विज्ञापन

IPL 2026: 'ज्यादा कोच', टीम उजाड़! ऋषभ पंत ने ये क्या कह दिया, क्रिकेट गलियारे में मची हलचल, इसे कैसे लेगा LSG प्रबंधन

Rishabh Pant Questioned LSG Team Management after Lose vs KKR: ऋषभ पंत के इस बयान पर दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज शॉन पोलॉक ने कड़ी आपत्ति जताई है.

IPL 2026:  'ज्यादा कोच', टीम उजाड़! ऋषभ पंत ने ये क्या कह दिया, क्रिकेट गलियारे में मची हलचल, इसे कैसे लेगा LSG प्रबंधन
Rishabh Pant Questioned LSG Team Management after Lose vs KKR:

Rishabh Pant Questioned LSG Team Management after Lose vs KKR: आईपीएल 2026 में रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सुपर ओवर में पहुंचे 38वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को हराया. इकाना क्रिकेट स्टेडियम में सुपर ओवर में एलएसजी से मिले 2 रनों के लक्ष्य को केकेआर ने रिंकू के बल्ले से निकले चौके के साथ पहले ही गेंद पर हासिल कर लिया. केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 155 रन लगाए. इसके जवाब में लखनऊ सुपर जायंट्स ने भी 8 विकेट गंवाकर 155 रन बनाए और मुकाबला टाई हो गया. सुपर ओवर में केकेआर की ओर से गेंदबाजी करने की जिम्मेदारी सुनील नरेन को सौंपी गई. नरेन ने पहली ही गेंद पर एलएसजी के बल्लेबाज निकोलस पूरन को क्लीन बोल्ड कर दिया. वहीं, दूसरी गेंद पर ऋषभ पंत ने एक रन बनाया.

ओवर की तीसरी गेंद पर एडेन मार्करम ने भी बड़ा शॉट खेलने का प्रयास किया, लेकिन बाउंड्री लाइन पर रोवमैन पॉवेल ने शानदार फील्डिंग करते हुए छक्के की ओर जाती गेंद को रिंकू संग मिलकर कैच में तब्दील कर दिया. एलएसजी की टीम सुपर ओवर में महज एक रन ही बना सकी. केकेआर की तरफ से सुपर ओवर में बल्लेबाजी करने उतरे रिंकू सिंह ने पहली ही गेंद पर चौका लगाते हुए केकेआर को जीत दिला दी.

IPL 2026 में LSG की लगातार हार 

आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की लगातार हार ने टीम के अंदरूनी कलह को उजागर कर दिया है. रविवार की रात सीजन की छठी हार के बाद कप्तान ऋषभ पंत ने एक ऐसा बयान दिया, जिसने क्रिकेट गलियारे में हलचल मचा दी है. पंत ने हार का ठीकरा एक तरह से टीम मैनेजमेंट पर फोड़ते हुए कहा कि मैदान पर जब 'बहुत ज्यादा दिमाग' (Too many minds) एक साथ काम करने लगते हैं, तो फैसले लेना मुश्किल हो जाता है.

ऋषभ पंत का इशारा टीम के भारी-भरकम कोचिंग स्टाफ पर?

पंत का इशारा टीम के भारी-भरकम कोचिंग स्टाफ की ओर था, जिसमें जस्टिन लैंगर, टॉम मूडी, केन विलियमसन, लांस क्लूजनर और भरत अरुण जैसे दिग्गज शामिल हैं. पंत ने सफाई देते हुए कहा कि वह बीच के ओवरों में विकेट की तलाश में गेंदबाजी में बदलाव कर रहे थे, लेकिन जरूरत से ज्यादा सलाहों ने चीजों को उलझा दिया.

ऋषभ पंत के बयान पर शॉन पोलॉक ने जताई कड़ी आपत्ति

पंत के इस बयान पर दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज शॉन पोलॉक ने कड़ी आपत्ति जताई है. पोलॉक का मानना है कि एक कप्तान का सार्वजनिक मंच पर अपने ही मैनेजमेंट को कटघरे में खड़ा करना टीम के लिए अच्छे संकेत नहीं हैं. पोलॉक ने 'क्रिकबज' पर चर्चा के दौरान कहा कि पंत की टिप्पणियों से ऐसा लगता है कि लीडरशिप ग्रुप में तालमेल की भारी कमी है और वहां यह स्पष्ट नहीं है कि आखिरी फैसला लेने का अधिकार किसका है.

पोलॉक के अनुसार, कप्तान का अपनी सपोर्ट टीम को इस तरह मुश्किल में डालना टीम के माहौल को और बिगाड़ सकता है. फिलहाल 8 मैचों में महज 2 जीत के साथ लखनऊ की टीम अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर संघर्ष कर रही है और अब मैदान के बाहर के ये विवाद उनकी राह और मुश्किल बना रहे हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com