PCB appoints Shan Masood: पाकिस्तान क्रिकेट में कब क्या हो जाए, कुछ भी नहीं कहा जा सकता. कौन कब बाहर हो जाए, कौन कब कप्तान बन जाए, ऐसा लगता है कि क्रिकेट इस देश में मजाक बन कर रह गया है. और इसकी ताजा मिसाल है PCB का शुक्रवार को लिया गया सबसे हालिया फैसला. इस फैसले के तहत पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने वह कर दिखाया, जिसके बारे में टेस्ट इतिहास में शायद ही पहले कभी सुना गया हो. पाक बोर्ड ने अपने टेस्ट कप्तान शान मसूद (Shan Masood) को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और खिलाड़ियों के मामलों का सलाहकार नियुक्त किया है. संभवत: यह अपने आप में पहला उदाहरण होगा, जब कोई टेस्ट कप्तान शीर्ष स्तर पर सक्रिय क्रिकेट में कप्तान के साथ-साथ बोर्ड में प्रशासकीय भूमिका भी निभाएगा.
कप्तानी भी करेंगे और ये जिम्मेदारियां भी निभाएंगे
अपने 37वें साल में चल रहे शान मसूद ने पाकिस्तान के लिए 44 टेस्ट, 9 वनडे और 19 टी20 मैच खेले हैं. इसमें उन्होंने 3,108 रन बनाए हैं. और अब वह बतौर इंटरनेशनल क्रिकेट एंड प्लेयर्स अफेयर्स कंसलटेंट के रूप में ये जिम्मेदारियां भी निभाएंगे.
-वह पाकिस्तान टीम की घरेलू और अंतरराष्ट्रीय सीरीज के कार्यक्रम निर्धारण और आयोजन की जिम्मेदारी देखेंगे. इसमें राष्ट्रीय अंडर-19 टीम भी शामिल है
-वह खिलाड़ियों के केंद्रीय अनुबंध का प्रबंधन करेंगे और इसे लागू करेंगे
-आईसीसी मीटिंगों के तैयारियों में वह संयोजनक की भूमिका निभाएंगे
-शान मसूद लॉजिस्टक्स (प्रचालन तंत्र, आवागमन और ठहरने का जिम्मा) और संचालन से जुड़े बजट का प्रबंधन देखेंगे और इसे विकसित करेंगे.
आप देखिए कि पूर्व क्रिकेटर राशिद लतीफ क्या कह रहे हैं
Rashid Latif ne Shan Masood ko consultant Rakhne per PCB ki policies ko Gandagi ka Dhair bol diya pic.twitter.com/O7k618l8X6
— iffi Raza (@Rizzvi73) October 24, 2025
प्रतिक्रिया का यह भी एक अंदाज है
Rashid Latif ne Shan Masood ko consultant Rakhne per PCB ki policies ko Gandagi ka Dhair bol diya pic.twitter.com/O7k618l8X6
— iffi Raza (@Rizzvi73) October 24, 2025
यह भी एक सोच है...
Imagine Shan Masood retaining himself as a test captain for next 5-6 years 😭😭pic.twitter.com/jbzAlSJIbi https://t.co/Uqz7iBnEXO
— Shaz. (@federecobabar_2) October 24, 2025
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं