Who will stop Vaibhav Sooryavanshi today IPL match: राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम एक दूसरे का सामना करेगी. बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच आईपीएल का 16वां मैच खेला जाएगा., जिसमें एक टीम दूसरी टीम की जीत की लय तोड़ना चाहेगी. इस मैच में सबकी नजर वैभव सूर्यवंशी और स्विंग के सुल्तान भुवनेश्वर कुमार पर रहेगी. दोनों ही अपनी -अपनी टीम के लिए एक फैक्टर साबित हो सकते हैं.
भुवनेश्वर कुमार vs वैभव सूर्यवंशी, किसमें कितना है दम !
10 अप्रैल, 2026 तक, भुवनेश्वर कुमार का पलड़ा भारी रहा है. भुवनेश्वर ने वैभव सूर्यवंशी को एक बार आउट किया है. वैभव ने भुवी के खिलाफ 10 गेंदों का सामना किया और 15 रन बनाए हैं लेकिन भुवी ने अपनी घातक गेंद पर वैभव को बोल्ड किया था. 2025 आईपीएल में दोनों खिलाड़ियों के बीच भिड़ंत हुई थी जिसमें सूर्यवंशी ने भुवनेश्वर को दो छक्के जड़े थे, लेकिन उसी ओवर में बाद में वह क्लीन बोल्ड हो गए थे.
भुवनेश्वर आईपीएल इतिहास में पावरप्ले के सबसे सफल गेंदबाजों में से एक हैं, जिन्होंने पहले छह ओवरों में 80 से ज़्यादा विकेट लिए हैं. वैभव सूर्यवंशी अपनी पहली ही गेंद से टॉप गेंदबाजों को निशाना बनाने के लिए जाने जाते हैं, हाल ही में जसप्रीत बुमराह के साथ भी वैभव ने ऐसा किया था. बुमराह के साथ अपनी पहली भिड़ंत में उन्होंने दो छक्के जड़े थे.

कौन रोकेगा वैभव सूर्यवंशी को, भुवनेश्वर कर पाएंगे चमत्कार !
भुवनेश्वर अपनी नई डेथ-बॉलिंग और नकल-बॉल पर निर्भर रहते हैं, जबकि 15 साल के सूर्यवंशी, गेंदबाजों की लेंथ को बिगाड़ने के लिए जोरदार पावर-हिटिंग का इस्तेमाल करते हैं. भुवनेश्वर की गेंदबाजी में सबसे बड़ा टैलेंट उनकी गेंद पर विविधता है. ऐसे में आज वैभव सूर्यवंशी को एक ही गेंदबाज रोक सकता है वह है भुवनेश्वर कुमार.
ये भी पढ़ें- IPL 2026: कौन हैं मुकुल चौधरी? KKR के खिलाफ तूफानी पारी खेलकर पलट दी बाजी, क्रिकेट जगत हुआ हैरान
ये भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी vs सचिन तेंदुलकर: 15 साल के वैभव और तब के 16 साल के सचिन ..किसमें कितना है दम ! जानें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं