विज्ञापन

Video: प्रिंस यादव के अद्भुत कैच को देख चौंक गए अर्शदीप सिंह, सामने जाकर हाथ जोड़ लिए, रोहित शर्मा ने बजाई ताली

Prince Yadav's amazing catch Video: भारत ने अफगानिस्तान को 403 रन का टारगेट दिया है. इस मैच में भारत के प्रिंस यादव ने एक करिश्माई कैच लपका जिसे देखकर हर कोई हैरान है.

Video: प्रिंस यादव के अद्भुत कैच को देख चौंक गए अर्शदीप सिंह, सामने जाकर हाथ जोड़ लिए, रोहित शर्मा ने बजाई ताली
IND vs AFG, 2nd ODI, Prince Yadav's amazing catch Video:

Prince Yadav's amazing catch: अफगानिस्तान के खिलाफ प्रिंस यादव ने एक अद्भुत कैच लपका जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया. यहां तक कि गेंदबाज अर्शदीप सिंह इस कैच को देखकर इस तरह से हैरान रह गए कि उन्होंने फील्डर के सामने जाकर हाथ जोड़ लिए. वहीं, रोहित भी इस कैच को लेकर देखकर अपनी आंखों पर विश्वास नहीं कर पाए. रोहित ने प्रिंस के कैच लेने के बाद जोर से ताली बजाई, भारतीय खिलाड़ियों का रिएक्शन देखने लायक था. बता दें कि दरअसल, 14वें ओवर की पहली गेंद जो अर्शदीप ने इब्राहिम जदरान को फेंकी थी. अर्शदीप की शॉर्ट पिच गेंद को इब्राहिम ने पुल किया. गेंद ने बल्ले का टॉप एज लिया और डीप फ़ाइन लेग की ओर हवा में गई. वहां .प्रिंस यादव मौजूद थे. प्रिंस यादव ने आगे की तरफ दौड़ लगाई और लंबा डाइव लगाकर एक कमाल का कैच लपक लिया. जब प्रिंस ने कैच किया तो किसी को यकीन ही नहीं हुआ. हर भारतीय खिलाड़ी हैरत में थे. 

8वीं बार भारत ने वनडे में बनाया 400 + का स्कोर भारत वनडे फॉर्मेट में सबसे ज्यादा बार '400 रन' बनाने वाले देशों की सूची में संयुक्त रूप से 'नबंर-1' बन गया है.टीम इंडिया ने बुधवार को अफगानिस्तान के खिलाफ भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में 402 रन बनाए. इसी के साथ टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका की बराबरी कर ली है। इस टीम ने भी अब तक वनडे क्रिकेट में 8 बार यह आंकड़ा छुआ है.

इंग्लैंड की टीम 7 बार ऐसा कर चुकी है, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने 3 बार 400 रन बनाए हैं. पुरुष वनडे क्रिकेट के शीर्ष 3 स्कोर इंग्लैंड के ही नाम पर हैं. इंग्लैंड ने 17 जून 2022 को नीदरलैंड के खिलाफ 4 विकेट खोकर 498 रन बनाए थे, जबकि 19 जून 2018 को ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध 481/6 का स्कोर खड़ा किया. 30 अगस्त 2016 को इस टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ 3 विकेट खोकर 444 रन बनाए थे.

पहली बार वनडे में हुआ ऐसा

लखनऊ में बुधवार को 36.3 ओवरों में 320/3 का स्कोर खड़ा करने के बावजूद भारतीय टीम 49.5 ओवरों में सिमट गई। यह पहला मौका था, जब वनडे में 400+ रन बनाने वाली कोई टीम ऑल-आउट हो गई.

ये भी पढ़ें- Shubman Gill: शुभमन गिल का ODI में तहलका, 154 रन बनाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाले दुनिया के केवल दूसरे बल्लेबाज बने

(IANS के इनपुट के साथ)

लेखक के बारे में
img
विशाल कुमार
चीफ सब एडिटर
बिहार के छोटे से शहर मुंगेर से पढ़ाई के लिए दिल्ली आया. बाद में बोलने और लिखने का शौक था तो भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता का कोर्स किया. बीते करीब 1... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Afghanistan, Prince Yadav, Arshdeep Singh Brar, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com