श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी सिलहट में खेला गया और इस मैच में बांग्लादेश के विकेटकीपर-बल्लेबाज लिट्टन दास के एक रन आउट ने फैंस को भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की याद दिला दी. श्रीलंका की पारी की आखिरी गेंद पर दासुन शनाका और सदीरा समरविक्रमा ने तेजी से दो रन चुराने की कोशिश की थी. शनाका ने मुस्तफिजुर रहमान की गेंद को मिड-ऑन की ओर फ्लिक किया था. इसके बाद इस जोड़ी ने तेजी से एक रन लिया. मिड-ऑन पर फील्डिंग कर रहे रिशाद हुसैन ने इस दौरान गेंद स्ट्राइकर एंड पर फेंकी.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
हालांकि, यह थ्रो सही जगह नहीं था, लेकिन विकेट के पीछे खड़े लिटन ने इसे कलेक्ट किया और सभी को हैरान करते हुए बिना विकेट की तरफ देखे ही गेंद कलेक्ट करने के बाद हिट किया. लिटन का यह बिना देखे रन आउट करना काफी हैरान करने वाला था. उनके इस प्रयास ने प्रशंसकों को भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की याद दिला दी, जो अपने पूरे करियर में बिना लुक के रन आउट करने में माहिर थे. लिटन दास द्वारा इस तरह से रन आउट करने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
Litton MS Das
— NeatObserver-Rucha (@NeatObserver) March 10, 2024
बात अगर मैच की करें तो कुसल मेंडिस की 55 गेंदों में छह चौके और छह छक्कों के दम पर खेली गई 86 रनों की पारी के दम पर श्रीलंका ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 174 रन बनाए और बांग्लादेश को जीत के लिए 175 रनों का लक्ष्य दिया. इसके जवाब में बांग्लादेश की टीम 146 रन ही बना पाई और 28 रनों से मैच हार गई. बांग्लादेश के लिए इस मैच में रिशद हुसैन ने 53 तो तस्कीन अहमद ने 31 रनों की पारी खेली. बांग्लादेश का टॉप-ऑर्डर और मध्यक्रम इस मैच में बिखर गया और तौहीद हृदयोय और महमूदुल्लाह गोल्डन डक हुए.
श्रीलंकाई गेंदबाज नुवान तुषारा ने इस मुकाबले में 20 रन देकर पांच विकेट हासिल किए. नुवान तुषारा ने इस मैच में हैट्रिक ली. बता दें, श्रीलंका ने इस सीरीज का पहला मुकाबला 3 रनों से जीता था, जबकि दूसरे मैच में बांग्लादेश ने 8 विकेट से जीत दर्ज की थी. ऐसे में बांग्लादेश ने 2-1 से सीरीज अपने नाम की. बांग्लादेश को अब श्रीलंका के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है जिसकी शुरुआत 13 मार्च से होनी है जबकि वनडे सीरीज के बाद दोनों देशों के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज होगी.
यह भी पढ़ें: "हमें खिलाड़ियों को सुनने की जरूरत..." राहुल द्रविड़ ने घरेलू शेड्यूल को लेकर दिया बड़ा बयान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं