विज्ञापन

'अनुभव का कोई विकल्प नहीं', शास्त्री का भुवनेश्वर को लेकर बड़ा बयान, रोहित को दी अहम सलाह

भुवनेश्वर जब से टीम इंडिया का हिस्सा बने हैं, तभी से वह लगातार चर्चा में हैं . और अब शास्त्री ने इस अनुभवी बॉलर को लेकर अपने विचार रखे हैं

'अनुभव का कोई विकल्प नहीं', शास्त्री का भुवनेश्वर को लेकर बड़ा बयान, रोहित को दी अहम सलाह
रवि शास्त्री ने कहा है कि भुवनेश्वर न्यूजीलैंड दौरे में अहम कड़ी साबित होंगे
source: X

पिछले दिनों जब से ही भुवनेश्वर कुमार को न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टी20 टीम में चुना गया, तभी से वह लगातार चर्चा का विषय बने हुए हैं. पूर्व दिग्गज अलग-अलग पहलुओं से उनको लेकर राय व्यक्त कर रहे हैं. और अब पूर्व ऑलराउडंर रवि शास्त्री का मानना है कि भुवनेश्वर कुमार का अनुभव उन्हें टी20ई (T20I) टीम में वापस शामिल करने के फैसले को बिल्कुल स्पष्ट और आसान बना देता है. साथ ही, उन्होंने भारत के न्यूजीलैंड दौरे को सभी प्रारूपों में टीम की आगे की दिशा के लिए एक महत्वपूर्ण परीक्षा करार दिया.वहीं, पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के बारे में शास्त्री ने कहा कि वह अच्छा कर रहे हैं और उन्हें किसी के लिए खुद को बदलने की जरूरत नहीं है


'अनुभव का कोई विकल्प नहीं'

शास्त्री ने अनुभवी पेसर के बारे में  कहा, 'अनुभव का कोई विकल्प नहीं है. इसे बाजार में खरीदा या बेचा नहीं जा सकता, इसलिए जब आपके पास उस स्तर की गुणवत्ता के साथ अनुभव होता है, तो यह एक बिल्कुल स्पष्ट फैसला (नो-ब्रेनर) होता है.' तमाम दिग्गज ज्यादातर भुवनेश्वर की गेंदबाजी से ज्यादा उनके 36 साल की उम्र में वापसी को लेकर अभिभूत है. भुवी ने आरसीबी को पिछले दो लगातार सीजन में जीतने में अहम रोल निभाया, तो इससे भुनेश्वर का  कद ऊंचा करने का काम किया. 

'न्यूजीलैंड के हालात के लिए एकदम फिट'

इस पर शास्त्री ने कहा, 'आईपीएल में उन्होंने जिस तरह का फॉर्म दिखाया और जितने सालों से वे भारतीय क्रिकेट में सक्रिय हैं, वे न्यूजीलैंड की परिस्थितियों के लिए  या फिर किसी भी परिस्थिति के लिए पूरी तरह से आदर्श साबित होंगे.' भारत इस दौरे के दौरान दो टेस्ट मैचों के साथ-साथ पांच टी20ई और पांच वनडे मैच खेलेगा. हालाँकि, विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) की दौड़ में सबसे लंबे प्रारूप (टेस्ट क्रिकेट) का बहुत बड़ा महत्व है, लेकिन शास्त्री ने अन्य प्रारूपों को अलग-अलग करके देखने के प्रति आगाह किया.

'भविष्य की दिशा तय करेगा दौरा'

कुछ मैचों में भारत की कप्तानी भी कर चुके शास्त्री ने कहा, 'टेस्ट सीरीज बेहद महत्वपूर्ण है. अब एक दिवसीय (वनडे) खेल के साथ-साथ टी20 पर भी ध्यान केंद्रित किया जाएगा. न्यूजीलैंड का यह पूरा दौरा एक महत्वपूर्ण दौरा है. पूरा डेढ़ महीना बहुत महत्वपूर्ण होने वाला है क्योंकि इससे आपको यह पता चलेगा कि भविष्य में भारतीय क्रिकेट किस दिशा में जा रहा है. न्यूजीलैंड की परिस्थितियां काफी हद तक वैसी हो सकती हैं जैसी आपको दक्षिण अफ्रीका में देखने को मिल सकती हैं.'

'गिल के लिए न्यूजीलैंड दौरा बड़ा चैलेंज'

शास्त्री ने न्यूजीलैंड की परिस्थितियों से परिचित होने के बावजूद इस दौरे को वनडे और टेस्ट कप्तान शुभमन गिल के लिए एक बड़ी चुनौती करार देते हुए कहा, 'वह अपने बेहतरीन फॉर्म में हैं. उन्होंने कम उम्र से ही न्यूजीलैंड में हमेशा अच्छा प्रदर्शन किया है. लेकिन विदेश यात्रा करने वाले एक युवा कप्तान के लिए यह एक चुनौती होगी.' साल 2027 वनडे विश्व कप के लिए रोहित शर्मा की तैयारियों पर शास्त्री ने नए प्रयोग करने के बजाय निरंतरता बनाए रखने की वकालत की. मशहूर कमेंटेटर बोले, 'उन्हें दुनिया में किसी के लिए भी खुद को बदलने की जरूरत नहीं है. वे लगातार रन बना रहे हैं. उन्हें बदलने की बहुत कम जरूरत है. और अगर कुछ बदलने की जरूरत होगी भी, तो वे इसे किसी भी अन्य व्यक्ति से बेहतर जानते होंगे.'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bhuvneshwar Kumar Singh, Ravi Shastri, India, New Zealand, India Vs New Zealand 2026, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com