IPL 2026: Match 16, RR vs RCB Match Prediction: राजस्थान रॉयल्स की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना करेगी. बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 के 16वें मैच में सीजन की दो बेहतरीन टीमों का आमना-सामना होगा, जिसमें एक टीम दूसरी टीम की जीत की लय तोड़ना चाहेगी. दोनों टीमों के बीच आईपीएल में अबतक कुल 34 मैच खेले गए हैं जिसमें 14 में राजस्थान को तो वहीं, आरसीबी को 17 मैचों में जीत मिली है. तीन मैच का कोई परिणाम नहीं निकला है.

राजस्थान रॉयल्स का कैसा रहा है परफॉर्मेंस
राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलीफ 8 विकेट से जीत के साथ इस सीजन अपने अभियान की शुरुआत की थी. इसके बाद गुजरात टाइटंस (जीटी) को 6 रन से हराया और फिर मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ 27 रन से मुकाबला जीता. यह टीम जीत की हैट्रिक लगाकर प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष स्थान पर है.
आरसीबी का कैसा रहा है परफॉर्मेंस
आरसीबी शुरुआती दोनों मैच अपने नाम करते हुए प्वाइंट्स टेबल में तीसरे पायदान पर है. इस टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ 6 विकेट से जीत दर्ज करने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को 43 रन से हराया था.
किस टीम में कितना है दम
दोनों टीमों के पास जबरदस्त बैटिंग लाइन-अप है, हालांकि रियान पराग की कप्तानी में आरआर की गेंदबाजी थोड़ी ज्यादा संतुलित नजर आ रही है. दोनों टीमों के तेज गेंदबाज नई गेंद से उतने ही खतरनाक हैं. बेंगलुरु की गेंदबाजी की कमान जैकब डफी और भुवनेश्वर कुमार के हाथों में है, जबकि राजस्थान के लिए जोफ्रा आर्चर और नांद्रे बर्गर नई गेंद से शुरुआत करेंगे.

Photo Credit: RR
वैभव सूर्यवंशी पर रहेगी नजर
इस मैच का एक अहम मुकाबला यह होगा कि आरसीबी की टीम, राजस्थान की आक्रामक ओपनिंग जोड़ी, यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी का सामना कैसे करती है. ये दोनों ही खिलाड़ी इस सीजन जबरदस्त फॉर्म में हैं. इसके जवाब में, डिफेंडिंग चैंपियन टीम एक मजबूत शुरुआत के लिए विराट कोहली और फिल सॉल्ट पर निर्भर रहेगी. इससे टिम डेविड को आखिर में तेजी से रन बनाने का मौका मिलेगा, जिन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पिछले मैच में शानदार प्रदर्शन किया था.
गुवाहटी की पिच क्या असर दिखाएगी
एक सपाट और रनों से भरी पिच पर एक हाई-स्कोरिंग मुकाबला होने की उम्मीद है, दोनों ही टीमें पावर हिटर्स से भरी हुई हैं.गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पिछले मैच में, पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने पहली पारी में एक विशाल स्कोर खड़ा किया था, लेकिन लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम लगातार बाउंड्री लगाकर भी मैच में अपनी लय नहीं बना पाई. इससे यह संकेत मिलता है कि जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, पिच बल्लेबाजी के लिए धीमी होती जाती है. इसलिए, टॉस जीतने वाली टीम के लिए यहां लक्ष्य का बचाव करना ही सबसे सही विकल्प होगा.
गुवाहटी में कैसा रहेगा मौसम
गुवाहाटी में शुक्रवार को मौसम आम तौर पर साफ रहने और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है. सुबह और शाम के समय कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की 20% संभावना है, लेकिन इससे मैच पर कोई असर पड़ने की उम्मीद नहीं है.
राजस्थान रॉयल्स संभावित 11
यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिम्रोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा
आरसीबी संभावि इलेवन
विराट कोहली, फिल साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी
राजस्थान रॉयल्स की टीम: रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल, डोनोवन फरेरा, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, रवि सिंह, अमन पेराला, शिमरोन हेटमायर, शुभम दुबे, वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, रवींद्र जडेजा, दासुन शनाका, एडम मिल्ने, बृजेश शर्मा, जोफ्रा आर्चर, कुलदीप सेन, क्वेना मफाका, नंद्रे बर्गर, रवि बिश्नोई और संदीप शर्मा
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम: रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, फिलिप सॉल्ट, जितेश शर्मा, जैकब बेथेल, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, अभिनंदन सिंह, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, स्वप्निल सिंह, नुवान तुषारा, वेंकटेश अय्यर, जैकब डफी, जॉर्डन कॉक्स, विक्की ओस्टवाल, विहान मल्होत्रा, कनिष्क चौहान, मंगेश यादव, सात्विक देसवाल
ये भी पढ़ें- IPL 2026: कौन हैं मुकुल चौधरी? KKR के खिलाफ तूफानी पारी खेलकर पलट दी बाजी, क्रिकेट जगत हुआ हैरान
ये भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी vs सचिन तेंदुलकर: 15 साल के वैभव और तब के 16 साल के सचिन ..किसमें कितना है दम ! जानें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं