विज्ञापन
3 minutes ago

RCB vs GT Final LIVE Score, IPL 2026: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हो रहे आईपीएल 2026 के फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस से मिले 156 के लक्ष्य का पीछा कर रही बेंगलुरु को देवदत्त पडिक्कल के रूप में दूसरा झटका लगा है. पडिक्कल खाता भी नहीं खोल पाए. जबकि वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली की सलामी जोड़ी ने टीम को तूफानी शुरुआत दिलाई. दोनों ने 4 ओवर में ही 55 रन कूट दिए. 

साई सुदर्शन के नाबाद अर्द्धशतक के दम पर गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में 155 रन बनाए हैं. पूरे टूर्नामेंट में विपक्षी टीमों के लिए सिरदर्द साबित हुई गुजरात टाइटंस की साई सुदर्शन और शुभमन गिल की सलामी जोड़ी इस मैच में नहीं चली. शुभमन गिल 8 गेंदों पर 10 रन बनाकर जोश हेजलवुड का शिकार हुए. इसके बाद भुवी ने सुदर्शन का विकेट लिया, जो 12 गेंदों पर 12 रन बनाकर आउट हुए. सुदर्शन और गिल पर पूरे टूर्नामेंट में निर्भर रही गुजरात की बल्लेबाजी इस अहम मैच में दोनों की असफलता के बाद पूरी तरह साधारण नजर आई. गुजरात ने लगातार विकेट गंवाए. वाशिंगटन सुंदर एकमात्र ऐसे बल्लेबाज रहे जो आरसीबी के गेंदबाजों का दृढ़तापूर्वक सामना कर सके और अंत तक नाबाद लौटे. सुंदर 37 गेंदों पर 50 रन बनाकर नाबाद लौटे. सुंदर की पारी की वजह से ही आरसीबी 20 ओवर में 8 विकेट पर 155 तक पहुंच सकी. गुजरात के लिए निशांत सिंधु 18 गेंदों पर 20, जोस बटलर 23 गेंदों पर 19, अरशद खान 6 गेंदों पर 15 और राहुल तेवतिया 5 गेंदों पर 7, राशिद खान 3 गेंदों पर 7 रन बनाकर आउट हुए. रबाडा 3 रन बनाकर नाबाद रहे. आरसीबी की गेंदबाजी पर गौर करें तो रसिख सलाम डार ने 4 ओवर में 27 रन देकर 3 विकेट लिए. 

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

गुजरात टाइटन्स: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेट कीपर), वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अरशद खान, मोहम्मद सिराज

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेट कीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, जोश हेज़लवुड, रसिख सलाम दार

IPL 2026 LIVE Updates: RCB vs GT Final LIVE Score, Straight from Narendra Modi Stadium, Ahmedabad

RCB vs GT Final Live Score: 72 में चाहिए 68

RCB vs GT Final Live Score: बेंगलुरु को अब जीत के लिए केवल 62 रन चाहिए. पिछले ओवर से 7 रन आए हैं. विराट कोहली 38 रन बनाकर खेल रहे हैं. जबकि रजत पाटीदार 15 रन बनाकर खेल रहे हैं. बेंगलुरु के लिए अब जीत दूर नहीं है. 
8.0 ओवर: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 88/2

RCB vs GT Final Live Score: पावरप्ले पूरा

चलिए पावरप्ले  पूरा हुआ. बेंगलुरु ने 70 रन बटोरे लिए हैं और यह तय है कि वह दूसरी बार खिताह जीतने जा रही है. बेंगलुरु को अब जीत के लिए 86 रन चाहिए 84 गेंद में. पिछले ओवर से 7 रन आए हैं.
6.0 ओवर: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 70/2

RCB vs GT Final Live Score: देवदत्त पडिक्कल आउट

देवदत्त पडिक्कल आउट हुए. अरशद खान ने कैच लिया. थर्ड मैन पर लपके गए. कगिसो रबाडा इस सीजन सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंजबाज रहेंगे. यह उनका 29वां शिकार है. ऑफ़ स्टम्प के बाहर एक फुल बॉल थी. पडिक्कल इनसाइड आउट ड्राइव के लिए गए. लेकिन कनेक्शन नहीं हुआ. 
5.1 ओवर: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 63/2

RCB vs GT Final Live Score: बेंगलुरु को पहला झटका

चलिए बेंगलुरु को पहला झटका लगा. मोहम्मद सिराज ने शिकार किया. कगिसो रबाडा ने कैच किया. अय्यर को जाना होगा, लेकिन उन्होंने अपना काम कर दिया है. आज रात एक बार फिर शॉर्ट बॉल ने कमाल कर दिया. पिच पर ज़ोर से पटकी और बाएं हाथ के बल्लेबाज को पुल करने के लिए ललचाया. बल्ले पर सही से आई नहीं और मिड-ऑन पर लपके गए. वेंकटेश अय्यर  16 गेंदों में 32 रन बनाकर आउठ हुए. पारी के दौरान 4 चौके और दो छक्के लगाए.
4.3 ओवर: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 62/1

RCB vs GT Final Live Score: 4,4,6,4...रबाडा का किया कबाड़ा

विराट कोहली मे कगिसो रबाडा का कबाड़ा कर दिया है इस ओवर में. लीग का सर्वाधिक विकेट लेने वाला गेंदबाज फाइनल में अपने दो ओवरों में 37 रन लुटा चुका है. पिछले ओवर से 19 रन आए. कोहली ने चौके से रबाजा का स्वागत किया. इसके बाद ओवर की दूसरी गेंद पर भी चौका लगाया. जबकि तीसरी गेंद पर छक्का आया. वहीं ओवर की चौथी गेंद पर फिर चौका लगाया. अब जीत के लिए बेंगलुरु को 100 रन चाहिए.
5.0 ओवर: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 36/0

RCB vs GT Final Live Score: वेंकटेश अय्यर जल्दी में

वेंकटेश अय्यर जल्दी में दिख रहे हैं. दूसरे ओवर पर खड़े कोहली भी चौका लगा रहे हैं. कोहली ने ओवर की पहली गेंद पर चौका लगाया. जबकि तीसरी गेंद पर चौका. ओवर की पांचवीं गेंद पर अय्यर ने चौका लगाया. इस ओवर से 13 रन आए हैं. अगर इसी तूफानी अंदाज में दोनों बल्लेहाज खेलते रहे तो मैच पावरप्ले के अंदर ही खत्म गो जाएगा.
3.0 ओवर: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 36/0

RCB vs GT Final Live Score: वेंकटेश अय्यर का प्रहार

RCB vs GT Final Live Score: वेंकटेश अय्यर ने कगिसो रबाडा की जमकर पिटाई की है. रबाडा ने पहले ही ओवर में 18 रन लुटाए. पहले ओवर में अय्यर दर्द से कराह उठे. उनके घुटने में दिक्कत हुई. ओवर की पहली गेंद पर अय्यर ने चौका लगाया. जबकि अय्यर की तीसरी गेंद पर छक्का आया. और चौथी गेंद पर चौका. आखिरी गेंद पर अय्यर ने फिर चौका लगाया. वेंकटेश अय्यर दर्द में हैं, लेकिन पिटाई करना नहीं भूल रहे हैं. 

2.0 ओवर: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 23/0

RCB vs GT Final Live Score: अच्छा ओवर

अच्छा ओवर रहा यह. सिराज ने शुरुआत तो ठीक दिलाई है, देखना होगा कि क्या गुजरात पावरप्ले में कोई विकेट ले पाती है या नहीं या फिर बेंगलुरु पावरप्ले के अंदर ही मैच का रूख तक कर देती है.
1.0 ओवर: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 5/0

RCB vs GT Final Live Score: बेंगलुरु का रन चेज शुरू

बेंगलुरु ने रन चेज शुरू किया. कोहली और अय्यर की सलामी जोड़ी क्रीज पर है. गुजरात के लिए सिराज गेंदबाजी की शुरुआत करेंगे. 

RCB vs GT Live Score: कैलाश खेर की परफॉर्मेस

RCB vs GT Live Score: कैलाश खेर का परफॉर्मेस

RCB vs GT Live Score: कैलाश खेर का परफॉर्मेस

RCB vs GT Live Score: कैलाश खेर का परफॉर्मेस

अभी तक मैच शुरू नहीं हुआ है और इसका कारण है कैलाश खेर की परफॉर्मेस. कैलाश खेर ने पहले शिव ताडंव गयाा और उसके बाद उन्होंने बम लहरी पर परॉफर्मेंस दी है. आईपीएल फाइनल के दौरान लेजर और लाइटनिंग शो जारी है. 

RCB vs GT Live Score: बेंगलुरु को 156 का लक्ष्य

वाशिंगटन सुंदर के नाबाद अर्द्धशतक से गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाए हैं. बेंगलुरु ने पावरप्ले के अंदर ही गिल और सुदर्शन के विकेट गंवा दिए थे और यब तब ही तय हो गया था कि गुजरात के लिए मुश्किल होने जा रही है. पूरे सीजन की यह कहानी रही है और आज भी यही हुआ है. हालांकि, सुंदर ने एक छोर संभाला और आखिरी तक डटे रहे. उन्होंने 37 गेंदों में 50 रन बनाए. गुजरात क्या इसे डिफेंड कर पाएगी? पर्पल कैप की रेस में उसके 5 गेंदबाज, टॉप-20 में हैं. 
20.0 ओवर: गुजरात टाइटंस 155/8

RCB vs GT Live Score: राशिद खान आउट

राशिद खान आउट हुए.  गुजरात को एक और झटका लगा. रसिख सलाम डार  के खाते में विकेट आया. बल्ले का टॉप-एज लगा और डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग पर अच्छी तरह से पकड़ लिया गया. एक बार फिर शॉर्ट गेंद और एक बार  फिर पुल करने के क्रम में बल्लेबाज ने विकेट गंवाया. राशिद खान 7 रन बनाकर आउट.
19.2 ओवर: गुजरात टाइटंस 151/8

RCB vs GT Live Score: जेसन होल्डर आउट

गुजरात को एक और झटका लगा. जेसन होल्डर को जाना होगा. जोश हेज़लवुड ने कैच किया. टॉप-एज लगा, हेज़लवुड ने कैच का कॉल लिया और उन्होंने आसानी से कैच कर लिया. शॉर्ट थर्ड पर उनके बाईं ओर गए, जितेश शर्मा भी दौड़े रहे थे. शॉर्ट बॉल थी. बल्ले पर आई नहीं.   होल्डर पुल करने की स्थिति में नहीं थे - एक मोटा टॉप-एज लगा जो सीधा ऊपर चला गया.
18.3 ओवर: गुजरात टाइटंस 142/7

RCB vs GT Live Score: गुजरात के लिए जबरदस्त ओवर

गुजरात के लिए यह जबरदस्त ओवर रहा है.  इस ओवर से 16 रन आए हैं. अब दो ओवर बाकी हैं. सुंदर क्रीज पर हैं और अपने अर्द्धशतक की ओर बढ़ रहे हैं, लेकिन उन्हें स्ट्राइक कितनी देर तक मिलती है?

18.0 ओवर: गुजरात टाइटंस 137/6 

RCB vs GT Live Score: अब तीन ओवर बाकी

अब सिर्फ तीन ओवर का खेल बाकी है. सुंदर क्रीज पर हैं. और अगर वो आखिरी गेंद पर मैदान पर रहे तो गुजरात 160 तक जा सकती है. पिछले ओवर से सिर्फ 6 रन आए हैं. दूसरे छोर पर होल्डर हैं, जो बड़े शॉर्ट लगा सकते हैं.
17.0 ओवर: गुजरात टाइटंस 121/6 

RCB vs GT Live Score: राहुल तेवतिया आउट

राहुल तेवतिया आउट हुए. गुजरात को छठा झटका लगा है. टीम क्या 150 भी बना पाएगी? क्या गुजरात पूरे 20 ओवर खेल पाएगी? यह देखने वाली बात होगी.  स्लॉग किया था, लेकिन मिस टाइम हुआ. पाटीदार ने मिड ऑन पर कैच लपका. तेवतिया बड़ा हिट लगाने गए, लेकिन बल्ले के बीचों- बीच नहीं लगी. पाटीदार ने अच्छा कैच लपका. 
16.1 ओवर: गुजरात टाइटंस 115/6 

RCB vs GT Live Score: खत्म हुआ बाउंड्री का सूखा

चलिए बाउंड्री का सूखा खत्म हुआ. भुवनेश्वर को राहुल तेवतिया ने चौका लगाया. पिछले ओवर से 10 रन आए हैं. सुंदर और राहुल तेवतिया क्रीज पर हैं और यह गुजरात को 170 पार भी पहुंचा सकते हैं यहां से. अब 4 ओवर बाकी हैं. 
16.0 ओवर: गुजरात टाइटंस 115/5

RCB vs GT Live Score: 5 ओवर बाकी

अब 5 ओवर बाकी हैं. हेजलवुड के इस ओवर से 6 रन आए. अभी तक के मैच को देखकर लगा रहा है कि बल्लेबाजी इतनी भी आसान नहीं है इस पिच पर. हालांकि, गुजरात को कम से कम 160 रन तो बनाने होंगे. सुंदर पर आज जिम्मा है. सुंदर को गियर बदलना होगा. यह पर एक बड़ा ओवर चाहिए गुजरात को. नहीं तो 150 भी मुश्किल होंगे. 
15.0 ओवर: गुजरात टाइटंस 105/5

RCB vs GT Live Score: अब 6 ओवर बाकी

अ्ब सिर्फ 6 ओवर बाकी है. गुजरात की बैटिंग  संघर्ष कर रही है. गुजरात की बल्लेबाजी लड़खड़ा गई है. हालांकि, पिछले ओवर से 16 रन आए हैं. सुंदर ने प्रहार किया है. गुजरात का स्कोर 100 के करीब है.

14.0 ओवर: गुजरात टाइटंस 99/4

RCB vs GT Live Score: वाशिंगटन सुंदर पर जिम्मा

वाशिंगटन सुंदर पर जिम्मा है अब. अगर गुजरात ऐसे ही खेलते रही तो 160 भी मुश्किल से पहुंच पाएगी. अभी भुवनेश्वर के ओवर बाकी है, जोश हेजलवुड के ओवर बाकी है. सुंदर को न सिर्फ साझेदारी करनी होगी, बल्कि तेजी से रन बटोरने होंगे, ताकि गुजरात के गेंदबाजों के पास एक अ्च्छा स्कोर है, जिसे वो डिफेंड कर पाए. 
13.0 ओवर: गुजरात टाइटंस 83/4

RCB vs GT Live Score: बटलर आउट

क्रुणाल आए और विकेट लाए. बटलर ने आगे निकलकर मारने का प्रयास किया था. क्रुणाल ने बटलर को बाहर निकलते देखा और उनकी नज़रें हर समय बैटर पर टिकी थीं. एक तेज़ वाइड यॉर्कर फेंकी जिसे बटलर कनेक्ट नहीं कर सके और बाकी काम जितेश ने किया. RCB को पता है कि अब उनके टारगेट में 20 रन कम होंगे. जोस बटलर  23 गेंदों में 19 रन बनाकर आउट. गुजरात को चौथा झटका.

12.1 ओवर: गुजरात टाइटंस 73/4

RCB vs GT Live Score: गुजरात को साझेदारी की जरूरत

गुजरात को यहां पर साझेदारी की जरूरत है. क्रीज पर जोस बटलर और वाशिंगटन सुंदर है. बैटिंग तो है अभी गुजरात के पास. लेकिन क्या गुजरात इसे स्कोर को 200 तक लेकर जा पाएगी? बेंगलुरु को पता है कि जो दवाब बना रहा है, उससे विकेट निकालने होंगे. पिछले ओवर से 6 रन आए हैं. 
12.0 ओवर: गुजरात टाइटंस73/3

RCB vs GT Live Score: इस फैसले पर बवाल तय

थर्ड अंपायर के इस फैसले पर बवाल तय है. वाशिंगटन सुंदर ने बड़ा शॉर्ट खेलने का प्रयास किया था. लेग स्टंप पर शॉर्ट डिलवरी थी. सुंदर पुल शॉर्ट के लिए गए. मिस टाइम हुए और फाइन लेग पर लपके गए. हालांकि, मैदानी अंपायर ने फैसले थर्ड अंपायर को भेजा. सुदंर ने पवेलियन वापलस जाना शुरू कर दिया था. रिप्ले में दिखा कि जॉर्डन कॉक्स ने डाइव लगाकर गेंद तो लपक ली थी. थर्ड अंपायर ने माना कि जब कॉक्स मैदान पर गिरे थे, तब गेंद जमीन पर लगी.  रजत इस फैसले से खुश नहीं दिख रहे हैं. वाशि बच गए हैं. रजत मैदानी अंपायर से बहस कर रहे हैं. 
10.0 ओवर: गुजरात टाइटंस 63/3

RCB vs GT Live Score: क्रुणाल का अच्छा ओवर

क्रुणाल पांड्या ने एक और अच्छा ओवर फेंका. पिच अभी तक पूरी तरह से बॉलर फ्रेंडली लग रही है, ऐसा बिल्कुल नहीं है. कम से कम 170 से अधिक रन चाहिए होंगे, डिफेंड करने के लिए. पिछले ओवर से सिर्फ 4 रन आए हैं.
9.0 ओवर: गुजरात टाइटंस 59/3

RCB vs GT Live Score: निशांत सिद्धू भी आउट

गुजरात की बल्लेबाजी लड़खड़ा गई है. टीम ने तीसरा विकेट गंवा दिया है. रसिख दार ने जाल में फंसाया. देवदत्त पडिक्कल ने कैच लपका. जैसे ही उन्होंने इंटेट दिखाने की कोशिश की, उन्होंने फील्डर ढूंढ लिया. रसिख दार की समझदारी भरे गेंदबाजी. उन्होंने बैटर को करीब से देखा और निशांत सिंधु को आगे बढ़ते देखकर शॉर्ट बॉल फेंकी. गुजरात मुश्किल में. 
8.0 ओवर: गुजरात टाइटंस 55/3

RCB vs GT Live Score: क्रुणाल का अच्छा ओवर

क्रुणाल पांड्या का अच्छा ओवर रहा. इस ओवर में उन्होंने 5 रन दिए. बेंगलुरु इस मूमेंटम को जारी रखना चाहेगी. मिडिल ओवरों में स्पिनरों के सामने बटलर और निशांत कैसा प्रदर्शन करते हैं, देखना मजेदार होने वाला है.

7.0 ओवर: गुजरात टाइटंस 50/2 

पावरप्ले पूरा हुआ. यह बेंगलुरु के नाम रहा. उनका स्ट्राइक रेट 7.5 का है. निशांत और बटलर को यहां पर साझेदारी करनी होगी. बटलर का विकेट गिरा तो बेंगलुरु के जीत की संभावना और बढ़ जाएगी. फिलहाल यह 60 प्रतिशत है. पावरप्ले पूरी तरह से बेंगलुरु के नाम रहा. आखिरी ओवर से 6 रन आए.
6.0 ओवर: गुजरात टाइटंस 45/2 

RCB vs GT Live Score: पावरप्ले का आखिरी ओवर

अब पावरप्ले का आखिरी ओवर बाकी है. रसिख डार इसे फेंकने आएंगे. यह चौथी बार है इस सीजन के अंदर जब सुदर्शन और गिल पावरप्ले के अंदर आउट हुए हैं. बटलर क्रीज पर हैं और दूसरे छोर पर उनके साथ निशांत है. दोनों को यहां से पारी को संभालना होगा. पिछले ओवर से 9 रन आए.

5.0 ओवर: गुजरात टाइटंस 39/2 

RCB vs GT Live Score: बेंगलुरु ने जीता पावरप्ले

अभी पावरप्ले के दो ओवर बाकी है. लेकिन गिल और सुदर्शन की जोड़ी पवेलियन लौट चुकी है. गिल और सुदर्शन की जोड़ी ही गुजरात की बैटिंग का आधार है और उनके जाने से बेंगलुरु आधी लड़ाई जीत चुकी है. देखना होगा कि गुजरात पावरप्ले के बाकी दो ओवर में क्या करती है.
4.0 ओवर: गुजरात टाइटंस 30/2 

RCB vs GT Live Score: साई सुदर्शन भी आउट

साई सुदर्शन आउट हुए. सुदर्शन भी आउट हुए. यह तो तय हुआ कि वैभव के पास ऑरेज कैप रहेगाी. सुदर्शन सिर्फ 10 रन बना पाए. भुवनेश्वर कुमार ने एक बार फिर पावरप्ले में विकेट निकाला. जितेश शर्मा ने कैच किया. सुदर्शन को भुवी से दूसरी बाउंसर की उम्मीद नहीं थी. लेकिन भुवी ने एक बार फिर स्पॉट पर गेंद फेंकी. लगा कि साई पुल के लिए पूरे मन में नहीं गए थे और आखिरी पलों में उन्होंने शॉट खेलने का फैसला लिया. टॉप एज लगा और गेंद शॉर्ट फाइन लेग की ओर गई. डिफेंडिंग चैंपियन की शानदार शुरुआत.
3.4 ओवर: गुजरात टाइटंस 26/2

RCB vs GT Live Score: शुभमन गिल आउट

जोश हेजलवुड ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को पहला झटका दिया. रजत पाटीदार ने अच्छा कैच लपका. यह मैच में अहम पल साबित हो सकता है. गुजरात के कप्तान को पवेलियन लौटना होगा. यह पूरी तरह से मिसहिट रहा. गेंद में अतिरिक्त उछाल था. शॉर्ट ऑफ लेंथ डिलवरी. गुल को शॉर्ट आर्म पुल जैब खेलना पंसद है.  लेकिन यह बल्ले पर आई ही नहीं. रजत मिड ऑफ से अपनी दाईं और दौड़े और अच्छा कैच लिया. गिल 8 गेंद में 10 रन बनाकर आउट हुए.

2.2 ओवर: गुजरात टाइटंस 22/1

RCB vs GT Live Score: भुवी की अच्छी शुरुआत

डफी के पहले ओवर से 13 रन आए थे, लेकिन अब भुवनेश्वर कुमार ने अच्छा ओवर फेंका है. इस ओवर से सिर्फ 5 रन आए हैं. यह दवाब काम करेगा. पावरप्ले में बेंगलुरु की नजरें विकेट पर होंगी.

RCB vs GT Live Score: पहला ओवर पूरा

चलिए पहला ओवर पूरा हुआ. जैकब डफी का महंगा ओवर रहा. इस ओवर से 13 रन आए हैं. सुदर्शन ने ओवर में दो चौके जड़े हैं.  वहीं इस ओवर में साई सुदर्शन एक रिव्यू के चलते बचे थे. अंपायर का गलत फैसला था.

RCB vs GT Live Score: शुरू हुआ एक्शन

चलिए एक्शन शुरू हुआ. शुभमन गिल और साई सुदर्शन की सलामी जोड़ी क्रीज पर है. दोनों की कोशिश टीम को मजबूत शुरुआत दिलाने की होगी.

RCB vs GT Live Score: फाइनल से पहले क्या दिया संदेश

अरुण धुमल का टीम को संदेश.

RCB vs GT Live Score: स्टेडियम पहुंचे कुमार बिड़ला

स्टेडियम पहुंचे आरसीबी ऑनर.

RCB vs GT Live Score: आज कौन जीतेगा

पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 10 मैच जीते हैं, जबकि पहले गेंदबाजी करने वाली टीम ने 8 मैच जीते हैं.

RCB vs GT Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

गुजरात टाइटन्स: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेट कीपर), वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अरशद खान, मोहम्मद सिराज

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेट कीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, जोश हेज़लवुड, रसिख सलाम दार

RCB vs GT Live Score: गुजरात ने जीता टॉस

आईपीएल 2026 के फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुर के कप्तान रजत पाटीदार ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है. 

RCB vs GT Live Score: टॉस का समय

अब थोड़ी देर में टॉस होने वाला है. शुभमन गिल मैदान पर आ चुके हैं. रजत पाटीदार भी आ चुके हैं. अहमदाबाद में टॉस अहम होगा. 

RCB vs GT Live Score: फाइनल से पहले क्या बोले रजत पाटीदार

लगातार दूसरा फाइनल खेलने पर रजत पाटीदान ने कहा है कि यह उनके लिए एक आम मैच की तरह है. आरसीबी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल 'एक्स' पर कप्तान रजत पाटीदार का एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में पाटीदार ने कहा, "लगातार दो बार फाइनल में पहुंचना और वह भी उसी मैदान पर, बहुत अच्छा अहसास है. इस ग्राउंड से पिछले साल की हमारी कई अच्छी यादें जुड़ी हुई हैं. माना कि यह फाइनल है और मंच बहुत बड़ा है, लेकिन मेरे लिए यह एक आम मैच की तरह ही है."

पाटीदार ने मैच को लेकर अपनी रणनीति बताते हुए आगे कहा, "मैं हमेशा बड़े मुकाबलों को भी एक नॉर्मल गेम की तरह ही देखना पसंद करता हूं. मेरी कोशिश वर्तमान में रहने की होती है. मैं बहुत आगे की नहीं सोचता कि फाइनल में क्या होगा या इसका नतीजा क्या निकलेगा. बस वर्तमान पर फोकस रखना जरूरी है."

RCB vs GT Live Score: विराट कोहली के लिए खास मैच

यह विराट कोहली का भारत में 300वां टी20 होगा. अभी तक सिर्फ रोहित शर्मा और दिनेश कार्तिक ही ऐसा कर पाए हैं. कोहली ने अभी तक भारत में खेले 299 टी20 में 42.7 की औसत और 139 की स्ट्राइक रेट से 10304 रन बनाए हैं. जबकि रोहित के नाम 324 मैचों में 30.9 की औसत और 137 की स्ट्राइक रेट से 8709 रन हैं. वहीं दिनेश कार्तिक के 311 मैचों में 28.3 की औसत से 6145 रन हैं. 

RCB vs GT Live Score: टूटेगा कोहली-डिविलियर्स का रिकॉर्ड?

साई सुदर्शन-शुभमन गिल की सलामी जोड़ी ने इस सीजन 886 रन बनाए हैं. आईपीएल के किसी एक सीजन में किसी भी साझेदारी में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड एबी डिविलियर्स-विराट कोहली की जोड़ी के नाम है. इस जोड़ी ने 2016 में 78.3 की औसत से 939 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 2 अर्धशतकीय और 5 शतकीय साझेदारी की थी. जबकि गिल-सुदर्शन की जोड़ी ने इस सीजन अभी तक 2 अर्द्धशतकीय और 4 शतकीय साझेदारी की है. इस सीजन यह जोड़ी 63.3 की औसत से रन बना रही है. अगर आज सुदर्शन और गिल ने 54 की रनों की साझेदारी की तो वह यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लेगी.

RCB vs GT Live Score: पर्पल कैप किसकी?

RCB vs GT Live Score: जितनी दिलचस्प ऑरेज कैप की रेस है, उतनी ही रोमांचक पर्पल कैप की जंग भी है. फिलहाल कगिसो रबाडा के पास पर्पल कैप है, लेकिन भुवनेश्वर भी पीछे नहीं है. कगिसो रबाडा ने 28 विकेट झटके हैं. जबकि भुवनेश्वर के नाम 26 विकेट हैं. 

RCB vs GT Live Score: ऑरेज कैप की जंग

आईपीएल 2026 का ऑरेज कैप किसके सिर सजेगा, इसका फैसला आज हो पाएगा. फिलहाल राजस्थान के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी ऑरेज कैप होल्डर हैं. जबकि शुभमन गिल और साई सुदर्शन रेस में हैं. वैभव ने 16 पारियों में 48.50 की औसत से 776 रन बनाए हैं. जबकि शुभमन गिल ने 15 पारियों में 48.13 की औसत से 722 रन बनाए हैं. वहीं साई सुदर्शन ने 16 पारियों में 47.33 की औसत से 710 रन बनाए हैं. शुभमन गिल को ऑरेज कैप की रेस में वैभव को पछाड़ने के लिए 55 रन चाहिए. गिल ने दूसरे क्वालीफायर में शतक जड़ा था, ऐसे में गुजरात के फैंस उम्मीद करेंगे कि वह आज फिर एक बड़ी पारी खेलें. 

RCB vs GT Live Score: चेज भी, डिफेंड भी...सबमें नंबर-1 गुजरात

गुजरात आईपीएल 2022 के बाद से चेज करते हुए और डिफेंड करते हुए सबसे सफल टीम है. चेज करते हुए गुजरात ने 43 मुकाबले खेले हैं और इसमें उसने 28 जीते हैं. गुजरात का लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत प्रतिशत 65 का है. 

बात अगर लक्ष्य को डिफेंड करने की करें तो गुजरात ने 2022 के बाद से 33 मैचों में से 19 डिफेंड करें हैं, जबकि 14 में उसे हार मिली है. डिफेंड के दौरान गुजरात का जीत प्रतिशत 58 का है.

RCB vs GT Live Score: बेंगलुरु के लिए बड़ा खतरा बनेंगे गिल?

शुभमन गिल फाइनल मैच में आरसीबी के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं. गुजरात के कप्तान को अहमदाबाद का मैदान खूब रास आता है. गुजरात के होम ग्राउंड पर गिल ने अब तक 31 पारियों में 162 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 1,374 रन बनाए हैं. वह इस मैदान पर 3 शतक और 7 अर्धशतक लगा चुके हैं. नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में गिल का सर्वाधिक स्कोर 129 रन रहा है. आरसीबी के लिए चिंता की बात यह भी है कि गुजरात टाइटंस के कप्तान की मौजूदा फॉर्म भी शानदार चल रही है.

दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में शुभमन गिल ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अकेले दम पर जीटी को जीत दिलाई थी. गिल ने 53 गेंदों में 104 रनों की लाजवाब पारी खेली थी. अपनी इस इनिंग में शुभमन ने 15 चौके और 3 छक्के लगाए थे. आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में गिल दूसरे नंबर पर हैं. वह इस सीजन खेले 15 मुकाबलों में 163 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 722 रन बना चुके हैं.

RCB vs GT Live Score: फाइनल को लेकर अश्विन की भविष्यवाणी

भारत के पूर्व ऑफ स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन का मानना है कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अपने खिताब का बचाव करने में सफल रहेगी. उन्होंने कहा कि आरसीबी सिर्फ अपनी गलतियों की वजह से ही यह फाइनल हार सकती है. अश्विन ने 'जियोहॉटस्टार' के साथ बात करते हुए कहा,"गुजरात अपने घरेलू मैदान पर खेल रही है और उन्होंने वहां दबदबा या इसे एक किला बना दिया है. यह कुछ ऐसा है जो वास्तव में उन्हें फाइनल में जाने के लिए अतिरिक्त जोश देगा. आरसीबी को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है कि वह पहले बल्लेबाजी करते हैं या फिर गेंदबाजी. यह उनका फाइनल है. वह प्रबल दावेदार के तौर पर जा रहे हैं. आरसीबी को बस पूरे सीजन की तरह ही आक्रामक क्रिकेट खेलनी चाहिए."

RCB vs GT Live Score: अहमदाबाद में येलो अलर्ट

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल 2026 का फाइनल खेला जाना है. हालांकि, मैच से पहले मौसम विभाग की चेतावनी ने फैंस की चिंताएं बढ़ा दी हैं. फाइनल वाले दिन के लिए अहमदाबाद में येलो अलर्ट जारी किया गया है.

RCB vs GT Live Score: आरसीबी का 5वां फाइनल

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पांचवीं बार आईपीएल फाइनल खेल रही है, जबकि गुजरात तीसरी बार फाइनल खेल रही है पिछले पांच सीजन में. सबसे अधिक मौकों पर आईपीएल फाइनल खेलने के मामले में चेन्नई पहले स्थान पर है, जिसने 10 बार खिताबी मुकाबला खेला है. जबकि मुंबई ने 6 बार खेला है. 

RCB vs GT Live Score: दूसरे स्पॉट पर रहने वाली टीम जीती है अधिक

अगर आईपीएल के ट्रेंड को देखकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के फैन खुश हो रहे हैं तो थोड़ा रूकिए. आईपीएल के इतिहास में अंक तालिका में पहले स्थान पर रहने वाली टीम ने 6 बार खिताब जीता है, जबकि दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम 9 मौंकों पर जीतने में सफल हुई है. 2025 में बेंगलुरु प्वॉइंट टेबल में दूसरे स्थान पर रही थी और चैंपियन बनी थी. 

RCB vs GT Live Score: क्या जारी रहेगा ट्रेंड

आईपीएल में 2018 के बाद से यह ट्रेंड रहा है कि जो टीम पहला क्वालीफायर जीतती है वह खिताब भी जीत रही है. क्या आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यह ट्रेंड आज जारी रख पाएगी?

पहला क्वालीफायर जीतने वाली टीम बनी चैंपियन

  • 2018- चेन्नई सुपर किंग्स
  • 2019-मुंबई इंडियंस
  • 2020- मुंबई इंडियंस
  • 2021- चेन्नई सुपर किंग्स
  • 2022- गुजरात टाइटंस
  • 2023- चेन्नई सुपर किंग्स
  • 2024- कोलकाता नाइट राइडर्स
  • 2025- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

RCB vs GT Live Score: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच हेड-टू-हेड रिकॉर्ड देखें तो मुकाबला दिलचस्प हो सकता है. दोनों टीमों के बीच 9 मैच हुए हैं. 5 बार बेंगलुरु जीती जबकि 4 बार गुजरात ने बाजी मारी है. बीते 5 मैचों में रिकॉर्ड 3-2 का है. अहमदाबाद में रिकॉर्ड 1-1 का है. 

RCB vs GT Live Score: गुजरात टाइटंस का फाइनल का सफर

सीजन की शुरुआत से पहले गुजरात टाइटंस को लेकर किसी ने भी नहीं सोचा होगा कि यह टीम फाइनल तक जाएगी. लेकिन शुभमन गिल और साई सुदर्शन की जोड़ी ने जिस अंदाज में बल्लेबाजी की, उसने पूरी तस्वीर की बदल दी. गुजरात की लगातार दो हार के सीजन की शुरुआत हुई थी, लेकिन फिर उसकी गाड़ी जीत की पटरी पर लौटी. 

गुजरात का फाइनल का सफर

  • -पंजाब किंग्स से 3 विकेट से हारे
  • -राजस्थान रॉयल्स से 6 रन से हारे
  • -दिल्ली कैपटल्स को 1 रन से हराया
  • -लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया
  • -कोलकाता नाइट राइडर्स को 5 विकेट से हराया
  • -मुंबई इंडियंस से 99 रनों से हारे
  • -रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से 5 विकेट से हारे
  • -चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से हराया
  • -रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 4 विकेट से हराया
  • -पंजाब किंग्स को 4 विकेट से हराया
  • -राजस्थान रॉयल्स को 77 रन से हराया
  • -सनराइजर्स हैदराबाद को 82 रन से हराया
  • -कोलकाता नाइट राइडर्स से 29 रन से हारे
  • -चेन्नई सुपर किंग्स को 89 रन से हराया
  • -रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से 92 रन से हारे
  • -राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराया

RCB vs GT Live Score: फाइनल तक का रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सफर

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु लीग स्टेज में 14 मैचों में 9 जीत और 18 अंक लेकर अंक तालिका में पहले स्थान पर रही थी. बेंगलुरु का नेट रन रेट +0.783 का है. बेंगलुरु ने जीत के साथ शुरुआत की थी लेकिन लीग स्टेज के आखिरी मैच में उसे हार मिली थी. 

बेंगलुरु का सफर

  • सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया
  • चेन्नई सुपर किंग्स को 43 रन से हराया
  • राजस्थान रॉयल्स से 6 विकेट से हार मिली
  • मुंबई इंडियंस को 18 रन से हराया
  • लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से हराया
  • दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 6 विकेट से हार मिली
  • गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराया
  • लखनऊ सुपर जायंट्स को 9 रन से हराया
  • मुंबई इडियंस को 2 विकेट से हराया
  • कोलकाता नाइट राइडर्स को 6 विकेट से हराया
  • पंजाब किंग्स को 23 रन से हराया
  • सनराइजर्स हैदराबाद से 55 रन से हारे
  • पहले क्वालीफायर में गुजरात को 92 रनों से हराया

RCB vs GT Live Score: ऐसी है दोनों टीमें

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम: वेंकटेश अय्यर, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेट कीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, जोश हेज़लवुड, रसिख सलाम दार, रोमारियो शेफर्ड, सुयश शर्मा, कनिष्क चौहान, अभिनंदन सिंह, जॉर्डन कॉक्स, फिलिप सॉल्ट, रिचर्ड ग्लीसन, स्वप्निल सिंह, विक्की ओस्तवाल, विहान मल्होत्रा, मंगेश यादव, सात्विक देसवाल

गुजरात टाइटन्स टीम: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेट कीपर), वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, कुमार कुशाग्र, अरशद खान, ल्यूक वुड, कॉनर एस्टरहुइज़न, इशांत शर्मा, जयंत यादव, शाहरुख खान, कुलवंत खेजरोलिया, मानव सुथार, गुरनूर बराड़, अशोक शर्मा.

RCB vs GT LIVE Score: आज आईपीएल फाइनल

नमस्कार स्वागत है आपका आईपीएल 2026 फाइनल मैच में. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना गुजरात टाइटंस से है. पहले क्वालीफायर में बेंगलुरु ने गुजरात को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी. जबिक गुजरात ने राजस्थान के खिलाफ दूसरा क्वालीफायर एकतरफा अंदाज में जीता था. दोनों ही टीमें लीग स्टेज के बाद प्वॉइंट टेबल में टॉप पर रही थी और दोनों ही अपने दूसरे खिताब का इंतजार कर रही है. देखना होगा कि क्या कौन अपनी कैबिनेट में आईपीएल ट्रॉफी जोड़ पाता है.

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com