
14.5 ओवर (0 रन) आगे डाली गई गेंद पर मोईन अली ने सामने की ओर पुश किया| गेंदबाज़ ने उसे खुद ही फील्ड किया|
14.4 ओवर (1 रन) ऊपर डाली गई गेंद पर धोनी ने पॉइंट की ओर पुश करते हुए एक रन निकाला|
14.3 ओवर (0 रन) पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके|
14.2 ओवर (4 रन) चौका!!! धोनी के बल्ले से आती हुई पहली बाउंड्री!!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाया| गैप में गई गेंद, एक टप्पा खाकर सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
14.1 ओवर (0 रन) बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ|
13.6 ओवर (0 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने जहाँ बनाकर शॉर्ट थर्ड मैन की ओर कट शॉट लगाया| फील्डर वहां मौजूद, रन का मौका नहीं मिल सका|
13.5 ओवर (1 रन) आगे डाली गई ऑफ़ स्पिन गेंद पर धोनी ने लॉन्ग ऑफ की ओर पुश किया| गैप में गई जहाँ से एक रन मिल गया|
13.4 ओवर (1 रन) मिड विकेट की तरफ मोईन ने फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
13.3 ओवर (0 रन) ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने सामने की ओर खेला| गेंदबाज़ ने उसे ख़ुद ही पकड़ा|
13.2 ओवर (0 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई यॉर्कर लाइन की गेंद| मोईन ने पॉइंट की ओर गाइड किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
13.1 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद पर धोनी ने लेग साइड की ओर फ्लिक करते हुए एक रन निकाला|
दूसरे टाइम आउट का समय हुआ| पहले ब्रेक के दौरान चेन्नई की गाड़ी पांचवें गियर में चल रही थी लेकिन तब से अबतक काफी बदलाव आया है| विकेट्स भी गिरे हैं और रन गति में भी गिरावट आई है| 42 गेंद शेष, देखते हैं कितना स्कोर बनता है|
12.6 ओवर (1 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद| धोनी ने लेग साइड की ओर हलके हाथों से पुश किया| एक रन आ गया|
12.5 ओवर (1 रन) लॉन्ग ऑन की तरफ मोईन अली ने पुश करते हुए एक रन निकाला|
12.4 ओवर (1 रन) सिंगल!! हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|
12.3 ओवर (1 रन) ऑफ साइड की ओर गेंद को खेला| एक रन आया|
12.3 ओवर (1 रन) वाइड!!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
12.2 ओवर (1 रन) कैच ड्रॉप!!! एक और दफ़ा धोनी को मिला जीवनदान!!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर पंच शॉट लगाने गए| उछाल के साथ बल्ले का बाहरी किनारा लेकर बॉल कीपर के दाँए ओर हवा में गई| संजू ने अपने दाँए ओर डाईव लगाकर कैच पकड़ना चाहा| गेंद हाथ में लगकर शॉर्ट थर्ड मैन की ओर गई, रन नहीं मिल सका|
12.1 ओवर (1 रन) कवर्स की तरफ मोईन अली ने पुश किया| एक रन मिल गया|
12.1 ओवर (1 रन) वाइड!!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
11.6 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके|
11.5 ओवर (1 रन) सिंगल!!! इसी के साथ चेन्नई टीम का 100 रन पूरा हुआ!! पॉइंट की ओर मोईन ने हलके हाथों से खेलकर एक रन ले लिया|
11.4 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद पर धोनी ने लेग साइड की ओर फ्लिक करते हुए एक रन ले लिया|
11.3 ओवर (0 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया| मिड ऑन फील्डर ने गेंद को फील्ड किया|
11.2 ओवर (1 रन) बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
11.1 ओवर (1 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर धोनी ने स्क्वायर लेग की दिशा में पुल शॉट लगाया| फील्डर वहां मौजूद लेकिन एक रन मिल गया| खेला|
10.6 ओवर (1 रन) पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|
10.5 ओवर (0 रन) कैच ड्रॉप!! शून्य पर धोनी को मिला जीवनदान!! इन साइड एज लेकर कीपर के दस्तानों से निकल गई गेंद| गुगली डाली गई गेंद जिसे बैकफुट से डिफेंड करने गए थे धोनी लेकिन बल्ले का अंदरूनी हिस्सा लेकर कीपर की तरफ गई बल जहाँ से कैच का मौका छूट गया|
10.4 ओवर (0 रन) आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया|
10.3 ओवर (0 रन) लेग स्पिन गेंद को धोनी ने हलके हाथों से ऑफ़ साइड पर खेला| कोई रन नहीं हुआ|
कप्तान धोनी अगले बल्लेबाज़| अब शोर सुनाई देगा कि माही मार रहा है...
10.2 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!!! चेन्नई की टीम को लगा चौथा झटका!!! अंबाती रायुडू 3 रन बनाकर पवेलियन लौटे| युजवेंद्र चहल के हाथ लगी पहली विकेट| फील्डर सेट करते हुए ये विकेट हासिल की गेंदबाज़ ने यहाँ पर| ऑफ स्टंप पर डाली गई लेग स्पिन गेंद| बल्लेबाज़ ने डिफेंड करने का मन बनाया| गेंद टप्पा खाकर टर्न हुई और बल्ले का बाहरी किनारा लेकर स्लिप फील्डर की ओर हवा में गई| देवदत्त पडिकल ने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| अमयार्स ने कैच को चेक करने के बाद आउट करार दिया| 95/4 चेन्नई|
अम्पायर्स कैच आउट चेक कर रहे हैं...
10.1 ओवर (1 रन) विकेट लाइन की गेंद पर मोईन ने लॉन्ग ऑन की ओर खेला| एक रन मिल गया|
मैच रिपोर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
14.6 ओवर (1 रन) लेग स्टंप पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने शॉर्ट मिड विकेट की ओर फ्लिक किया| हवा में गई बॉल लेकिन फील्डर के पास एक टप्पा खाकर पहुँची| एक रन मिल गया| 15 ओवर के बाद 118/4 चेन्नई|