श्रेयस गोपाल बल्लेबाज़ी करने आए...
14.5 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! पहली विकेट रबाडा के खाते में जाती हुई| खतरनाक बल्लेबाज़ आर्चर अपना तीर नहीं चला पाए और पवेलियन लौट गए| मुकाबले से बाहर होने लग गई है राजस्थान| आगे डाली गई गेंद को मिड ऑफ़ के ऊपर से मारा लेकिन दूरी नहीं हासिल कर पाए| हवा में खिल गई गेंद और लॉन्ग ऑफ़ फील्डर ने किया बाकी का काम| 1007 राजस्थान|
14.4 ओवर (1 रन) थर्ड मैन की दिशा में गेंद को खेला और एक रन हासिल किया|
14.3 ओवर (4 रन) चौका!! फ्री हिट का फायदा उठाया और मिड ऑफ़ फील्डर के ऊपर से उठाकर गेंद को मारा और चार रन हासिल कर लिया|
14.3 ओवर (0 रन) एलबीडबल्यू की बड़ी अपील लेकिन अम्पायर सहमत नहीं!! ओह!! ये लीजिये, नो बॉल हो गई, यानी अगली गेंद फ्री हिट लेकिन अब बल्लेबाज़ होंगे सामने तेवतिया| आउट इस लिए नहीं मिला क्योंकि बल्ले का अंदरूनी हिस्सा लगा हुआ था|
14.2 ओवर (1 रन) कट किया बैकवार्ड पॉइंट की दिशा में गेंद को और डीप में फील्डर तैनात, एक ही रन मिला|
14.1 ओवर (1 रन) गुड लेंथ की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा!! फील्डर तैनात वहां पर लेकिन एक टप्पा बाद उनतक पहुंची गेंद|
13.6 ओवर (1 रन) सिंगल!!!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति| पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की दिशा में फ्लिक करते हुए सिंगल लिया|
जोफ्रा आर्चर आये हैं क्रीज़ पर बल्लेबाज़ी के लिए...
दूसरे टाइम आउट का हुआ समय!! 13.5 ओवर की समाप्ति के बाद 90/6 राजस्थान, 37 गेंदों पर 95 रनों की दरकार| मुकाबले से पूरी तरह से दूर होती बल्लेबाज़ी टीम लेकिन उनके पास अभी भी राहुल तेवतिया नामक एक तीर है जिसने इसी मैदान पर एक बार कारमन करके दिखाया है| क्या वो इसे फिर से दोहरा पायेंगे? क्या जोफ्रा आर्चर देंगे उनका साथ? ऐसे कई सवाल हैं जिनका जवाब हमे कुछ ही देर में मिल जाएगा...
13.5 ओवर (0 रन) आउट!!!! कैच आउट!!! एक और विकेट दिल्ली के शानदार फील्डिंग की ओर जाती हुई| कमाल का कैच तेज़ गेंदबाज़ कगिसो रबाडा दवारा देखने को मिली यहाँ पर| एंड्रू टाई 6 रन बनाकर लौटे पवेलियन| अक्षर पटेल को मिली पहली सफ़लता| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल किया एंड्रू टाई ने यहाँ पर| बॉल मिड विकेट की ओर हवा में गई| पीछे फील्डर कगिसो रबाडा मौजूद अपने दाएँ ओर डाईव लगाकर रबाडा ने किया कैच| 90/6 राजस्थान को 37 गेंदों में 15.40 रन प्रति ओवर की दर से 95 रन चाहिए|
13.4 ओवर (1 रन) कवर्स की ओर पंच किया इस बार मिलेगा गैप आएगा 1 रन|
13.3 ओवर (0 रन) मिड ऑफ की ओर पंच किया| इस बार भी रन नही निकाल पाए बल्लेबाज़|
13.2 ओवर (0 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को सीधे बल्ले से सामने की ओर पुश किया| गेंदबाज़ ने उसे खुद ही फील्ड किया|
13.1 ओवर (0 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड ऑफ की ओर खेला| गेंदबाज़ ने भागते हुए खुद से बॉल को पकड़ा| रन नही हो सका|
12.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| छोटी लेंथ की गेंद को पुल मारने गए थे बल्लेबाज़ लेकिन चूक गए गति परिवर्तन के कारण| 42 गेंद 96 रनों की दरकार|
12.6 ओवर (0 रन) वाइड!!! लेग स्टम्प की लाइन के बाहर डाल बैठे गेंद| अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया|
12.5 ओवर (6 रन) छक्का!!! बिलकुल सामने की तरफ खेला गया शॉट और दूरी भी हासिल की| गेंद बल्ले से लगने के बाद सीधा साईट स्क्रीन से जा टकराई| क्या अब भी राजस्थान के लिए मुकाबला बाक़ी है? एक बड़ा सवाल|
12.4 ओवर (0 रन) एक और डॉट बॉल!!! फुल लेंथ की गेंद को कवर्स की दिशा में खेला लेकिन गैप नहीं मिला|
12.3 ओवर (0 रन) धीमी गति से डाली गई गेंद चकमा खा गए बल्लेबाज़|
12.2 ओवर (0 रन) विकेट लाइन की गेंद को सामने की तरफ पंच किया| गेंदबाज़ ने खुद ही फील्ड करते हुए बल्लेबाज़ की ओर थ्रो किया और रन लेने से रोक दिया|
एंड्रू टाई बल्लेबाज़ी करने आए...
12.1 ओवर (0 रन) आउट!!!! क्लीन बोल्ड!!! एक और विकेट मार्क्स के खाते में जाती हुई| धीमी गति की गेंद से सेट बल्लेबाज़ जैसवाल को किया आउट| 34 रन बनाकर पवेलियन लौटे सलामी बल्लेबाज़| दिल्ली मुकाबले को अपनी पकड़ में करती हुई|पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद को फ्लिक करने गए लेकिन धीमी गति से चकमा खा गए| गेंद उनके फ्रंट पैड्स को लगती हुई ऑफ़ स्टम्प से टकराई गई| 82/5 राजस्थान| लक्ष्य से 103 रन दूर|
11.6 ओवर (1 रन) ऑफ स्पिन गेंद पैड्स लाइन की ओर डाली गई| बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर खेलते हुए 1 रन लिया|
11.5 ओवर (0 रन) विकेट लाइन की गेंद को सीधे बल्ले से डिफेंड कर दिया|
11.4 ओवर (4 रन) चौका!!!! लेग स्टंप पर डाली गई फुल लेंथ की गेंद को मिड विकेट की दिशा में स्वीप किया| गैप में गई गेंद सीधे सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन|
11.3 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की दिशा में फ्लिक करते हुए सिंगल लिया|
राहुल तेवतिया बल्लेबाज़ी करने आए...
11.2 ओवर (0 रन) आउट!!! कैच आउट!! सॉफ्ट डिसमिसल| दिल्ली मुकाबले को धीरे-धीरे अपनी ओर करती हुई| महिपाल लोमरोर 1 रन बनाकर लौटे पवेलियन| आर आश्विन ने किया अपना दूसरा शिकार| ऑफ स्पिन बॉल आगे की ओर डाली गई धीमी गति से बल्लेबाज़ उसे मिड विकेट की दिशा में फ्लिक करने गए| बल्ले पर बॉल थोड़ी फसकर आई और बल्ले का टॉप एज लेती हुई गेंद| शॉट मिड ऑफ पर खड़े फील्डर अक्षर पटेल के हाथ में गई| अक्षर ने किया आसानी से कैच| 76/4 राजस्थान|
11.1 ओवर (1 रन) ऑफ़ स्टम्प पर डाली गई गेंद को मिड ऑफ़ की दिशा में खेला और रन हासिल किया|
10.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| पैड्स की गेंद को ऑन साइड पर खेला और रन हासिल किया|
10.5 ओवर (1 रन) विकटों के बीच डाली गई गेंद को ऑन साइड पर मोड़ा और रन हासिल किया|
10.4 ओवर (1 रन) छोटी लेंथ की गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल करते हुए रन हासिल हुआ|
महिपाल लोमरोर बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
10.3 ओवर (0 रन) आउट!!!! कैच आउट!!! सैमसन फ्लॉप!!! हवा में मार बैठे थे गेंद, नीचे हेटमायर और एक आसान सा कैच पकड़ा| 5 रन बनाकर सैमसन लौटे पवेलियन| राजस्थान को लगा सबसे बड़ा झटका| ये वो बल्लेबाज़ था जो मैच का रुख बदल सकता था लेकिन अब इसके आउट होने के बाद दिल्ली ने मैच पर पकड़ बना ली है| मिडिल स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद पर बल्ला चलाया| मारने वाली गेंद थी लेकिन हवा में खिल गई दूरी नहीं हासिल कर पाए और कैच थमाकर निराश लौटे| 72/3 राजस्थान|
10.2 ओवर (1 रन) चिप करते हुए लॉन्ग ऑन की तरफ गेंद को एक रन के लिए|
10.1 ओवर (6 रन) छक्का!!! जैसवाल ने बल्ला घुमाया और एक बड़ा शॉट लगाया| 95 मीटर का लम्बा छक्का आया है यहाँ पर| इससे काफी ऊपर आया होगा उनका मनोबल| गेंद लेंथ पर डाली गई थी गेंद जिसे बड़ी आसानी से मैदान के बाहर मार दिया|
मैच रिपोर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
14.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति| थर्ड मैन की दिशा में गेंद को खेला और एक रन हासिल किया| 30 गेंदों पर 84 रनों की दरकार|