ICC Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के शुरू होने के साथ ही सभी की निगाहें भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma in Champions Trophy 2025) पर टिकी हैं. क्या वो इवेंट से पहले आधिकारिक फोटोशूट के लिए पाकिस्तान जाएंगे? रिपोर्ट के अनुसार, ऐसा लगता है कि रोहित शर्मा फोटो शूट के लिए पाकिस्तान जा सकते हैं .हालांकि यह अभी कंफर्म नहीं है. दरअसल, ICC इवेंट की परंपरा के अनुसार, टूर्नामेंट शुरू होने से पहले मेजबान देश में भाग लेने वाली सभी टीमों के कप्तानों के साथ एक फोटोशूट और प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाती है. इस बार चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन पाकिस्तान में होने वाला है. इसलिए इस बात की पूरी संभावना बन रही है कि रोहित शर्मा, अन्य टीम के कप्तानों के साथ इस इवेंट के लिए पाकिस्तान जा सकते हैं.
फोटोशूट के लिए पाकिस्तान नहीं गए तो क्या है आईसीसी के पास विकल्प
अगर रोहित शर्मा पाकिस्तान में फोटोशूट में शामिल नहीं हो पाते हैं, तो ICC के लिए दूसरे विकल्प को भी देख सकता है जिसके तहत इवेंट को दुबई में स्थानांतरित कर दिया जा सकता है. जहां भारत को अपने सभी मैच खेलने हैं. या तो इसके अलावा रोहित वीडियो कॉल के जरिए पाकिस्तान के इवेंट में शिरकत कर सकते हैं. यह देखना काफी दिलचस्प होने वाला है. अब ये देखना है कि इस बारे में बीसीसीआई क्या रूख अपनाती है.
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पूरा शेड्यूल (ICC Men's Champions Trophy 2025 Fixtures, Schedule)
तारीख | मैच | ग्रुप/स्टेज | समय | वेन्यू |
19 फरवरी, बुधवार | पाकिस्तान vs न्यूजीलैंड | ग्रुपA | दोपहर 2:30 बजे | नेशनल स्टेडियम, कराची |
20 फरवरी, गुरूवार | भारत vs बांग्लादेश | ग्रुप A | दोपहर 2:30 बजे | दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम |
21 फरवरी, शुक्रवार | अफ़ग़ानिस्तान vs साउथ अफ्रीका | ग्रुप B | दोपहर 2:30 बजे | नेशनल स्टेडियम, कराची |
22 फरवरी, शनिवार | ऑस्ट्रेलिया vs इंग्लैंड | ग्रुप B | दोपहर 2:30 बजे | गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर |
23 फरवरी, रविवार | भारत vs पाकिस्तान | ग्रुप A | दोपहर 2:30 बजे | दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम |
24 फरवरी, सोमवार | बांग्लादेश vs न्यूजीलैंड | ग्रुप A | दोपहर 2:30 बजे | रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम |
25 फरवरी, मंगलवार | ऑस्ट्रेलिया vs साउथ अफ़्रीका | ग्रुप B | दोपहर 2:30 बजे | रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम |
26 फरवरी, बुधवार | अफगानिस्तान vs इंग्लैंड | ग्रुप B | दोपहर 2:30 बजे | गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर |
27 फरवरी, गुरूवार | पाकिस्तान vs बांग्लादेश | ग्रुप A | दोपहर 2:30 बजे | रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम |
28 फरवरी, शुक्रवार | ऑस्ट्रेलिया vs अफगानिस्तान | ग्रुप B | दोपहर 2:30 बजे | गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर |
1 मार्च, शनिवार | इंग्लैंड vs साउथ अफ्रीका | ग्रुप B | दोपहर 2:30 बजे | नेशनल स्टेडियम, कराची |
2 मार्च, रविवार | भारत vs न्यूजीलैंड | ग्रुप A | दोपहर 2:30 बजे | दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम |
4 मार्च, मंगलवार | सेमीफाइनल 1 | दोपहर 2:30 बजे | दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम | |
5 मार्च, बुधवार | सेमीफाइनल 2 | दोपहर 2:30 बजे | गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर | |
9 मार्च, रविवार | फाइनल | दोपहर 2:30 बजे | गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर/दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम |
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं