कीरोन पोलार्ड बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
9.5 ओवर (0 रन) आउट!! रन आउट!! एक और विकेट बैंगलोर को मिलती हुई| ग्लेन मैक्सवेल द्वारा एक शानदार रन आउट किया गया| विकेट लाइन की गेंद को ऑफ़ साइड पर टैप करते हुए रन भागे थे बल्लेबाज़| शॉर्ट कवर्स से आगे की तरफ भागते हुए मैक्सवेल ने बॉल को पिक किया और डाईव लगाकर अंडर आर्म थ्रो करते हुए नॉन स्ट्राइकर एंड पर विकेट उड़ाई| बल्लेबाज़ उस दौरान क्रीज़ से बाहर रह गए और आउट करार दिए गए| 62/4 मुंबई|
9.4 ओवर (0 रन) इस बार विकेट लाइन की गेंद को बैकफुट से खेला, कोई रन नहीं हुआ|
9.3 ओवर (0 रन) पॉइंट की ओर गेंद को तिलक वर्मा ने खेला, फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
तिलक वर्मा बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
9.2 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! कॉट मोहम्मद सिराज बोल्ड आकाश दीप| एक बढ़िया रनिंग कैच थर्ड मैन बाउंड्री पर सिराज द्वारा| छोटी लेंथ की गेंद आउट साइड ऑफ़, उसपर अपर कट शॉट खेला, टाइमिंग शानदार थी, हवा में गई, ज़रा असा और ताक़त लगती तो ये छह रनों के लिए निकल जाती लेकिन बीच में सिराज ने आकर इस गेंद को छक्का जाने से तो रोका ही साथ में एक बेहतरीन कैच भी लपक लिया| खुद से निराश दिखे ईशान| 62/3 मुंबई|
9.1 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!! कट लगाने गए ईशान और लाइन से बीट हो गए|
8.6 ओवर (0 रन) बेहतरीन फील्डिंग अपनी ही गेंद पर हसरंगा द्वारा| अपने दाएं ओर भागते हुए गेंद को डाईव लगाकर रोक दिया| सिंगल बचाया| सीधे बल्ले से खेला गया था शॉट, कोई रन नहीं हुआ|
8.5 ओवर (1 रन) ओह!! ये थोड़ा राउंड आर्म बॉल डाला, कुछ अलग करने गए थे यहाँ पर गेंदबाज़| लेग साइड पर मोड़ दिया गया, एक रन मिला|
8.4 ओवर (1 रन) सिंगल, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|
सूर्यकुमार यादव बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
टाइम आउट का इशारा अम्पायर द्वारा किया गया| ढाई मिनट का समय है इसलिए अब यहाँ से दोनों हीई टीमें अलग अलग रणनीति बनाती हुई नज़र आएँगी|
8.3 ओवर (0 रन) आउट!! एलबीडब्ल्यू बोल्ड वानिंदु हसरंगा| डेड प्लम्ब!!! एक बड़ी विकेट बैंगलोर को हासिल होती हुई| ब्रेविस 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे| गुगली गेंद को पढ़ नहीं पाए और बैकफुट से खेलने चले गए| गेंद टर्न होकर अंदर की तरफ आई और सीधा पैड्स को जा लगी| एलबीडबल्यू की एक अपील हुई और अम्पायर ने उसे आउट करार दिया| 60/2 मुंबई|
8.2 ओवर (1 रन) गुगली गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेला| डीप में विराट तैनात, एक ही रन मिला|
8.1 ओवर (1 रन) टर्न हुई गेंद को बल्ले का मुंह बंद करते हुए स्क्वायर लेग की दिशा में खेला| एक ही रन मिला|
7.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| ऑफ़ साइड पर गेंद को खेला और एक रन हासिल किया|58/1 मुंबई, एक शानदार शुरुआत|
7.5 ओवर (0 रन) हार्ड लेंथ!! पड़कर बाहर की तरफ निकल गई गेंद| बल्लेबाज़ हुए बीट| कोई रन नहीं|
7.4 ओवर (0 रन) स्विंग एंड मिस!! आगे आकर बड़ा शॉट लगाने गए लेकिन लाइन से चूक गए बल्लेबाज़| कोई रन नहीं|
7.3 ओवर (1 रन) पटकी हुई गेंद को लेग साइड पर पुल कर दिया, डीप में फील्डर तैनात, एक ही रन मिला|
7.2 ओवर (1 रन) सिंगल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
7.1 ओवर (4 रन) बाहरी किनारा और चौका! कवर्स के ऊपर से मारने गए| स्विंग होकर बल्ले का बाहरी किनारा लिया गेंद ने और स्लिप के खाली स्थान से काफी तेज़ी के साथ थर्ड मैन बाउंड्री के पार निकल गई चार रनों के लिए|
6.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ एक सफल ओवर की हुई समाप्ति| कवर्स पर खेला और तेज़ी से रन भाग लिया|
6.5 ओवर (0 रन) एक और डॉट बॉल, फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|
6.4 ओवर (0 रन) फ्लिक शॉट खेला गया लेकिन बॉल सीधा फील्डर के पास गई|
6.3 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|
डेवाल्ड ब्रेविस बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
6.2 ओवर (0 रन) विकेट! कॉट एंड बोल्ड!!! मुंबई को लगा पहला झटका!!! हर्षल पटेल के हाथ लगी पहली सफ़लता| रोहित शर्मा 26 रन बनाकर पवेलियन लौटे| ऊपर डाली गई धीमी गति की गेंद को लेग साइड की ओर खेलना चाहते थे रोहित| गेंद धीमी गति से बल्ले के निचले हिस्से को लगकर सामने की ओर गई जहाँ से खुद की ही गेंद पर हर्षल पटेल ने कैच पकड़ा| 50/1 मुंबई|
6.1 ओवर (1 रन) सिंगल!!! इसी के साथ मुंबई की टीम का 50 रन पूरा हुआ!! लेग साइड की ओर गेंद को खेला, एक रन हो गया|
पॉवर प्ले की हुई समाप्ति!!! 6 ओवर के बाद 49 बिना किसी नुकसान के मुंबई| फ़िलहाल क्रीज़ पर मुंबईके दोनों सलामी बल्लेबाज़ ताबड़तोड़ अंदाज़ में अपनी पारी को आगे की ओर बढ़ा रहे हैं| जबकि बैंगलोर के कप्तान फाफ डु प्लेसिस को होगी पहले विकेट की तलाश...
5.6 ओवर (4 रन) चौका!!! ऊपर डाली गई गेंद को जगह बनाकर एक्स्ट्रा कवर्स की दिशा में खेला| हवा में गई बॉल लेकिन फील्डर वहां मौजूद नहीं गैप में गई गेंद| टप्पा खाकर गेंद गई सीधे सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन|
5.5 ओवर (2 रन) डीप कवर्स की ओर खेलकर दो रन हासिल किया|
5.4 ओवर (0 रन) पैड्स लाइन की गेंद को रोहित ने शॉर्ट फाइन लेग की ओर फ्लिक शॉट खेला| हवा में गई गेंद लेकिन एक टप्पा खाकर फील्डर के हाथ में गई, रन नहीं हुआ|
5.3 ओवर (1 रन) डीप कवर्स की ओर पंच करते हुए सिंगल लिया|
5.2 ओवर (0 रन) एक बार फिर से स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
5.1 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को कट करने गए| बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई, रन नहीं आया|
मैच रिपोर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
9.6 ओवर (0 रन) डॉट गेंद के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को कट करने गए| बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई, रन नहीं आया|