विज्ञापन
This Article is From Oct 03, 2021

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम पंजाब किंग्स लाइव स्कोर, ओवर 16 से 20 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और पंजाब किंग्स के बीच शारजाह क्रिकेट स्टेडियम, शारजाह में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम पंजाब किंग्स लाइव स्कोर, ओवर 16 से 20 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम पंजाब किंग्स लेटेस्ट स्कोर

इसी बीच बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने कुल 6 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया जिसमे उन्हें युजवेंद्र चहल ने 3 सबसे अधिक विकेट निकालकर दिया| वहीँ उनका साथ देते हुए जॉर्ज गार्टन और शाहबाज अहमद ने अपने खाते में 1-1 विकेट डाला| जिसके कारण अंत में शानदार गेंदबाज़ी के दम पर किंग कोहली की टीम ने जीत हासिल कर लिया| अभी के लिए इतना ही अब चलते है आज के दूसरे मुकाबले की ओर जहाँ हैदराबाद ने टॉस जीकर पहले बल्लेबाज़ी का फ़ैसला किया है|

शानदार रहा मुकाबला जहाँ बैंगलोर ने पंजाब को 6 रनों से शिकस्त देते हुए प्ले ऑफ में अपनी जगह पक्की कर लिया| 165 रनों के लक्ष्य को हासिल करने मैदान पर आई पंजाब की टीम ने शुरुआत हर बार की तरह इस बार भी शानदार अंदाज़ में किया| पहला झटका पंजाब को उनके कप्तान केएल राहुल (39) के रूप में लगा| लेकिन फिर एक के बाद एक विकटों का सिलसिला बरकरार रहा और देखते ही देखते 130 रनों के पहले ही 5 विकेट गिर गए| हालाँकि एक छोर से मयंक अगरवाल (57) ने कुछ शॉट लगाकर टीम को मुकाबले में बनाए रखा लेकिन जैस ही वो आउट हुए वैसे ही जीत की उम्मीद भी समाप्त हो गई अंत में शाहरुख खान (16) के साथ मिलकर मोइसेस हेनरिक्स (12) ने कुछ शॉट ज़रूर लगाया लेकिन वो टीम के जीत के लिए काफ़ी नहीं था|

19.6 ओवर (1 रन) सिंगल!!! इसी के साथ बैंगलोर ने पंजाब को 6 रनों से शिकस्त देते हुए प्ले ऑफ में अपनी जगह बना लिया| आगे डाली गई गेंद को लेग साइड की दिशा में खेला, फील्डर वहां मौजूद, एक रन ही मिल सका|

19.5 ओवर (6 रन) छक्का!!! हैमर्ड! पूरी ताक़त के साथ बल्लेबाज़ ने इस गेंद पर आक्रमण किया और उसे मिड विकेट के पार स्लॉग करते हुए छह रन हासिल किये| पंजाब को यहाँ से जीत के लिए 1 गेंदों पर 8 रन चाहिए|

19.4 ओवर (2 रन) ऊपर डाली गई गेंद को मिड विकेट की ओर हलके हाथों से पुश करते हुए तेज़ी से 2 रन ले लिया| पंजाब को यहाँ से जीत के लिए 2 गेंदों पर 14 रन चाहिए|

19.3 ओवर (1 रन) ऑफ साइड की ओर गेंद को खेला, एक रन मिला| पंजाब को यहाँ से जीत के लिए 3 गेंदों पर 16 रन चाहिए|

19.2 ओवर (2 रन) आगे डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑन की दिशा में खेला, फील्डर वहां मौजूद लेकिन 2 रन हो गया|

हरप्रीत ब्रार बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...

19.1 ओवर (0 रन) आउट!! रन आउट!! अपनी ही गेंद पर हर्शल ने शाहरुख को रन आउट किया| बड़ा विकेट यहाँ पर बैंगलोर को मिल गया| अब 5 गेंदों पर 19 रनों की दरकार| हेनरिक्स ने गेंद को टैप करते हुए रन भागना चाहा!! हर्शल ने गेंद उठाई और विकेट्स पर थ्रो लगा दिया| बल्लेबाज़ क्रीज़ के बाहर रह गए और आउट करार दिए गए|

18.6 ओवर (1 रन) ओह वाओ!! क्या शानदार फील्डिंग गार्टन द्वारा थर्ड मैन बाउंड्री पर| स्लाइड करते हुए गेंद को लपका और एक महत्वपूर्ण बाउंड्री हासिल हुई|

18.5 ओवर (1 रन) गजब की यॉर्कर!! खोदकर सामने की तरफ मारा जहाँ से एक ही रन का मौका बन पाया| लॉन्ग ऑफ़ पर डैन मौजूद थे वहां पर|

18.5 ओवर (1 रन) वाइड! ऑफ़ स्टम्प के बाहर से निकल रही थी ये फुल टॉस गेंद| बल्ला चलाया लेकिन बीट हुए| वाइड करार दिया गया|

18.4 ओवर (0 रन) नॉट आउट!!! बाल बाल बचे बल्लेबाज़| ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को ऑफ साइड की ओर खेलने गए| लेकिन गेंद पूरी तरह से बीटकर बैठे| एलबीडबल्यू की हुई अपील, अम्पायर ने नकारा| विराट कोहली ने लिया रिव्यु, रिप्ले में देखने के बाद पता लगा कि बल्ले का कोई भी हिस्सा नहीं लेते हुए गेंद कीपर के हाथ में गई थी| नॉट आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला|

18.3 ओवर (4 रन) चौका!!! शाहरुख खान के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!!! मुकाबला अभी भी बाकी है| अच्छा कट शॉट खेला! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को पॉइंट की ओर कट किया और बाउंड्री हासिल किया| पंजाब को अब जीत के लिए 9 गेंदों पर 22 रन चाहिए|

