विज्ञापन

RCB vs GT: साई सुदर्शन ने रचा इतिहास, गेल के सुपर रिकॉर्ड पर फेर दिया पानी, 19 साल में पहले बल्लेबाज बने

Sai Sudharsan's super century: साई सुदर्शन ने आरसीबी के खिलाफ ऐसा शतक जड़ा, जिसने अगरकर एंड कंपनी के दिल में बचे-खुचे शक और सवालों को पूरी तरह खत्म कर दिया होगा

RCB vs GT: साई सुदर्शन ने रचा इतिहास, गेल के सुपर रिकॉर्ड पर फेर दिया पानी, 19 साल में पहले बल्लेबाज बने
Indian Premier League 2026: साई सुदर्शन ने शानदार शतक जड़ा
X: साई सुदर्शन

Sai Sudharsan's super century: : फैंस और पंडित अक्सर किसी खिलाड़ी को उस नजर से नहीं देख पाते, जो वह डिजर्व करता है. एक वजह शायद उसका चार्मिंग होना न हो. लेकिन जब रिकॉर्ड सामने आते हैं, तो यही पंडित दांत तले उंगली दबाने पर मजबूर हो जाते हैं. और कुछ ऐसा ही तमिलनाडु के लिए घरेलू और गुजरात के लिए खेलने वाले साई सुदर्शन (Sai Dudharsan) के बारे में कहा जा सकता है. साई ने शुक्रवार को आरसीबी (RCB vs GT) के खिलाफ घरेलू मैदान पर शानदार शतक जड़ते हुए क्रिस गेल के सुपर रिकॉर्ड पर पानी फेरते हुए इस पर अपना नाम लिखवा  लिया. जी हां, साई सुदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में सबसे तेज दो हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए. पहले इस रिकॉर्ड पर विंडीज के दिग्गज क्रिस गेल का कब्जा था, लेकिन अब यहां से साई का नाम लिखा जाएगा. सुदर्शन ने आउट होने से पहले 58 गेंदोें पर 11 चौकों और 5 छक्कों से 100 रन बनाए.

साई सुदर्शन आगे, गेल पीछे !

पारी                     2000 रन

47                      साई सुदर्शन

48                      क्रिस गेल

52                     शॉन मार्श

57                   ऋतुराज गायकवाड़

60                     केएल राहुल
 

गेंदों के लिहाज से सबसे तेज 2000 रन

गेंद                  बल्लेबाज

1193                अभिषेक  शर्मा

1211                 वीरेंद्र सहवाग

1306                 ऋषभ पंत

1326              यशस्वी जायसवाल

1353                यूसुफ पठान

1361                साई सुदर्शन
 


 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com