विज्ञापन

PBKS vs LSG: प्रियांश आर्य ने मचाया कोहराम, 19 गेंदों में ठोका अर्द्धशतक, वैभव के इस रिकॉर्ड की कर ली बराबरी

Priyansh Arya 19-ball fifty vs Lucknow Super Giants: लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ रविवार को दिन के दूसरे मुकाबले में प्रियांश आर्य ने कूपर कोनोली के साथ मिलकर कोहराम मचा दिया. दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिए 82 गेंदों में 180 रनों की साझेदारी की.

PBKS vs LSG: प्रियांश आर्य ने मचाया कोहराम, 19 गेंदों में ठोका अर्द्धशतक, वैभव के इस रिकॉर्ड की कर ली बराबरी
Priyansh Arya Equals Vaibhav Suryavanshi Record

Priyansh Arya 19-ball fifty vs Lucknow Super Giants: लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच हुए आईपीएल 2026 के 29वें मुकाबले में प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली का कोहराम देखने को मिला. क्या मोहम्मद शमी और क्या आवेश खान, जो भी आया, इन दोनों ने उसकी बखियां उधेड़ दी. आलम यह रहा कि लखनऊ के गेंदबाज, जिनका मौजूदा सीजन में, इस मैच से पहले इकॉनमी बाकी टीमों के मुकाबले सबसे बेहतर थी, उन्हें समझ ही नहीं आया कि इस तूफान को कैसे रोका जाएगा. पंजाब कि शुरुआत खराब हुई थी. लेकिन इसके बाद प्रियांश आर्य और कूपन ने रन स्कोर पर  जो पैडल रखा, वो 13वें ओवर तक जारी रही. इस दौरान प्रियांश ने 19 गेंदों में फिफ्टी ठोकी. प्रियांश आर्य ने इस अर्द्धशतक के साथ ही आईपीएल में एक मेगा रिकॉर्ड लिस्ट में वैभव सूर्यवंशी की बराबरी कर ली. 

प्रियांश आर्य ने की वैभव की बराबरी

प्रियांश ने लखनऊ के खिलाफ चौकों-छक्कों की बरसात कर दी. प्रियांस ने अपने अर्द्धशतक के दौरान तीन चौके और चार छक्के जड़े. प्रियांश इस दौरान आईपीएल में 20 गेंदों के अंदर सबसे अधिक फिफ्टी जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर आ गए हैं. यह तीसरी बार था, जब प्रियांश ने ऐसा किया है. जबकि वैभव भी तीन बार यह कर चुके हैं. वहीं इस लिस्ट में टॉप पर बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा हैं, जिन्होंने 6 बार यह कारनामा किया है.  

20 गेंदों के अंदर सर्वाधिक आईपीएल अर्द्धशतक लगाने वाले भारतीय

  • अभिषेक शर्मा-6
  • प्रियांश आर्य-3
  • वैभव सूर्यवंशी-3
  • रजत पाटीदार-2
  • यशस्वी जयसवाल-2
  • ईशान किशन-2
  • केएल राहुल-2

प्रियांश-कूपर ने की छक्कों की बरसात

प्रियांश और कूपर ने मिलकर शुरुआती 13 ओवरों में 16 छक्के जड़े, जिसमे से 9 प्रियांश के बल्ले से आए. वहीं 11-13 ओवर के बीच छह छक्के आए. बात अगर प्रियांश की इनिंग की करें तो शुरुआती 10 गेंदों में उन्होंने 26 रन बनाए. स्ट्राइक रेट 260 का. 2 चौके और 2 छक्के. इसके अगली 10 गेंदों में उन्होंने 290 की स्ट्राइक रेट से रन ठोके. इस दौरान भी दो चौके और दो छक्के आए और रन बटोरे 29. 21-30 गेंदों में उनका स्ट्राइक रेट 180 का रहा. इस दौरान उनके बल्ले से दो छक्के आए. जबकि आखिरी की 7 गेंदों में उनका स्ट्राइक रेट बढ़कर 285 से अधिक का हो गया. इस दौरान उन्होंने तीन छक्के जड़े.

यह भी पढ़ें: KKR vs RR IPL 2026 Highlights: रिंकू के नाबाद अर्द्धशतक से कोलकाता ने राजस्थान को 4 विकेट से हराया

यह भी पढ़ें: IPL 2026: कप्तानी में सुपरहिट सरपंच साहब, सूर्यकुमार यादव पर बढ़ रहा दवाब, अगरकर एंड कंपनी के सामने गंभीर सवाल

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com