
महज़ 9 रन पर बैंगलोर ने कोहली समेत अपने टॉप दो बल्लेबाज़ गंवा दिए थे जिसके बाद ऐसा लग रहा था कि ये टीम काफी कम स्कोर पर निपट जायेगी लेकिन कप्तान मॉर्गन से कहीं ना कहीं हुई एक बड़ी चूक ने इस बल्लेबाज़ी टीम को मैच में वापसी का एक बड़ा मौका दे दिया| वरुण चक्रवर्ती को दूसरा ओवर ना देना, उन्हें बाद के लिए बचाकर रखना, भाई मेरी समझ से तो परे है और अगर आज कोलकाता ये मुकाबला हारती है तो वो हार का सबसे बड़ा कारण भी बनेगा|
ग्लेन मैक्सवेल और एबी डिविलियर्स, विश्व क्रिकेट के ऐसे दो नाम जो किसी भी परिस्थिति में एक शानदार पारी खेलने के लिए जाने जाते हैं| मैक्सवेल ने जहाँ 78 रनों की शानदार पारी देखने को तो मिली ही लेकिन अंतिम के ओवरों में एबी ने जिस तरह से ताबडतोड़ 76 रन बनाए वो काबिले तारीफ से भी ऊपर है| सुपर से भी ऊपर की दो पारियां जिसने बैंगलोर को एक टफ पिच पर 204 रनों के विशाल से भी विशाल स्कोर तक पहुंचा दिया| वाह जी वाह!!! क्या कमाल की पॉवर हिटिंग देखने को मिली है आज दो दिग्गजों द्वारा खासकर अबी द्वारा| ऐसे मैदान पर 200 के स्कोर को पार किया जहाँ 150 तक पहुंचना इस सीज़न दिग्गज टीमों को भारी लग रहा था लेकिन मिस्टर 360 डिग्री ऐसे ही नहीं इस खिलाड़ी को कहा गया है| ओहोहो!! देखकर ये बल्लेबाज़ी आज तो मज़ा ही आ गया|
19.6 ओवर (4 रन) चौका!!! इसी के साथ बैंगलोर की पारी का हुआ अंत| अब कोलकाता के सामने होगा 205 रनों का बड़ा लक्ष्य| इस अंतिम ओवर से एबी डिविलियर्स ने 21 रन बटोरे| फुल लेंथ की गेंद को सामने की ओर पूरे पॉवर के साथ खेला| अम्पायर के सर की ऊपर से तेज़ी से गई गेंद टप्पा खाकर सीधे सीमा रेखा के बाहर जहाँ से मिला चार रन|
19.5 ओवर (0 रन) फुल लेंथ की डाली हुई गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और सीधे बल्ले से सामने की ओर पुश किया| गेंदबाज़ ने बॉल को खुद ही फील्ड कर लिया|
19.4 ओवर (4 रन) चौका!!! पहले ताकत तो अब नज़ाकर दिखाते हुए एबी डिविलियर्स!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को शॉर्ट थर्ड मैन फील्डर के ऊपर से गाइड किया| फील्डर के सर की ऊपर से गई बॉल थर्ड मैन बाउंड्री के बाहर, चार रनों के लिए|
19.4 ओवर (1 रन) वाइड!!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद अम्पायर ने वाइड करार दिया|
19.3 ओवर (2 रन) यॉर्कर डाली गई गेंद को डीप कवर्स की दिशा में खेलकर 2 रन निकाला|
19.2 ओवर (6 रन) छक्का!!! एबी डिविलियर्स ने लगाया रसेल के दो लगातार गेंदों पर बाउंड्री| फुल टॉस गेंद को लेग साइड की ओर खेला| बल्ले पर बॉल लगाकर गई सीधे स्टैंड में जहाँ से मिला सिक्स|
19.1 ओवर (4 रन) चौका!!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को सीधे बल्ले से सामने की ओर पूरे पॉवर के साथ खेला| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल गेंद गई सीधे रसेल के ऊपर से सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन|
18.6 ओवर (1 रन) लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर एक रन निकाला|
18.5 ओवर (6 रन) छक्का!! ओहोहो!! बैकफुट पंच और सिक्स!! ये काम सिर्फ एक ही खिलाड़ी कर सकता है और वो है एबी!! इस सिक्स के साथ अपना अर्धशतक भी पूरा कर लिया| काफी बड़ा ओवर ये बैंगलोर के हक में जाता हुआ| कमाल की पारी इस तरफ पिच पर एबी द्वारा|
18.4 ओवर (1 रन) आगे डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर सिंगल लिया|
18.3 ओवर (6 रन) छक्का!!! एक और बाउंड्री यहाँ पर हरभजन की गेंद पर लगाते हुए बल्लेबाज़| फुल लेंथ की गेंद को लॉन्ग ऑफ के ऊपर से खेला| बल्ले और गेंद का हुआ सही संपर्क बॉल गई सीधे फील्डर के ऊपर से सीमा रेखा के बाहर, मिला सिक्स|
18.2 ओवर (4 रन) चौका!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को कवर्स की दिशा में पंच किया| गैप में गई गेंद फील्डर पीछे मौजूद नही गेंद गई सीधे सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन|
18.1 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को पुल करने का प्रयास| बल्ले पर नही आई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई रन नही मिला|
17.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई इस महंगे ओवर की समाप्ति| 17 रन इस ओवर से आये|
