विज्ञापन
This Article is From Sep 13, 2017

पाकिस्‍तानी गेंदबाज हसन अली के यॉर्कर पर गिरने के बावजूद डेरेन सैमी ने दी इस अंदाज में प्रतिक्रिया..VIDEO

विश्‍व एकादश की पारी के दौरान पाकिस्‍तानी तेज गेंदबाज हसन अली ने एक बेहतरीन यॉर्कर फेंकी जिसका सामना करते हुए डेरेन सैमी संतुलन नहीं बना पाए. वे क्रीज पर ही गिर गए.

पाकिस्‍तानी गेंदबाज हसन अली के यॉर्कर पर गिरने के बावजूद डेरेन सैमी ने दी इस अंदाज में प्रतिक्रिया..VIDEO
हसन अली के यॉर्कर पर डेरेन सैमी अपना संतुलन नहीं बना पाए और गिर गए
  • पाकिस्‍तान बॉलर की बेहतरीन गेंद पर ताली बजाई
  • हसन अली ने सैमी को वापस खड़े होने में की थी मदद
  • वेस्‍टइंडीज के सैमी के पाकिस्‍तान में हैं कई प्रशंसक
नई दिल्‍ली: पाकिस्‍तान ने मंगलवार को लाहौर में हुए पहले टी20 मुकाबले में विश्‍व एकादश को 20 रन से हराकर अपने मुल्‍क में इंटरनेशनल क्रिकेट की दिशा में मजबूत कदम बढ़ाया. यह मैच जबर्दस्‍त सुरक्षा व्‍यवस्‍था के बीच खेला गया. मार्च 2009 में भ्रमणकारी श्रीलंका टीम पर हुए हमले के बाद पाकिस्‍तान में यह दूसरा मौका था जब पाकिस्‍तान में कोई इंटरनेशनल मैच आयोजित हुआ. इस आतंकी हमले में आठ लोगों की मौत हुई थी जबकि सात खिलाड़ी और सपोर्टिंग स्‍टाफ के सदस्‍य घायल हुए थे. मंगलवार को विश्‍व एकादश के खिलाफ मैच प्रारंभ होने के पहले करीब 9 हजार पुलिस बल और अर्धसैनिक बलों के जवानों की तैनाती की गई थी. दोनों ही टीमों के बीच यह मैच दोस्‍ताना माहौल के बीच खेला गया. इस दौरान एक घटना खासतौर पर ऐसी देखने में आई जो खेल भावना को दर्शाती है.विश्‍व एकादश की पारी के दौरान पाकिस्‍तानी तेज गेंदबाज हसन अली ने एक बेहतरीन यॉर्कर फेंकी जिसका सामना करते हुए डेरेन सैमी संतुलन नहीं बना पाए. वे क्रीज पर ही गिर गए. हसन अली खेल भावना का परिचय देते हुए बैटिंग क्रीज तक पहुंचे और सैमी को वापस खड़े होने में मदद की.

वेस्‍टइंडीज के पूर्व कप्‍तान सैमी ने खुले दिल से हसन अली की इस शानदार गेंद की तारीफ की. मैच की बात यह है कि उन्‍होंने लगभग लेटे-लेटे ही हसन की इस गेंद की तारीफ में ताली बजाई.  
सैमी के पाकिस्‍तान में कई प्रशंसक हैं. उन्‍होंने वेस्‍टइंडीज के बल्‍लेबाजी की प्रतिक्रिया की सराहना की. मैच में उन्‍होंने नाबाद 29 रन की पारी खेली.

 

वीडियो : कोहली ने इंटरनेशनल मैचों में 15 हजार रन पूरे किए
मैच में विश्व एकादश के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने टॉस जीतकर पाकिस्तान को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया, लेकिन उसके गेंदबाज पाकिस्तान को बड़ा स्कोर करने से नहीं रोक पाए. पाकिस्तान ने 20 ओवर खेलने के बाद बाबर आजम के बेहतरीन 86 रनों के दम पर पांच विकेट के नुकसान पर 197 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. जवाब में विश्व एकादश 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 177 रन ही बना सकी और 20 रन से मैच हार गई.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pakistan Vs World XI, Darren Sammy
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com