विज्ञापन
This Article is From Dec 05, 2017

IND vs SL: दिल्‍ली टेस्‍ट के दौरान श्रीलंका टीम की प्रदूषण की शिकायत पर मो. शमी ने दिया यह जवाब

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्‍मद शमी ने कहा है कि दिल्‍ली में तीसरे टेस्‍ट के दौरान प्रदूषण के मुद्दे को श्रीलंका टीम ने बहुत ही बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया.

IND vs SL: दिल्‍ली टेस्‍ट के दौरान श्रीलंका टीम की प्रदूषण की शिकायत पर मो. शमी ने दिया यह जवाब
मो. शमी ने कहा कि प्रदूषण के मसले को बहुत बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया (फाइल फोटो)
  • शमी ने कहा, यह मुद्दा जितना था उससे ज्‍यादा बताया गया
  • हमें प्रदूषण परेशान नहीं करता क्‍योंकि हम इसके आदी है
  • दूसरे दिन मास्‍क लगाकर मैदान में उतरे थे पांच श्रीलंकाई खिलाड़ी
नई दिल्ली: टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्‍मद शमी ने कहा है कि दिल्‍ली में तीसरे टेस्‍ट के दौरान प्रदूषण के मुद्दे को श्रीलंका टीम ने बहुत ही बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया. शमी ने फिरोजशाह कोटला मैदान पर खेले जा रहे टेस्ट मैच के दूसरे दिन श्रीलंकाई खिलाड़ियों द्वारा की गई प्रदूषण की शिकायत पर कहा कि यह मुद्दा जितना था उससे ज्यादा बताया गया. हालांकि उन्‍होंने यह भी कहा कि भारतीय खिलाड़ियों को अब प्रदूषण की समस्या इतनी परेशान नहीं करती, क्योंकि वे अब इसके आदी हो गए हैं. गौरतलब है कि मैच के दूसरे दिन के दूसरे सत्र में पांच से ज्यादा श्रीलंकाई खिलाड़ी मैदान पर मास्क लगाकर उतरे थे. प्रदूषण के कारण मैच तीन बार रोका गया था.शमी ने तीसरे दिन के खेल के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, "जितनी ये प्रदूषण वाली बात है जाहिर सी बात है कि सोचने का विषय है, लेकिन जितना बताया जा रहा था उतना कुछ भी नहीं था. हो सकता है कि हम इस तरह के वातावरण के आदी हो गए है, ज्यादा उस चीज को बर्दाश्त करते हैं तो हो सकता हमें दिक्कात न हुई हो. उन्‍होंने कहा कि प्रदूषण की जो वजह भी हो यदि उसे कम किया जाए तो बेहतर है. दिक्कत तो हमेशा हम लोगों को ही आनी है, लेकिन हमें अब आदत हो गई है." भारतीय खिलाड़ियों ने दो दिन में श्रीलंका के खिलाड़ियों के चार कैच छोड़े, जिसमें से तीन कैच 111 रन बनाने वाले एंजेलो मैथ्यूज के थे. मैथ्यूज को दूसरे दिन विराट कोहली ने जीवनदान दिया था. वहीं तीसरे दिन रोहित शर्मा और अतिरिक्त खिलाड़ी विजय शंकर ने उनके कैच छोड़े.

वीडियो: गावस्‍कर ने इस अंदाज में की विराट कोहली की तारीफ
इस पर शमी से पूछा गया तो उन्होंने कहा, "आप ऐसा नहीं कह सकते कि मशीन खड़ी है, जो पकड़ लेगी. जहां तक कैच छूटने का सवाल है तो गुस्सा आता है, लेकिन एक टीम के तौर पर हम पूरे साल एक साथ देश के लिए खेलते हैं. यह खेल का हिस्सा है, इसे जितना नजरअंदाज करेंगे तो अच्छा होगा."  (इनपुट: एजेंसी)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India Vs Sri Lanka, Mohammed Shami
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com