17.5 ओवर (4 रन) चौका!! ओह!! क्या ये नो बॉल थी, शायद हाँ!! ये एक हाई फुल टॉस हो सकती थी जिसे चतुराई के साथ एबी ने कीपर और शॉर्ट थर्ड मैन फील्डर के बीच से गाइड कर दिया| गैप मिला और गेंद सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए|
17.4 ओवर (2 रन) दो रन इस बार| जड़ में डाली गई गेंद को कवर्स की दिशा में नसीहत दी| जहाँ से दो रन मिल गए|
17.3 ओवर (4 रन) चौका!!! बैक टू बैक बाउंड्री एबी डिविलियर्स के बल्ले से आती हुई| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को डीप पॉइंट की दिशा में गाइड किया| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल गेंद गई एक टप्पा खाकर सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन|
17.2 ओवर (6 रन) छक्का इस बार ऑफ़ स्टम्प पर पहले से ही चले गए एबी और उनके यार्ड में आ गई ये गेंद| लो फुल टॉस बनाया इसे और हीव कर दिया मिड विकेट बाउंड्री के पार| उनके बल्ले से लगने के बाद कहाँ रुकने वाली ये गेंद| मिला छह रन|
17.2 ओवर (1 रन) वाइड!! ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
17.1 ओवर (0 रन) राउंड द विकेट से आये रसेल और ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गेंद जो एबी के बल्ले के नीचे से निकल गई|
वॉशिंगटन सुंदर अब अगले बल्लेबाज़...
16.6 ओवर (0 रन) आउट!!! कैच आउट!!! ग्लेन मैक्सवेल की 78 रनों की शानदार पारी का हुआ अंत| पैट कमिंस के हाथ लगी पहली विकेट| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को पुल लगाने गए| बल्ले का टॉप एज लेती हुई गेंद सीधे शॉर्ट फाइन लेग की ओर हवा में गई| फील्डर नीचे मौजूद हरभजन सिंह जिन्होंने कोई गलती नही करते हुए पकड़ा कैच| जिसके बाद मैक्सवेल ने लेग अम्पायर ने किया बाउंसर चेक करने का इशारा| रिप्ले में देखने के बाद पता लगा कि दूसरी बाउंसर नही थी ये गेंद| थर्ड अम्पायर का आया आउट का फ़ैसला| 148/4 बैंगलोर|
16.5 ओवर (0 रन) बाउंसर डाली गई गेंद को मैक्सवेल कट लगाने गए| बल्ले पर नही आई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई|
16.4 ओवर (1 रन) शॉर्टपिच गेंद को मिड विकेट की ओर पुल करते हुए सिंगल लिया|
16.3 ओवर (1 रन) छोटी लेंथ की गेंद को लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर एक रन निकाला|
16.2 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को रिवर्स स्वीप करने का प्रयास| बल्ले पर नही आई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई रन नही मिला|
16.1 ओवर (1 रन) लेंथ में छोटी डाली हुई गेंद को मिड विकेट की ओर पुल किया जहाँ से एक रन मिला|
15.6 ओवर (1 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को डीप पॉइंट की ओर कट करते हुए सिंगल निकाला| 145/3 बैंगलोर| अगले 24 गेंदों में कितने और रन बनने चहिये? शायद 35 से 40!!
15.5 ओवर (4 रन) चौका!! वन बाउंस फोर!! लेंथ बॉल वो भी इस बल्लेबाज़ को दोगे तो आप तोहफे के रूप में चौका ही हासिल कर पाओगे| मिड विकेट की दिशा में गेंद को हीव कर दिया जहाँ से गैप मिला और गेंद एक टप्पे के बाद सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए|
15.4 ओवर (4 रन) चौका!!! फुल लेंथ की गेंद को कवर्स और मिड ऑफ के बीच से ड्राइव किया| गैप में गई गेंद| कोई मौका नही फील्डर के पास गेंद को रोकने का बॉल गई सीधे सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन|
15.3 ओवर (0 रन) मिड ऑफ की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नही हो सका|
15.2 ओवर (1 रन) ऊपर डाली गई गेंद को स्क्वायर लेग की तरफ मैक्सवेल ने खेलकर 1 रन पूरा किया|
15.1 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद को स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक करते हुए सिंगल लिया|
मैच रिपोर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
फिलहाल इस पारी के दौरान कप्तान मॉर्गन ने कुल 6 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया जहाँ उनके लिए सबसे सफल थे वरुण जिन्होंने अपने पहले ही ओवर में दो बड़े विकेट हासिल किये| उनके अलावा कृष्णा और कमिंस को 1-1 विकेट हासिल हुआ| वैसे मेरे अनुसार इस पिच पर ये 204 रन काफी से भी ज्यादा काफी हैं लेकिन ये टी 20 क्रिकेट है बॉस यहाँ कुछ भी संभव है| और कोलकाता के पास ऐसे कुछ बल्लेबाज़ हैं जो इस लक्ष्य को हासिल करने में महारथ हासिल रखते हैं| बस कुछ ही देर में एक शानदार रन चेज़ का होगा आगाज़|