18.2 ओवर (1 रन) फुल लेंथ की गेंद को शॉर्ट थर्ड मैन की ओर गाइड करते हुए सिंगल लिया|

18.1 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को ऑफ साइड की ओर  शॉट खेलने गए| बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई, रन नहीं आया|

17.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| अब 12 गेंदों पर 27 रनों की दरकार| धीमी गति की गेंद से बल्लेबाज़ को चकमा दे दिया था|

17.5 ओवर (6 रन) छक्का!!! शाहरुख खान के बल्ले से आती हुई एक बड़ी हिट| गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेला| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल| बॉल गई सीधे स्टैंड में और मिला सिक्स| पंजाब को अब जीत के लिए 13 गेंदों पर 27 रन चाहिए|

17.4 ओवर (1 रन) जड़ में डाली गई गेंद को कवर्स की तरफ खेला, कोहली वहां तैनात, एक ही रन मिला|

17.3 ओवर (0 रन) एक और धीमी गति की गेंद जिसपर बल्ला चलाया लेकिन बीट हुए| कोई रन नहीं| 15 गेंदों पर 34 रन चाहिए|

17.2 ओवर (1 रन) सिंगल, फ्रंट फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिला|

17.1 ओवर (2 रन) गुड लेंथ गेंद को मिड विकेट की तरफ खेला| दो रनों की मांग और उसे हासिल किया|

18 गेंदों पर 37 रनों की दरकार!! हर्शल पटेल अब आयेंगे गेंदबाजी के लिए!! मुकाबला टाईट!!

16.6 ओवर (1 रन) सिंगल, मिड विकेट की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला|

मोइसेस हेनरिक्स अगले बल्लेबाज़ क्रीज़ पर आये हैं...

16.5 ओवर (0 रन) आउट!!! कैच आउट!!! पंजाब की आधी टीम अब पवेलियन की ओर लौटती हुई| एडेन मार्करम 20 रन बनाकर पवेलियन लौटे| जॉर्ज गर्टन के हाथ लगी पहली विकेट| आगे डाली गई धीमी गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर उड़ाकर खेला| हवा में गई गेंद सीधे फील्डर के पास जहाँ से डैनियल क्रिश्चियन ने पकड़ा एक आसन सा कैच| 127/5 पंजाब|

16.4 ओवर (1 रन) कवर्स की दिशा में गेंद को कवर्स की ओर खेलकर सिंगल लिया|

16.3 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, बैक फुट से लगाया गया करारा पुल शॉट लगाया लेकिन रन नही हो सका|

16.2 ओवर (1 रन) आगे डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑन की दिशा में उड़ाकर खेला| फील्डर गेंद को पड़ने आगे भागे लेकिन बॉल उनके आगे जा गिरी, एक रन मिला|

16.1 ओवर (4 रन) चौका! पहली ही गेंद पर बाउंड्री आई| छोटी गेंद को पुल कर दिया था जहाँ से गैप मिला और एक आसान सी बाउंड्री मिल गई|

15.6 ओवर (0 रन) हवा में एक बार फिर से गेंद, चहल उसके लिए कूदे!! ओह!! गेंद उनके ऊपर से निकल गई, बाल बाल बचे बल्लेबाज़| जान हालाक में आ गई थी| डॉट बॉल के साथ एक बेहतरीन ओवर की हुई समाप्ति| डिफेंड करने गए थे और टॉप एज लेकर हवा में खिल गई थी गेंद|

बल्लेबाज़ शाहरुख़ खान क्रीज़ पर आये हैं..

15.5 ओवर (0 रन) आउट!!! क्लीन बोल्ड!! एक ही ओवर में चहल ने किया दो बड़ा शिकार| सरफ़राज़ खान पहली ही गेंद पर शून्य के स्कोर पर पवेलियन लौटे| गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को डिफेंड करने गए|  बॉल टप्पा खाकर टर्न हुई और सीधे बल्लेबाज़ को बीट करती हुई ऑफ स्टंप को जा लगी| मुकाबा अब बैंगलोर की ओर जाता हुआ दिखाई दे रहा है| 121/4 पंजाब|

15.4 ओवर (1 रन) इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|

15.3 ओवर (6 रन) छक्का!!! एडेन मार्करम बल्ले से आती हुई बड़ी हिट| पिछली गेंद पर विकेट गिरा था लेकिन कोई फ़र्क नहीं पड़ता हुआ यहाँ पर इस बल्लेबाज़ को और लगा दिया सिक्स| आगे डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑफ की दिशा में उड़ाकर खेला| बल्ले और गेंद का हुआ शानदार ताल मेल और सीधे स्टैंड में गई, मिला छक्का|

सरफराज खान बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...

15.2 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! चहल ने दिलाई अपनी टीम को अहम ब्रेक थ्रू| 57 रन बनाकर मयंक लौटे पवेलियन| अब यहाँ से मुकाबले में ट्विस्ट आ सकता है| लेग स्पिन गेंद को स्वीप करने गए| टॉप एज लगा और कीपर के पीछे गयी गेंद| शॉर्ट थर्ड मैन पर सिराज खड़े थे जिन्होंने अपने बाएँ ओर भागते हुए एक बेहतरीन रनिंग कैच लपक लिया और अपनी टीम को ख़ुशी के पल दे दिए|

15.1 ओवर (1 रन) लेग स्पिन!! लॉन्ग ऑन की तरफ चिप किया जहाँ से एक रन मिल गया|

मैच रिपोर्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Punjab Kings, Royal Challengers Bangalore, Sharjah Cricket Association Stadium Sharjah, Indian Premier League 2021, Royal Challengers Bangalore Vs Punjab Kings 10/03/2021 Bckp10032021204187, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com