Rishabh Pant Break Adam Gilchrist Test Sixes Record, IND vs SL 2nd Test: कोलंबो के सिंहली क्रिकेट स्टेडियम में भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में ऋषभ पंत ने एडम गिलक्रिस्ट (Rishabh Pant Break Adam Gilchrist Record) के टेस्ट छक्कों के शतकों का महारिकॉर्ड तोड़कर इतिहास रच दिया है. पंत अब टेस्ट क्रिकेट में 101 छक्के लगा चुके हैं और उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के महान विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट (100 छक्के) को पीछे छोड़ दिया है. पंत ने 52 मैचों की 90 पारियों में कुल 102 छक्के पूरा करते हुए गिलक्रिस्ट के 96 मैचों की 137 पारियों में 100 टेस्ट छक्के को पीछे छोड़ दिया है. पंत से ऊपर अब सिर्फ वर्ल्ड क्रिकेट के 2 बल्लेबाज हैं जिसमे बेन स्टोक्स और मॅक्कुलम के नाम शामिल हैं
टेस्ट इतिहास में छक्कों का रिकॉर्ड
इस उपलब्धि के साथ पंत टेस्ट इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. पंत के लिए भारतीय विकेटकीपर के तौर पर यह रिकॉर्ड और भी खास बन जाता है, क्योंकि उन्होंने आक्रामक बल्लेबाजी के दम पर पारंपरिक टेस्ट क्रिकेट के अंदाज को बदलने में अहम भूमिका निभाई है.

Photo Credit: IANS
आधुनिक दौर के सबसे महान टेस्ट खिलाड़ी - पंत
सिर्फ आंकड़े ही नहीं, बल्कि मैच पर अपना प्रभाव डालने की उनकी क्षमता भी उन्हें आधुनिक दौर के सबसे महान टेस्ट खिलाड़ियों में शामिल करती है. विदेशी सरजमीं पर शतक, मुश्किल परिस्थितियों में मैच जिताऊ पारियां और लगातार आक्रामक रुख ने पंत को अलग पहचान दिलाई है. टेस्ट में 102 छक्कों का आंकड़ा छूना ही बड़ी बात नहीं है, बल्कि एडम गिलक्रिस्ट जैसे दिग्गज को पीछे छोड़ना इस बात का सबूत है कि ऋषभ पंत आधुनिक युग के टेस्ट क्रिकेट के सबसे प्रभावशाली और रोमांचक बल्लेबाजों में से एक बन चुके हैं.
ऋषभ पंत ने महेंद्र सिंह धोनी को भी पीछे छोड़ा
इससे पहले पंत ने विदेशी धरती पर टेस्ट क्रिकेट में विकेटकीपर के रूप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की सूची में महेंद्र सिंह धोनी (Rishabh Pant break MS Dhoni Record) को पीछे छोड़ दिया. पंत के नाम अब विदेशी और न्यूट्रल वेन्यू पर खेले गए टेस्ट मैचों में 2501 रन दर्ज हो गए हैं, जबकि एमएस धोनी ने 2496 रन बनाए थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं