विज्ञापन

PBKS vs SRH: 'हमारी नजर ट्रॉफी पर', अय्यर ने दे दिया सभी टीमों को चैलेंज, ओपनरों से की खास अपील

Punjab Kings vs Sunrisers Hyderabad: कप्तान अय्यर ने नाबाद 66 रन की तूफानी पारी खेलते हुए मैच को आसानी से पंजाब के पाले में कर दिया

PBKS vs SRH: 'हमारी नजर ट्रॉफी पर', अय्यर ने दे दिया सभी टीमों को चैलेंज, ओपनरों से की खास अपील
Indian Premier League 2026: पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर
X: social media

पंजाब किंग्स (PBKS) के कप्तान श्रेयस अय्यर ने रविवार को पीसीए न्यू इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 17वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) पर 6 विकेट से जीत दिलाकर 19 साल के ट्रॉफी के सूखे को खत्म करने की नींव रख दी. श्रेयस अय्यर को 33 गेंदों में खेली गई 69 रनों की दमदार पारी के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया. मैच के बाद उन्होंने कहा, 'यह वह साल है जब हमारी नजर ट्रॉफी पर है. इसके लिए बहुत मेहनत करनी होगी.' एसआरएच से मिले 220 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स को प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्या ने बेहतरीन शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 99 रन जोड़े. प्रियांश-प्रभसिमरन ने पंजाब किंग्स की जीत की नींव रखी.दो विकेट गिरने के बाद क्रीज पर उतरे कप्तान श्रेयस अय्यर ने क्रीज पर आंखें जमाने के लिए समय लिया. हालांकि, सेट होने के बाद अय्यर ने रनों की गति को बढ़ाया और पंजाब किंग्स को जीत दिलाकर लौटे. 

उन्होंने कहा,'हमें जबरदस्त शुरुआत मिली. यह देखना शानदार था. ये एकदम सही क्रिकेटिंग शॉट्स थे. हालांकि, परिस्थितियां आसान नहीं थीं और इसके लिए धैर्य की जरूरत थी. यह आसान नहीं था. मुझे खुद को थोड़ा समय देना पड़ा, और शुक्र है कि यह काम कर गया.' वैसे बीच के ओवरों में पंजाब किंग्स की लय थोड़ी बिगड़ गई थी, लेकिन अय्यर ने नेहल वढेरा के साथ मिलकर एक अहम साझेदारी की. और फिर शशांक सिंह के साथ मिलकर टीम ने सात गेंदें शेष रहते हुए ही लक्ष्य तक पहुंचा दिया. अभिषेक और हेड का विकेट लेने वाले शशांक की शानदार गेंदबाजी की तारीफ करते हुए अय्यर ने कहा, 'हम सब एक साथ आए, और शशांक मेरे पास आए. मुझे ऐसे किसी गेंदबाज की जरूरत थी जो 120 की गति से गेंदबाजी करे. उन्होंने उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन किया. शशांक और उनकी सोच को सलाम.'

अय्यर ने आगे भी इसी अप्रोच को बनाए रखने की अहमियत पर जोर देते हुए कहा, 'हम आगे भी इसी लय को बनाए रखना चाहते हैं. हम सभी जानते हैं कि हमारे पास हुनर ​​है. ओपनर्स को अपनी स्वाभाविक खेल शैली को रोकने की जरूरत नहीं है. यह हमारे लिए आसान है. हमारी काम करने की लगन जबरदस्त रही है. मैं बहुत खुश हूं. आपको हमेशा वर्तमान में रहना चाहिए. रिकी पोटिंग भी इस बात को बहुत अहमियत देते हैं.'

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मिली जीत के साथ पंजाब किंग्स के इस सीजन में अब तक अजेय बनी हुई है. पंजाब किंग्स के 4 मुकाबलों में 7 प्वाइंट्स हो गए हैं, जिसमें कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ एक मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था. साल 2025 की रनरअप टीम अब 16 अप्रैल को मुंबई के मशहूर वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस का सामना करेगी.

यह भी पढ़ें:  'सर क्या मैं कल से खेल सकता हूं?' हेलमेट पर लगी गेंद, तो वैभव ने किया  पहला सवाल, रिश्ते के भाई का खुलासा


 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shreyas Santosh Iyer, India, Punjab Kings, Chennai Super Kings, Punjab Kings Vs Sunrisers Hyderabad 04/11/2026 Kpsh04112026270064, Sunrisers Hyderabad, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com