विज्ञापन

RCB vs LSG: इतने बड़े नाम, पावर-प्ले में इतना बुरा हाल, आगे कैसे लड़ेगी पंत की टीम लखनऊ

Royal Challengers Bengaluru vs Lucknow Super Giants: लखनऊ के टॉप ऑर्डर में एक से बड़े एक बल्लेबाज हैं. ऐसे में इस तरह के आंकड़े सामने आते हैं, तो खासी चिंता की बात है

RCB vs LSG: इतने बड़े नाम, पावर-प्ले में इतना बुरा हाल, आगे कैसे लड़ेगी पंत की टीम लखनऊ
Indian Premier League 2026: ऋषभ पंत को इस साल कई सवालों के जवाब देने हैं
X:

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) में लखनऊ सुपर जॉयंट्स ने बुधवार को आरसीबी के खिलाफ (RCB vs LSG) मुकाबले से पहले प्वाइंट्स टेबल में चार में से 2 मैच जीतकर सातवें नंबर पर थी. निश्चित तौर पर यहां से कोई भी टीम प्ले-ऑफ राउंड में जगह बना सकती है, लेकिन जो संकेत आरसीबी के खिलाफ मिले वह सवाल खड़ा करता है. इस टीम में टॉप ऑर्डर में एक से बड़े एक धुरंधर हैं, लेकिन परिणाम वैसा नहीं मिल पा रहा है. और बुधवार को तो हद ही हो गई है. 

ऐसे काम नहीं चलेगा मिस्टर पंत!

सुपर जॉयंट्स टीम के टॉप ऑर्डर में शीर्ष चार बल्लेबाज मिचेल मार्श, एडेन मार्करम, कप्तान ऋषभ पंत और अंदाज के लिए विश्व प्रसिद्ध निकोलस पूरन हैं, लेकिन अगर इसके बावजूद आप पावर-प्ले में उसका सीजन का सबसे कम स्कोर बनाते हैं, तो फिर सवाल जरूर उठेंगे कि आप कैसे स्ट्रोक मेकर हैं. जी हां, बुधवार को आरसीबी के खिलाफ लखनऊ के बल्लेबाज 6 ओवरों में 1 विकेट पर 35 ही रन बना सके, जो सवाल उठाने के लिए काफी है. इन पिचों पर मुकाबले बहुत हद तक शुरुआती 6 ओवरों में तय हो रहे हैं. और आगे भी होंगे. हालांकि, पिछले मैचों में लखनऊ ने ज्यादार मैचों में पावर-प्ले में अच्छा औसत निकाला, लेकिन उसे यहां निरंतरता की जरूरत है क्योंकि बाकी टीमें यहां काफी अच्छा कर रही हैं. 

लखनऊ के अभी तक 5 मैचों में पावर-प्ले स्कोर

रन             बनाम

48/2         दिल्ली

53/1         हैदराबाद

56/2         कोलकाता

60/2         गुजरात

35/1         आरसीबी


 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com