भारत के सीनियर आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और इंग्लैंड की काउंटी टीम यार्कशर क्रिकेट क्लब के बीच हुआ करार कोरोना वायरस महामारी के कारण सोमवार को आपसी सहमति से रद्द कर दिया गया. इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने कोरोना वायरस महामारी के कारण हाल में सभी तरह के पेशेवर क्रिकेट को एक जुलाई तक रद्द कर दिया था.
Saqlain Mushtaq Questions Ravichandran Ashwin's Absence In White-Ball Cricket It's been close to three years since Ravi Ashwin played an ODI for India. His last outing in the 50-over format came against the West Indies in 2017. Since then the think-tan... https://t.co/W28XXOz7ud pic.twitter.com/9yI3BTlZ4g
— HAFEEZ PARDESI (@VOICE_2U) April 27, 2020
जनवरी में क्लब के साथ अनुबंध करने वाले अश्विन के टीम के बाकी बचे अधिकांश काउंटी चैंपियनशिप मैचों में खेलने की उम्मीद थी. अश्विन तीसरी बार काउंटी क्रिकेट का हिस्सा बनते. इससे पहले वह वोरसेस्टरशर और नाटिंघमशर की ओर से खेल चुके हैं.
क्लब ने साथ ही अपने दो अन्य विदेशी खिलाड़ियों दक्षिण अफ्रीका के स्पिनर केशव महाराज और वेस्टइंडीज के बल्लेबाज निकोलस पूरन का भी अनुबंध रद्द करने की घोषणा की,
यार्कशर के क्रिकेट निदेशक मार्टिन मोक्सोन ने कहा, ‘‘सबसे पहले इस मामले में मैं खिलाड़ियों की समझ की सराहना करता हूं. कोविड-19 महामारी के प्रकोप के दौरान हम लगातार खिलाड़ियों और उनके एजेंट के संपर्क में रहे.'
VIDEO: विराट कोहली ने कुछ दिन पहले करियर को लेकर बड़ी बात कही थी.
उन्होंने कहा, ‘‘हम उम्मीद करते हैं कि भविष्य में हम उन्हें एमर्लेंड हेडिंग्ले (यार्कशर का घरेलू मैदान) में देख पाएंगे'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं