Sanjiv Goenka-Rishabh Pant Controversy: एलएसजी और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच 1 अप्रैल को इकाना स्टेडियम में हुए मैच में एलएसजी को हार का सामना करना पड़ा था. मैच के बाद संजीव गोयनका को पंत के साथ बातचीत करते हुए देखा गया था. इस घटना को फैंस और आलोचक गोयनका और केएल राहुल के बीच आईपीएल 2024 में हुई घटना से जोड़ कर सोशल मीडिया पर रिएक्ट कर रहे थे. गोयनका को सोशल मीडिया पर संजीव गोयनका से जुड़े मीम्स वायरल हुए थे. इसके बाद जब सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई तो एलएसजी ने एक वीडियो पोस्ट करते हुए संजीव गोयनका और ऋषभ पंत के बीच सबकुछ ठीक होने का स्पष्टीकरण दिया था. वीडियो के कैप्शन में लिखा था कि "आप जो कुछ भी देख रहे हैं वह सच नहीं है. यहां मैच के बाद की अनफिल्टर्ड वाइब्स हैं, जब कैमरे कट नहीं करते."
पंत ने जोड़े हाथ, वीडियो वायरल
इस घटना के बाद का एक ओर वीडियो वायरल हो रहा है, इस बार जब पंत टीम बस में बैठे होते हैं तो एक फैन यह कहते हुए नजर आ रहा है DC वाले मैच के बाद गोयनका साहब से मिले या नहीं. इस बात को सुनकर पंत रिएक्ट करते है और उस शख्स की ओर देखकर हाथ जोड़ लेते हैं, पंत का यह रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
Rishabh pant is literally upset after Sanjiv Goenka scolded him following the defeat against Delhi capitals !!🙂💔
— Gillfied⁷ (@Gill_Iss) April 3, 2026
Pant deserves a better team...!!
pic.twitter.com/10HBR7eWHr
संजीव गोयनका ने X पर पोस्ट शेयर कर क्या लिखा
संजीव गोयनका ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा था, "यह एक लंबा सीजन है, और ऐसे पल कुछ मतलब का बनाने का हिस्सा होते हैं. मुझे अपने कप्तान और टीम पर पूरा भरोसा है कि वे मजबूती से वापसी करेंगे. हमारे फैंस, इकाना में आपके समर्थन के लिए धन्यवाद। हम और मजबूत होकर वापस आएंगे. इस सीजन में लखनऊ की कहानी अभी लिखी नहीं गई है.
ये भी पढ़ें- IPL Points Table 2026: सीएसके की दूसरी हार से प्वाइंट्स टेबल में उथल-पुथल, इन दो टीमों पर मंडराया खतरा
ये भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी और रफ्तार के सौदागर जोफ्रा ऑर्चर का हुआ आमना-सामना तो हुआ कुछ ऐसा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं