Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans, IPL 2026 Final Toss Report: आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला आज (31 मई) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस (RCB vs GT) के बीच अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है. जहां बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर विपक्षी टीम गुजरात को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया है. पाटीदार ने टॉस जीतने के बाद कहा, 'हम पहले गेंदबाजी करेंगे. विकेट अच्छी नजर आ रही है. मैच के दौरान बदलाव की गुंजाइश कम नजर आ रही है. इस मुकाबले को जीतने के लिए हमें अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाना होगा. वर्तमान में रहना जरूरी है. जो चीजें हमारे बस में है. उस पर ध्यान देना होगा. यहां शिरकत करना हमेशा ही अच्छा अनुभव रहा है. बिना किसी बदलाव के हम मैदान में उतर रहे हैं.'
टॉस गंवाने के बाद शुभमन गिल का बयान
वहीं टॉस गंवाने के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने कहा, 'अगर टॉस हमारे पक्ष में होता तो भी हम पहले बल्लेबाजी ही करते. यहां पर हम आज अपना तीसरा मुकाबला खेल रहे हैं. शुरुआती तीन ओवरों में तेज गेंदबाजों को थोड़ा बहुत मूवमेंट मिल सकता है. दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में से यह एक है. हमारी टीम में एक बदलाव हुआ है. साई किशोर की जगह अरशद खान को मौका मिला है.'
🚨 Toss Update from the FINAL 🚨@RCBTweets have won the toss & will bowl first against @gujarat_titans in Ahmedabad.
— IndianPremierLeague (@IPL) May 31, 2026
Updates ▶️ https://t.co/Yz6K3q6w0X#TATAIPL | #Final | #TheFinalLeap | #RCBvGT pic.twitter.com/kgrF0LJ0gQ
गुजरात टाइटंस की प्लेइंग XI: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), जेसन होल्डर, वॉशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, निशांत सिंधु, कगिसो रबाडा, अरशद खान और मोहम्मद सिराज.
गुजरात टाइटंस इम्पैक्ट सब: प्रसिद्ध कृष्णा, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, कुमार कुशाग्र और साई किशोर.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग XI: विराट कोहली, देवदत्त पड़ीक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (कीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, जोश हेजलवुड और रसिख डार सलाम.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इम्पैक्ट सब: वेंकटेश अय्यर, कनिष्क चौहान, स्वप्निल सिंह, अभिनंदन सिंह और जॉर्डन कॉक्स.
यह भी पढ़ें- गेंदबाज बनते-बनते बल्लेबाज कैसे बन गए रजत पाटीदार? IPL 2026 के फाइनल से पहले सुने उन्हें की जुबानी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं