क्रिकेट और सिनेमा का शुरू से ही नाता रहा है. कई एक्ट्रेस ने क्रिकेटर से शादी कर अपना घर बसा लिया है, जिसमें बड़े-बडे़ स्टार क्रिकेटर और एक्ट्रेस का नाम शामिल है. वहीं, क्रिकेटर हार्दिक पांड्या समेत कई स्टार क्रिकेटर के घर टूट भी गये हैं. इस बीच टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज का नाम हिंदी सिनेमा की पार्श्व गायिका आशा भोसले की पोती के साथ जुड़ा था, लेकिन दोनों ने ही चुप्पी तोड़ आपस में बहन-भाई का रिश्ता बता दिया. बात यहीं खत्म नहीं हुई सिराज का नाम अब बिग बॉस हसीना और एक्ट्रेस माहिरा शर्मा के साथ जोड़ा जा रहा है, जिस पर एक्ट्रेस की मां को अपनी चुप्पी तोड़नी पड़ी है.
कैसे उड़ीं माहिरा-सिराज के अफेयर की खबरें?
बता दें कि सलमान खान के मोस्ट पॉपुलर टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 13 का हिस्सा रहीं माहिरा शर्मा का नाम उस वक्त सिराज के साथ जुड़ने लगा जब क्रिकेटर ने सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की तस्वीरों पर लाइक का बटन दबाया था. हालांकि, सिराज और माहिरा सोशल मीडिया पर एक-दूजे को फॉलो नहीं करते हैं. बावजूद इसके सिराज और माहिरा की कथित रिलेशनशिप की खबरों से सुर्खियों का बाजार पूरी तरह से गर्म हो चुका था. दोनों को लेकर कहा जाने लगा कि वो एक-दूजे को डेट कर रहे हैं. हालांकि ना तो सिराज और ना ही माहिरा दोनों ने ही इन खबरों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया, लेकिन माहिरा शर्मा की मां ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए इन खबरों की सारी सच्चाई बताई है.
सिराज-माहिरा पर क्या बोलीं मां?
माहिरा शर्मा की मां सानिया शर्मा ने इस मुद्दे पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा, 'लोगों का क्या है वो तो कुछ भी बोलते हैं, मेरी बेटी एक सेलिब्रिटी है, तो लोग उसका नाम किसी भी जोड़ रहे हैं, तो क्या इस पर विश्वास करना ठीक है? इस तरह की खबरों पर विश्वास ना करें, मेरी बेटी किसी को डेट नहीं कर रही है, बेकार की खबरें फैलाना बंद करें.'
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं