विज्ञापन

RCB vs LSG: 'पिच के कारण ऐसा फैसला लिया', जीत के बाद कोहली ने बताई अटैकिंग एप्रोच की वजह, पर दिल में रह गया मलाल

Royal Challengers Bengaluru vs Lucknow Super Giants: कोहली पिछले पांच दिन से सेहत के लिहाज से पूरी तरह फिट नहीं थे. उनके घुटने में भी सूजन थी, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की

RCB vs LSG: 'पिच के कारण ऐसा फैसला लिया', जीत के बाद कोहली ने बताई अटैकिंग एप्रोच की वजह, पर दिल में रह गया मलाल
Indian Premier League 2026: विराट कोहली ने पूरी तरह फिट न होने के बावजूद बेहतरीन बैटिंग की
X: social Media

आरसीबी के पूर्व कप्तान पिछले कुछ दिनों के दौरान सेहत के लिहाज से अपनी 'सर्वश्रेष्ठ फॉर्म' में नहीं थे, तो वहीं उनका घुटना भी सूजा हुआ था, लेकिन इसके बावजूद लखनऊ सुपर जॉयंट्स (RCB vs LSG) के खिलाफ बुधवार को कोहली ने बहुत ही शानदार बल्लेबाजी की. एक छोर पर फिल सॉल्ट का जल्द ही विकेट गिरने के बावजूद कोहली ने 34 गेंदों पर 6 चौकों और एक छक्के से 49 रन बनाए. कोहली ने जिस प्लानिंग के साथ बल्लेबाजी शुरू की, उस पर बाद मैं जितेश शर्मा और बाकी बल्लेबाजों ने अच्छी तरह अमल किया, तो आरसीबी ने लखऊ को 29 गेंद पहले ही मात दे दी. मैच के बाद कोहली ने अपनी बैटिंग, एप्रोच और जीत को डिटेल से बयां किया. 

विराट ने मैच खत्म होने के बाद कैसा महसूस कर रहे हैं के सवाल पर कहा,  'मैं पिछले मैच के मुकाबले बेहतर महसूस कर रहा हूं, लेकिन अभी भी मैं सौ प्रतिशत फिट नहीं है. पिछले मैच में मेरे घुटने में सूजन थी. यहां तक कि पिछले पांच दिनों के दौरान मेरा स्वास्थ्य ठीक नहीं था, लेकिन इस सबके बावजूद मैं अपने जोश को लेकर खुश हूं. ऐसे में मैं अपने सर्वश्रेष्ठ हालात की ओर बढ़ रहा हूं. आज मैंने अच्छी शुरुआत की. निश्चित तौर पर मैं आज मैच खत्म करना पसंद करता. कभी-कभी आपको हालात का भी ध्यान रखना होता है'

पिच के सवाल पर कोहली ने कहा, 'पिच पर ज्यादा घास नहीं थी और यह  सामान्य की तुलना में धीमी पिच थी. पिछले 3-4 दिन में यहां काफी गर्मी रही है. और यह पिच काफी सूख चुकी है. ऐसे में हमने सोचा कि यह समय गुजरने का साथ धीमी होने जा रही है. और इसी वजह से अपने आक्रामक रवैया अख्तियार किया क्योंकि हम मैच जल्द ही खत्म करना चाहते थे.'  पूर्व कप्तान ने कहा, 'कुल मिलाकर यह एक अलग तरह की पिच थी. ऐसे में हमारा  फैसला शुरू के पांच-छह ओवरों के दौरान ही लखनऊ से मैच छीन लेने का था. इस पहलू को देखते हुए पावर-प्ले (शुरू के 6 ओवरों) में बैटिंग बहुत ही महत्वपूर्ण थी. इसीलिए मैं अपनी एप्रोच से खुश था. मैं शुरुआत से ही अपनी टीम को आगे रखने में सफल रहा'


 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com