विज्ञापन

पैट कमिंस की IPL 2026 में कब तक होगी वापसी? तोड़ी चुप्पी, दिया जवाब, फैंस हो जाएंगे खुश

IPL 2026: पैट कमिंस ने अपनी वापसी पर बड़ा बयान दिया है. उनका कहना है आईपीएल का जल्द ही आगाज होने वाला है. जिसके शुरुआती मुकाबलों में तो मैं नहीं खेल पाऊंगा, लेकिन मुझे मैदान पर वापस खेलते हुए देखने में ज्यादा समय नहीं लगेगा.

पैट कमिंस की IPL 2026 में कब तक होगी वापसी? तोड़ी चुप्पी, दिया जवाब, फैंस हो जाएंगे खुश
Pat Cummins

आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च यानी की आगामी शनिवार से हो रहा है. टूर्नामेंट का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच एम. चिन्नस्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. अहम मुकाबले से पूर्व हैदराबाद के खेमे से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है. टीम के नियमित कप्तान पैट कमिंस (Pat Cummins) की जल्द ही मैदान में वापसी होने वाली है. आईसीसी की तरफ से साझा की गई जानकारी के मुताबिक वह टूर्नामेंट के शुरुआती मुकाबलों से बाहर रहेंगे. मगर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान का मानना है कि वह टूर्नामेंट के मध्य तक सनराइजर्स के साथ खेलने के लिए फिट हो जाएंगे. दूसरे भाग में पूरी तरह से फिट होकर कहर बरपाने की योजना बना रहे हैं.

32 वर्षीय कप्तान ने हाल ही में बिजनेस ऑफ स्पोर्ट पॉडकास्ट पर बातचीत करते हुए कहा, 'मैं अभी भी पीठ की चोट से उबर रहा हूं, लेकिन सब ठीक है. मैंने नेट में गेंदबाजी का अभ्यास करना शुरु कर दिया है.'

कमिंस का कहना है, 'आईपीएल का जल्द ही आगाज होने वाला है. जिसके शुरुआती मुकाबलों में तो मैं नहीं खेल पाऊंगा, लेकिन मुझे मैदान पर वापस खेलते हुए देखने में ज्यादा समय नहीं लगेगा.'

उन्होंने कहा, 'मैं अपनी गेंदबाजी पर वापस आ गया हूं. फिलहाल प्रत्येक तीसरे दिन मैं गेंदबाजी कर रहा हूं. हमने टूर्नामेंट के मध्य तक पूरी तरह से फिट होने की योजना बनाई है. इसलिए उम्मीद कर रहा हूं कि दूसरे चरण के साथ-साथ टूर्नामेंट के फाइनल तक मैं शिरकत कर पाऊंगा.'

कमिंस का आईपीएल करियर 

कमिंस ने खबर लिखे जाने तक आईपीएल में कुल 72 मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनको 72 पारियों में 30.04 की औसत से 79 सफलता हाथ लगी है. कमिंस के नाम आईपीएल में एक बार चार विकेट चटकाने का कारनामा है. वहीं बल्लेबाजी का दौरान उन्होंने इतने ही मुकाबलों की 50 पारियों में 20.4 की औसत से 612 रन बनाए हैं. 

यह भी पढ़ें- 'यहां स्कूली बच्चे मौजूद हैं', कप्तानों का चल रहा था प्रेस कॉन्फ्रेंस, आपा खो बैठे वॉर्नर, सबको लगाई डांट


 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com