RCB vs GT Final LIVE Score: आईपीएल 2026 के फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुर के कप्तान रजत पाटीदार ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है. खिताबी मुकाबले में बेंगलुरु बिना किसी बदलाव के उतरी है जबकि गुजरात ने एक बदलाव किया है.
ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
गुजरात टाइटन्स: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेट कीपर), वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अरशद खान, मोहम्मद सिराज
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेट कीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, जोश हेज़लवुड, रसिख सलाम दार
IPL 2026 Final LIVE Updates: RCB vs GT LIVE Score, Straight from Narendra Modi Stadium, Ahmedabad
RCB vs GT Live Score: फाइनल से पहले क्या दिया संदेश
अरुण धुमल का टीम को संदेश.
VIDEO | Ahmedabad, Gujarat: Ahead of the IPL final between RCB and GT, IPL Chairman Arun Dhumal says, “The best teams have made it to the final, and everyone is lucky to witness this game once again.”
— Press Trust of India (@PTI_News) May 31, 2026
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/4cOX9DprN5
RCB vs GT Live Score: स्टेडियम पहुंचे कुमार बिड़ला
स्टेडियम पहुंचे आरसीबी ऑनर.
VIDEO | IPL 2026 Final: RCB owner Kumar Mangalam Birla arrives at the Narendra Modi Stadium in Ahmedabad. #RCB #IPL pic.twitter.com/MyJmTVYFTC
— Press Trust of India (@PTI_News) May 31, 2026
RCB vs GT Live Score: आज कौन जीतेगा
पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 10 मैच जीते हैं, जबकि पहले गेंदबाजी करने वाली टीम ने 8 मैच जीते हैं.
Setting the target vs Chasing it down. What does history say? 👀
— IndianPremierLeague (@IPL) May 31, 2026
Updates ▶️ https://t.co/Yz6K3q6w0X#TATAIPL | #Final | #TheFinalLeap | #RCBvGT pic.twitter.com/KzmTsZ1zvT
RCB vs GT Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
गुजरात टाइटन्स: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेट कीपर), वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अरशद खान, मोहम्मद सिराज
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेट कीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, जोश हेज़लवुड, रसिख सलाम दार
RCB vs GT Live Score: गुजरात ने जीता टॉस
आईपीएल 2026 के फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुर के कप्तान रजत पाटीदार ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है.
RCB vs GT Live Score: टॉस का समय
अब थोड़ी देर में टॉस होने वाला है. शुभमन गिल मैदान पर आ चुके हैं. रजत पाटीदार भी आ चुके हैं. अहमदाबाद में टॉस अहम होगा.
RCB vs GT Live Score: फाइनल से पहले क्या बोले रजत पाटीदार
लगातार दूसरा फाइनल खेलने पर रजत पाटीदान ने कहा है कि यह उनके लिए एक आम मैच की तरह है. आरसीबी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल 'एक्स' पर कप्तान रजत पाटीदार का एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में पाटीदार ने कहा, "लगातार दो बार फाइनल में पहुंचना और वह भी उसी मैदान पर, बहुत अच्छा अहसास है. इस ग्राउंड से पिछले साल की हमारी कई अच्छी यादें जुड़ी हुई हैं. माना कि यह फाइनल है और मंच बहुत बड़ा है, लेकिन मेरे लिए यह एक आम मैच की तरह ही है."
पाटीदार ने मैच को लेकर अपनी रणनीति बताते हुए आगे कहा, "मैं हमेशा बड़े मुकाबलों को भी एक नॉर्मल गेम की तरह ही देखना पसंद करता हूं. मेरी कोशिश वर्तमान में रहने की होती है. मैं बहुत आगे की नहीं सोचता कि फाइनल में क्या होगा या इसका नतीजा क्या निकलेगा. बस वर्तमान पर फोकस रखना जरूरी है."
RCB vs GT Live Score: विराट कोहली के लिए खास मैच
यह विराट कोहली का भारत में 300वां टी20 होगा. अभी तक सिर्फ रोहित शर्मा और दिनेश कार्तिक ही ऐसा कर पाए हैं. कोहली ने अभी तक भारत में खेले 299 टी20 में 42.7 की औसत और 139 की स्ट्राइक रेट से 10304 रन बनाए हैं. जबकि रोहित के नाम 324 मैचों में 30.9 की औसत और 137 की स्ट्राइक रेट से 8709 रन हैं. वहीं दिनेश कार्तिक के 311 मैचों में 28.3 की औसत से 6145 रन हैं.
RCB vs GT Live Score: टूटेगा कोहली-डिविलियर्स का रिकॉर्ड?
साई सुदर्शन-शुभमन गिल की सलामी जोड़ी ने इस सीजन 886 रन बनाए हैं. आईपीएल के किसी एक सीजन में किसी भी साझेदारी में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड एबी डिविलियर्स-विराट कोहली की जोड़ी के नाम है. इस जोड़ी ने 2016 में 78.3 की औसत से 939 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 2 अर्धशतकीय और 5 शतकीय साझेदारी की थी. जबकि गिल-सुदर्शन की जोड़ी ने इस सीजन अभी तक 2 अर्द्धशतकीय और 4 शतकीय साझेदारी की है. इस सीजन यह जोड़ी 63.3 की औसत से रन बना रही है. अगर आज सुदर्शन और गिल ने 54 की रनों की साझेदारी की तो वह यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लेगी.
RCB vs GT Live Score: पर्पल कैप किसकी?
RCB vs GT Live Score: जितनी दिलचस्प ऑरेज कैप की रेस है, उतनी ही रोमांचक पर्पल कैप की जंग भी है. फिलहाल कगिसो रबाडा के पास पर्पल कैप है, लेकिन भुवनेश्वर भी पीछे नहीं है. कगिसो रबाडा ने 28 विकेट झटके हैं. जबकि भुवनेश्वर के नाम 26 विकेट हैं.
RCB vs GT Live Score: ऑरेज कैप की जंग
आईपीएल 2026 का ऑरेज कैप किसके सिर सजेगा, इसका फैसला आज हो पाएगा. फिलहाल राजस्थान के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी ऑरेज कैप होल्डर हैं. जबकि शुभमन गिल और साई सुदर्शन रेस में हैं. वैभव ने 16 पारियों में 48.50 की औसत से 776 रन बनाए हैं. जबकि शुभमन गिल ने 15 पारियों में 48.13 की औसत से 722 रन बनाए हैं. वहीं साई सुदर्शन ने 16 पारियों में 47.33 की औसत से 710 रन बनाए हैं. शुभमन गिल को ऑरेज कैप की रेस में वैभव को पछाड़ने के लिए 55 रन चाहिए. गिल ने दूसरे क्वालीफायर में शतक जड़ा था, ऐसे में गुजरात के फैंस उम्मीद करेंगे कि वह आज फिर एक बड़ी पारी खेलें.
RCB vs GT Live Score: चेज भी, डिफेंड भी...सबमें नंबर-1 गुजरात
गुजरात आईपीएल 2022 के बाद से चेज करते हुए और डिफेंड करते हुए सबसे सफल टीम है. चेज करते हुए गुजरात ने 43 मुकाबले खेले हैं और इसमें उसने 28 जीते हैं. गुजरात का लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत प्रतिशत 65 का है.
बात अगर लक्ष्य को डिफेंड करने की करें तो गुजरात ने 2022 के बाद से 33 मैचों में से 19 डिफेंड करें हैं, जबकि 14 में उसे हार मिली है. डिफेंड के दौरान गुजरात का जीत प्रतिशत 58 का है.
RCB vs GT Live Score: बेंगलुरु के लिए बड़ा खतरा बनेंगे गिल?
शुभमन गिल फाइनल मैच में आरसीबी के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं. गुजरात के कप्तान को अहमदाबाद का मैदान खूब रास आता है. गुजरात के होम ग्राउंड पर गिल ने अब तक 31 पारियों में 162 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 1,374 रन बनाए हैं. वह इस मैदान पर 3 शतक और 7 अर्धशतक लगा चुके हैं. नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में गिल का सर्वाधिक स्कोर 129 रन रहा है. आरसीबी के लिए चिंता की बात यह भी है कि गुजरात टाइटंस के कप्तान की मौजूदा फॉर्म भी शानदार चल रही है.
दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में शुभमन गिल ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अकेले दम पर जीटी को जीत दिलाई थी. गिल ने 53 गेंदों में 104 रनों की लाजवाब पारी खेली थी. अपनी इस इनिंग में शुभमन ने 15 चौके और 3 छक्के लगाए थे. आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में गिल दूसरे नंबर पर हैं. वह इस सीजन खेले 15 मुकाबलों में 163 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 722 रन बना चुके हैं.
RCB vs GT Live Score: फाइनल को लेकर अश्विन की भविष्यवाणी
भारत के पूर्व ऑफ स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन का मानना है कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अपने खिताब का बचाव करने में सफल रहेगी. उन्होंने कहा कि आरसीबी सिर्फ अपनी गलतियों की वजह से ही यह फाइनल हार सकती है. अश्विन ने 'जियोहॉटस्टार' के साथ बात करते हुए कहा,"गुजरात अपने घरेलू मैदान पर खेल रही है और उन्होंने वहां दबदबा या इसे एक किला बना दिया है. यह कुछ ऐसा है जो वास्तव में उन्हें फाइनल में जाने के लिए अतिरिक्त जोश देगा. आरसीबी को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है कि वह पहले बल्लेबाजी करते हैं या फिर गेंदबाजी. यह उनका फाइनल है. वह प्रबल दावेदार के तौर पर जा रहे हैं. आरसीबी को बस पूरे सीजन की तरह ही आक्रामक क्रिकेट खेलनी चाहिए."
RCB vs GT Live Score: अहमदाबाद में येलो अलर्ट
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल 2026 का फाइनल खेला जाना है. हालांकि, मैच से पहले मौसम विभाग की चेतावनी ने फैंस की चिंताएं बढ़ा दी हैं. फाइनल वाले दिन के लिए अहमदाबाद में येलो अलर्ट जारी किया गया है.
RCB vs GT Live Score: आरसीबी का 5वां फाइनल
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पांचवीं बार आईपीएल फाइनल खेल रही है, जबकि गुजरात तीसरी बार फाइनल खेल रही है पिछले पांच सीजन में. सबसे अधिक मौकों पर आईपीएल फाइनल खेलने के मामले में चेन्नई पहले स्थान पर है, जिसने 10 बार खिताबी मुकाबला खेला है. जबकि मुंबई ने 6 बार खेला है.
RCB vs GT Live Score: दूसरे स्पॉट पर रहने वाली टीम जीती है अधिक
अगर आईपीएल के ट्रेंड को देखकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के फैन खुश हो रहे हैं तो थोड़ा रूकिए. आईपीएल के इतिहास में अंक तालिका में पहले स्थान पर रहने वाली टीम ने 6 बार खिताब जीता है, जबकि दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम 9 मौंकों पर जीतने में सफल हुई है. 2025 में बेंगलुरु प्वॉइंट टेबल में दूसरे स्थान पर रही थी और चैंपियन बनी थी.
RCB vs GT Live Score: क्या जारी रहेगा ट्रेंड
आईपीएल में 2018 के बाद से यह ट्रेंड रहा है कि जो टीम पहला क्वालीफायर जीतती है वह खिताब भी जीत रही है. क्या आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यह ट्रेंड आज जारी रख पाएगी?
पहला क्वालीफायर जीतने वाली टीम बनी चैंपियन
- 2018- चेन्नई सुपर किंग्स
- 2019-मुंबई इंडियंस
- 2020- मुंबई इंडियंस
- 2021- चेन्नई सुपर किंग्स
- 2022- गुजरात टाइटंस
- 2023- चेन्नई सुपर किंग्स
- 2024- कोलकाता नाइट राइडर्स
- 2025- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
RCB vs GT Live Score: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच हेड-टू-हेड रिकॉर्ड देखें तो मुकाबला दिलचस्प हो सकता है. दोनों टीमों के बीच 9 मैच हुए हैं. 5 बार बेंगलुरु जीती जबकि 4 बार गुजरात ने बाजी मारी है. बीते 5 मैचों में रिकॉर्ड 3-2 का है. अहमदाबाद में रिकॉर्ड 1-1 का है.
RCB vs GT Live Score: गुजरात टाइटंस का फाइनल का सफर
सीजन की शुरुआत से पहले गुजरात टाइटंस को लेकर किसी ने भी नहीं सोचा होगा कि यह टीम फाइनल तक जाएगी. लेकिन शुभमन गिल और साई सुदर्शन की जोड़ी ने जिस अंदाज में बल्लेबाजी की, उसने पूरी तस्वीर की बदल दी. गुजरात की लगातार दो हार के सीजन की शुरुआत हुई थी, लेकिन फिर उसकी गाड़ी जीत की पटरी पर लौटी.
गुजरात का फाइनल का सफर
- -पंजाब किंग्स से 3 विकेट से हारे
- -राजस्थान रॉयल्स से 6 रन से हारे
- -दिल्ली कैपटल्स को 1 रन से हराया
- -लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया
- -कोलकाता नाइट राइडर्स को 5 विकेट से हराया
- -मुंबई इंडियंस से 99 रनों से हारे
- -रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से 5 विकेट से हारे
- -चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से हराया
- -रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 4 विकेट से हराया
- -पंजाब किंग्स को 4 विकेट से हराया
- -राजस्थान रॉयल्स को 77 रन से हराया
- -सनराइजर्स हैदराबाद को 82 रन से हराया
- -कोलकाता नाइट राइडर्स से 29 रन से हारे
- -चेन्नई सुपर किंग्स को 89 रन से हराया
- -रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से 92 रन से हारे
- -राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराया
RCB vs GT Live Score: फाइनल तक का रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सफर
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु लीग स्टेज में 14 मैचों में 9 जीत और 18 अंक लेकर अंक तालिका में पहले स्थान पर रही थी. बेंगलुरु का नेट रन रेट +0.783 का है. बेंगलुरु ने जीत के साथ शुरुआत की थी लेकिन लीग स्टेज के आखिरी मैच में उसे हार मिली थी.
बेंगलुरु का सफर
- सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया
- चेन्नई सुपर किंग्स को 43 रन से हराया
- राजस्थान रॉयल्स से 6 विकेट से हार मिली
- मुंबई इंडियंस को 18 रन से हराया
- लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से हराया
- दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 6 विकेट से हार मिली
- गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराया
- लखनऊ सुपर जायंट्स को 9 रन से हराया
- मुंबई इडियंस को 2 विकेट से हराया
- कोलकाता नाइट राइडर्स को 6 विकेट से हराया
- पंजाब किंग्स को 23 रन से हराया
- सनराइजर्स हैदराबाद से 55 रन से हारे
- पहले क्वालीफायर में गुजरात को 92 रनों से हराया
RCB vs GT Live Score: ऐसी है दोनों टीमें
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम: वेंकटेश अय्यर, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेट कीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, जोश हेज़लवुड, रसिख सलाम दार, रोमारियो शेफर्ड, सुयश शर्मा, कनिष्क चौहान, अभिनंदन सिंह, जॉर्डन कॉक्स, फिलिप सॉल्ट, रिचर्ड ग्लीसन, स्वप्निल सिंह, विक्की ओस्तवाल, विहान मल्होत्रा, मंगेश यादव, सात्विक देसवाल
गुजरात टाइटन्स टीम: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेट कीपर), वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, कुमार कुशाग्र, अरशद खान, ल्यूक वुड, कॉनर एस्टरहुइज़न, इशांत शर्मा, जयंत यादव, शाहरुख खान, कुलवंत खेजरोलिया, मानव सुथार, गुरनूर बराड़, अशोक शर्मा.
RCB vs GT LIVE Score: आज आईपीएल फाइनल
नमस्कार स्वागत है आपका आईपीएल 2026 फाइनल मैच में. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना गुजरात टाइटंस से है. पहले क्वालीफायर में बेंगलुरु ने गुजरात को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी. जबिक गुजरात ने राजस्थान के खिलाफ दूसरा क्वालीफायर एकतरफा अंदाज में जीता था. दोनों ही टीमें लीग स्टेज के बाद प्वॉइंट टेबल में टॉप पर रही थी और दोनों ही अपने दूसरे खिताब का इंतजार कर रही है. देखना होगा कि क्या कौन अपनी कैबिनेट में आईपीएल ट्रॉफी जोड़ पाता है.