Royal Challengers Bengaluru vs Lucknow Super Giants: कोहली कुछ भी करते हैं, तो वह चर्चा का विषय बन जाता है. फिर चाहे मैदान हो या मैदान के बाहर. मंगलवार को बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में प्रैक्टिस करने के बाद होटल जाने के दौरान कुछ ऐसा हुआ, जिसने फैंस को दिल जीत लिया. कोहली (Virat Kohli) का अंदाज यह भी बता गया कि वह अपनी टीम के खिलाड़ियों को किसी परिवार के सदस्य की तरह ही सम्मान देते हैं. दरअसल, मंगलवार को नेट प्रैक्टिस खत्म होने के बाद सभी खिलाड़ी होटल रवाना होने के लिए बाहर खड़ी टीम बस में बैठने की ओर बढ़ रहे थे. वहीं, कोहली अपनी निजी कार में प्रैक्टिस के लिए पहुंचे थे. बहरहाल, जैसे ही देवदत्त पडिक्कल और कप्तान रजत पाटीदार बस में बैठने की ओर चले, तो कोहली ने आवाज देकर उन्हें अपने साथ अपनी कार में बैठकर चलने को कहा. इसके बाद पडिक्कल पाटीदार दोनों के ही चेहरे पर खुशी देखने लायक था. कोहली का यह वीडियो सोशल मीडिया पर आया, देखते ही देखते तूफान सा वायरल हो गया. और फैंस पूर्व कप्तान की अदा की जमकर प्रशंसा कर रहे हैं.
Look at the way Virat Kohli asked Devdutt Padikkal to come and sit in his car. After that, Virat Kohli, Rajat Patidar, and Devdutt Padikkal left together for the RCB team hotel after the practice session in Virat Kohli's car. ❤
— Sonu (@Cricket_live247) April 15, 2026
RCB — like a family. pic.twitter.com/QZfggu8JLx
देखिए इन भाई साहब की घटना को देखने की अपनी ही नजर है.
Padikkal next captain ❤️❤️
— Dhinu (ಕನ್ನಡಿಗರ ಕುಟುಂಬ) (@KannadaKanwar) April 15, 2026
ऐसे कमेंटों की भरमार है
Good gesture
— Rohit joshi (@rohitjoshi686) April 15, 2026
इसीलिए कोहली किंग हैं..बात सही है..यह कोहली के व्यक्तित्व के बारे में बताता है
this is why he is king
— Vaibhav (@Vaibhav574) April 15, 2026
जब कोहली जैसे स्तर का खिलाड़ी ऐसा करता है, तो इसका संदेश बहुत दूर तक और अच्छा ही जाता है
RCB family
— MANU. (@IMManu_18) April 15, 2026
यह भी पढ़ें: विराट कोहली भी रवि बिश्नोई की फिरकी से खा गए गच्चा, कुछ यूं हुए क्लीन बोल्ड
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं