विज्ञापन

10 चौके, 7 छक्के, पिता के नक्शेकदम पर रॉकी फ्लिंटॉफ, 161.84 की स्ट्राइक रेट से ठोका तूफानी शतक, VIDEO

वन-डे कप 2026 में समरसेट के खिलाफ रॉकी फ्लिंटॉफ का बल्ला जमकर चला है. उन्होंने लंकाशायर की तरफ से शिरकत करते हुए 123 रनों की शतकीय पारी खेली है.

10 चौके, 7 छक्के, पिता के नक्शेकदम पर रॉकी फ्लिंटॉफ, 161.84 की स्ट्राइक रेट से ठोका तूफानी शतक, VIDEO
एंड्रयू फ्लिंटॉफ और रॉकी फ्लिंटॉफ

इंग्लैंड के दिग्गज ऑलराउंडर एंड्रयू फ्लिंटॉफ (Andrew Flintoff) मौजूदा समय में किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. उनके शानदार खेल की पूरी दुनिया दीवानी थी. उन्होंने तो इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है. मगर अब उनके 18 वर्षीय बेटे रॉकी फ्लिंटॉफ (Rocky Flintoff) उनके नक्शेकदम पर चलते हुए धूम मचा रहे हैं. वन-डे कप 2026 का एक रोमांचक मुकाबला आज (11 अगस्त 2026) लंकाशायर और समरसेट के बीच टांटन में खेला गया. जहां पांचवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए वह महज 76 गेंदों में 161.84 की स्ट्राइक रेट से 123 रन बनाने में कामयाब रहे. इस दौरान क्रिकेट प्रेमियों को उनके बल्ले से 10 चौके और सात खूबसूरत छक्के देखने को मिले. 

443 रन बनाने में कामयाब हुई थी लंकाशायर

टांटन में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लंकाशायर की टीम 50 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 443 रन बनाने में कामयाब हुई थी. पारी का आगाज करते हुए कीटन जेनिंग्स सर्वोच्च स्कोरर रहे. जिन्होंने 127 गेंदों में 122.83 की स्ट्राइक रेट से 156 रनों की सर्वाधिक शतकीय पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 15 चौके और सात छक्के देखने को मिले. उनके अलावा रॉकी फ्लिंटॉफ 123 रन बनाने में कामयाब रहे. इन दोनों खिलाड़ियों के अलावा मैट्टी हर्स्ट ने 44 गेंद में 47 और जैक ब्लैथरविक ने 10 गेंदों में तेजी से नाबाद 32 रनों का योगदान दिया. 

269 रनों पर ढेर हो गई समरसेट

लंकाशायर की तरफ से जीत के लिए मिले 444 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए समरसेट की पूरी टीम 39.2 ओवरों में 269 रनों पर ढेर हो गई. तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए टॉम लैमनबी ने 58 गेंद में 68 रनों की सर्वाधिक अर्धशतकीय पारी खेली. उनके अलावा जोशुआ थॉमस 24 गेंद में 42 और जोश शॉ 20 गेंद में 34 रन बनाने में कामयाब रहे. मगर इसके बावजूद टीम को निराशा हाथ लगी और 134 रनों से हार का सामना करना पड़ा. 

रॉकी फ्लिंटॉफ का घरेलू क्रिकेट करियर 

बात करें रॉकी फ्लिंटॉफ के घरेलू क्रिकेट करियर के बारे में तो उन्होंने खबर लिखे जाने तक कुल पांच फर्स्ट क्लास और 14 लिस्ट 'ए' मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से फर्स्ट क्लास की नौ पारियों में 15.22 की औसत से 137 और लिस्ट 'ए' की 14 पारियों में 31.81 की औसत से 350 रन निकले हैं.

यह भी पढ़ें- GenZ से भी आगे है जेनेरेशन अल्फा, देखन में छोटे लगे, घाव करे गंभीर, कौन-सा शब्द लिखकर घातक बन गए वैभव सूर्यवंशी?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
England, Andrew Flintoff, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com