भारतीय क्रिकेट टीम ने रविवार को मुंबई में पांचवें और अंतिम टी20 मैच में इंग्लैंड को 150 रनों से हराकर इतिहास रच दिया। टीम इंडिया की इस शानदार जीत के बाद बॉलीवुड सितारे अपने-अपने अंदाज में खुशी जाहिर कर रहे हैं. वहीं बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी अपनी खुशी जाहिर की है. बेटे अभिषेक बच्चन के साथ वह रविवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट फाइनल देखने पहुंचे थे. भारत की इस शानदार जीत के बाद अमिताभ बच्चन ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर मैच के मुकाबले की एक तस्वीर शेयर की.
इस तस्वीर में अभिषेक बच्चन भी नजर आए. बेटे की तस्वीर को शेयर कर अमिताभ बच्चन ने भारत की जीत पर खुशी जाहिर की. उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, 'क्रिकेट, भारत बनाम इंग्लैंड, धो डाला, नहीं नहीं पछाड़ दिया, धोबी तलाओ में सीखा दिया गोरे को कि क्रिकेट कैसे खेला जाता है.ओडीआई में 150 रन से मारा.'
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India
T 5276 - CRICKET .. INDIA v eng ... धो डाला , नहीं नहीं 🤣 पछाड़ दिया, धोबी तलाओ में
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) February 2, 2025
सीखा दिया गोरे को, की cricket कैसे खेला जाता है
🇮🇳🇮🇳🇮🇳
ODI mein 150 run se maara pic.twitter.com/vcjrO93bxi
सोशल मीडिया पर अमिताभ बच्चन का पोस्ट वायरल हो रहा है. आपको बता दें कि भारत के युवा सनसनी अभिषेक शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टी-20 मैच में अपनी बल्लेबाजी से इतिहास रच दिया. अभिषेक शर्मा भारत की ओर से टी-20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं. इसके अलावा मॉर्डर डे दिग्गज अभिषेक ने टी-20 इंटरनेशनल में एक वर्ल्ड रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है. अभिषेक टी-20 इंटरनेशनल में इंग्लैंड के खिलाफ सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. अभिषेक ने पांचवें टी-20 में 37 गेंद पर शतक लगाया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं