विज्ञापन
This Article is From Oct 26, 2020

ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर जाने से पहले कोच रवि शास्त्री समेत भारतीय कोचिंग स्टाफ पहुंचा UAE

India tour of Australia 2020-21: ऑस्ट्रेलिया दौरे को देखते हुए भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री और भारतीय टीम के सभी कोचिंग स्टाफ यूएई पहुंच गए हैं. यूएई पहुंचकर सभी अब 'बायो बबल' में रहेंगे

Also Read in
ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर जाने से पहले कोच रवि शास्त्री समेत भारतीय कोचिंग स्टाफ पहुंचा UAE
ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर जाने से पहले कोच रवि शास्त्री समेत भारतीय कोचिंग स्टाफ पहुंचा UAE
  • कोच रवि शास्त्री समेत कोचिंग स्टाफ पहुंचा यूएई
  • आईपीएल खत्म होने के बाद भारतीय टीम के खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया होंगे रवाना
  • 27 नंवबर को खेला जाएगा पहला टी-20 मैच

India tour of Australia 2020-21: ऑस्ट्रेलिया दौरे को देखते हुए भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री और भारतीय टीम के सभी कोचिंग स्टाफ यूएई पहुंच गए हैं. यूएई पहुंचकर सभी अब 'बायो बबल' में रहेंगे. रवि शास्त्री, बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़, गेंदबाजी कोच भरत अरुण और फील्डिंग कोच आर श्रीधर रविवार को यूएई पहुंचे हैं. कोचिंग स्टाफ के अलावा चेतेश्वर पुजारा और हनुमा विहारी  भी अपने-अपने शहर से रविवार को यहां पहुंचे. पुजारा और विहारी के लिए अलग से बायो बबल बनाया गया है, ये दोनों खिलाड़ी यूएई में 6 दिन के क्वारंटीन में रहेंगे इसके बाद दुबई के आईसीसी अकादमी में जाकर प्रैक्टिस करेंगे. भारतीय टीम के ज्यादातर खिलाड़ी इस समय आईपीएल खेल रहे हैं, वो सभी खिलाड़ी यूएई से ही सीधे ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होंगे. आईपीएल 2020 का फाइनल 10 नवंबर को होने वाला है. आईपीएल के बाद सभी भारतीय खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के सिडनी जाएंगे और वहां नियम के अनुसार अपना क्वारंटीन पूरा करेंगे. 

भारतीय टीम ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर 4 टेस्ट, 3 टी-20 और 3 वनडे मैच खेलने वाली है. 17 दिसंबर को सीरीज का पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा जो डे-नाइट होगा. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम पहले टी-20 और वनडे सीरीज खेलेगी. इसके बाद 17 दिसंबर के एडिलेड में पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा.

ऑस्ट्रेलियाई दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान जल्द ही होने वाला है.भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज ब्रिसबेन, एडिलेड, मेलबर्न और सिडनी के ग्राउंड पर खेला जाएगा.वहीं, सिडनी और कैनबरा में वनडे और टी-20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी.

VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी. ​

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Board Of Control For Cricket In India, India, Ravi Shastri, Cheteshwar Arvind Pujara, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com