूं. कई बार अच्छा प्रदर्शन कर सकूंगा तो कई बार नहीं भी होगा.'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं