Rohit Sharma World Record, IND vs ENG: भारतीय टीम भले ही लॉर्ड्स में खेले गए तीसरे वनडे मुकाबले में इंग्लैंड से 27 रन से हार गई हो, लेकिन इस मैच में रोहित शर्मा ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से इतिहास रच दिया. हिटमैन ने शानदार शतक जड़ते हुए वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल का बड़ा विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. रोहित शर्मा ने 110 गेंदों पर 138 रन की बेहतरीन पारी खेली, जिसमें 17 चौके और 5 शानदार छक्के शामिल रहे. अपनी इस पारी के दौरान जैसे ही उन्होंने दूसरा छक्का लगाया, वह SENA देशों (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए.
इससे पहले यह रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम था, जिन्होंने SENA देशों के खिलाफ तीनों फॉर्मेट में कुल 342 छक्के लगाए थे. रोहित शर्मा ने इस उपलब्धि को पीछे छोड़ते हुए अपने नाम 343 छक्के दर्ज कर लिए और नया विश्व रिकॉर्ड कायम कर दिया.
रोहित के SENA देशों के खिलाफ छक्कों की बात करें तो उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 138, न्यूजीलैंड के खिलाफ 83, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 64 और इंग्लैंड के खिलाफ 58 छक्के लगाए हैं. इस ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ रोहित शर्मा ने एक बार फिर साबित कर दिया कि बड़े मंच पर रिकॉर्ड बनाना उनकी पहचान है.
बेन डकेट ने जैकब बेथेल के साथ पहले विकेट के लिए 181 गेंदों में 192 रन की साझेदारी करते हुए मेजबान टीम को मजबूत शुरुआत दिलाबेथेल 93 गेंदों में 2 छक्कों और 11 चौकों के साथ 91 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद डकेट ने जो रूट के साथ दूसरे विकेट के लिए 80 गेंदों में 101 रन जुटाकर टीम को 293 के स्कोर तक पहुंचा दिया. डकेट 135 गेंदों में 19 बाउंड्री के साथ 141 रन बनाकर पवेलियन लौटे.
यहां से जो रूट ने मोर्चा संभाला, उन्होंने कप्तान हैरी ब्रूक (14) के साथ तीसरे विकेट के लिए 31 रन, जबकि जोस बटलर के साथ चौथे विकेट के लिए 19 गेंदों में 63 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाया.
रूट 48 गेंदों में 9 चौकों के साथ 74 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि बटलर ने 13 गेंदों में 3 छक्कों और 4 चौकों के साथ 41 रन की ताबड़तोड़ नाबाद पारी खेली. भारत की तरफ से प्रसिद्ध कृष्णा ने 2 विकेट हासिल किए और प्रिंस यादव ने 1 विकेट निकाला.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं