विज्ञापन

Vaibhav Suryavanshi: 'इंडिया कैप का महत्व बना रहे', वैभव सूर्यवंशी के टीम इंडिया डेब्यू पर अश्विन ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी

Ravichandran Ashwin on Vaibhav Suryavanshi Team India Debut: वैभव की बल्लेबाजी पर बात करते हुए अश्विन ने कहा कि उनकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि वह गेंद को देखकर खेलते हैं, न कि गेंदबाज को.

Vaibhav Suryavanshi: 'इंडिया कैप का महत्व बना रहे', वैभव सूर्यवंशी के टीम इंडिया डेब्यू पर अश्विन ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी
Ravichandran Ashwin on Vaibhav Suryavanshi Team India Debut:

Ravichandran Ashwin on Vaibhav Suryavanshi Team India Debut:राजस्थान रॉयल्स के स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 में भी लगातार तहलका मचा रहे हैं, इस बीच उनके प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें टीम इंडिया के आगामी टूर के लिए भारतीय टी20 टीम में शामिल करने की मांग तेज हो गई है. इस बीच वैभव ने इस सीजन अपने बल्ले का जौहर शानदार अंदाज में दिखाया है. जसप्रीत बुमराह और जोस हेजलवुड जैसे गेंदबाजों के सामने उन्हें बल्लेबाजी का बेखौफ उन्हें सबसे जुड़ा बनता है. इस बीच RevSportz पर दिए गए इंटरव्यू में रविचंद्रन अश्विन ने वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में डेब्यू को लेकर और साथ ही उनके प्रदर्शन पर खुलकर बातचीत की है. 

रविचंद्रन अश्विन ने युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी (Ravichandran Ashwin on Vaibhav Suryavanshi Debut) को लेकर अपनी राय रखते हुए कहा कि वह बेहद प्रतिभाशाली हैं और आगे चलकर भारत के लिए जरूर खेलेंगे, लेकिन उन्हें टीम में शामिल करने की जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए. अश्विन के मुताबिक, वैभव ने IPL में अच्छा प्रदर्शन किया है और इस सीजन में भी उन्होंने बढ़िया शुरुआत की है, लेकिन टीम में जगह पाने के लिए पहले से कई खिलाड़ी लाइन में हैं, जैसे यशस्वी जायसवाल और प्रियांश आर्य, जो खुद को साबित करने की कोशिश कर रहे हैं.

अश्विन का मानना है कि आयरलैंड या जिम्बाब्वे जैसे दौरों पर वैभव सूर्यवंशी को मौका देना गलत नहीं होगा, क्योंकि वहां उन्हें नई परिस्थितियों में खेलने का अनुभव मिलेगा. उन्होंने यह भी कहा कि अगर इस तरह के मौके दिए जाएं, तो वही सोच बाकी खिलाड़ियों पर भी लागू होनी चाहिए. उनके अनुसार, “इंडिया कैप” का महत्व बना रहना चाहिए और इसे सही समय पर ही देना चाहिए.

वैभव की बल्लेबाजी पर बात करते हुए अश्विन ने कहा कि उनकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि वह गेंद को देखकर खेलते हैं, न कि गेंदबाज को. अगर गेंद उनके दायरे में होती है, तो वह उसे आसानी से बाउंड्री के पार भेज सकते हैं. अश्विन को पूरा भरोसा है कि उन्हें सही तरीके से आगे बढ़ाया गया तो वैभव लंबे समय तक करीब 15-20 साल तक, भारतीय क्रिकेट में अपनी छाप छोड़ सकते हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com